छत्तीसगढ़: धमतरी में मिलेट महोत्सव, डॉ. खादर वली ने बताया मोटे अनाज का फायदा

धमतरी, 5 जनवरी (आईएएनएस)। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में सोमवार को मिलेट महोत्सव का आयोजन किया गया। इस आयोजन में मिलेट मैन ऑफ इंडिया पद्मश्री डॉ. खादर वली ने शिरकत की। उनके दौरे को लेकर जिले के किसानों में खासा उत्साह देखने को मिला।

देश के किसी भी कानून में ‘डिजिटल अरेस्ट’ जैसी कोई व्यवस्था नहीं: सीएम योगी

लखनऊ, 5 जनवरी (आईएएनएस)। योगी सरकार ने प्रदेशवासियों की गाढ़ी कमाई पर डाका डालने वाले साइबर अपराधियों पर लगाम लगाने के लिए कई ठोस कदम उठाए हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर पुलिस द्वारा साइबर अपराध और ठगी को रोकने के लिए साइबर कमांडो की नियुक्ति की गई है। इसके साथ ही पुलिस द्वारा अवेयरनेस प्रोग्राम भी चलाए जा रहे हैं।

पीएम मोदी 11 जनवरी को राजकोट में ‘वाइब्रेंट गुजरात रीजनल कॉन्फ्रेंस’ का करेंगे उद्घाटन...

गांधीनगर, 5 जनवरी (आईएएनएस)। उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी ने सोमवार को राजकोट जिला कलेक्टर कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में कहा कि मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के मार्गदर्शन में सोमवार को राजकोट में सौराष्ट्र-कच्छ के उद्योगपतियों के साथ समन्वय बैठक आयोजित की गई, जिसमें राज्य के छोटे-बड़े उद्योगकारों की मुश्किलों, समस्याओं और उनके विभिन्न मुद्दों का तत्काल समाधान किया गया ताकि वे और अधिक निवेश करके अपने उद्योगों का विकास कर सकें। इसके साथ ही, सभी विभागों के साथ एक समूह बैठक भी की गई।

पुलिस ने अंतर्राज्यीय वाहन चोर गिरोह का किया भंडाफोड़, बाइक और लाखों के पार्ट्स...

नोएडा, 5 जनवरी (आईएएनएस)। नोएडा के थाना फेस-1 की पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतर्राज्यीय स्तर पर सक्रिय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस गिरोह के चार शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे व निशानदेही से चोरी की 15 मोटरसाइकिल, स्कूटर व स्कूटी के अलावा बड़ी मात्रा में वाहन के पार्ट्स बरामद किए हैं। बरामद माल की अनुमानित कीमत करीब 15 लाख रुपए बताई जा रही है।

मनरेगा में बदलाव कर केंद्र सरकार ने श्रमिकों के हितों पर किया कुठाराघात: राव...

चंडीगढ़, 5 जनवरी (आईएएनएस)। हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने मनरेगा कानून में बदलाव को श्रमिकों के हितों पर कुठाराघात बताया। उन्होंने सोमवार को कहा कि आज मनरेगा पर चर्चा के लिए हमने कांग्रेस के सभी विधायकों और सांसदों की बैठक बुलाई।

दिल्ली : रोहिणी की अमन विहार पुलिस ने 24 घंटे में सुलझाया ब्लाइंड मर्डर...

रोहिणी, 5 जनवरी (आईएएनएस)। दिल्ली के रोहिणी जिले में अमन विहार पुलिस स्टेशन की टीम ने एक संवेदनशील ब्लाइंड मर्डर केस को मात्र 24 घंटे के अंदर सुलझा दिया है। नए साल की पूर्व संध्या पर हुई इस क्रूर हत्या के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस की त्वरित कार्रवाई और टेक्निकल सर्विलांस की बदौलत यह मामला जल्दी ही सुलझ पाया।

झारखंड: चतरा में 6 लाख रुपए मूल्य के ड्रग्स के साथ पांच आरोपी गिरफ्तार

चतरा, 5 जनवरी (आईएएनएस)। झारखंड के चतरा जिले की पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रतिबंधित ब्राउन शुगर की तस्करी में शामिल पांच तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से करीब 6 लाख रुपए मूल्य का ब्राउन शुगर, तस्करी में प्रयुक्त एक हुंडई आई 20 कार और पांच मोबाइल फोन बरामद किए हैं।

शिमला फर्जी डिग्री घोटाला: ऑस्ट्रेलिया भागे मां-बेटे को अदालत ने भगोड़ा घोषित किया

नई दिल्ली, 5 जनवरी (आईएएनएस)। हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले में मानव भारती विश्वविद्यालय के 387 करोड़ रुपए के फर्जी डिग्री घोटाले में शामिल एक व्यक्ति और उसकी मां को शिमला की स्पेशल कोर्ट (पीएमएलए) ने भगोड़ा आर्थिक अपराधी घोषित कर दिया है। दोनों पर ऑस्ट्रेलिया भाग जाने का आरोप है। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

भाजपा ने ‘वीबी–जी राम जी’ योजना पर देशव्यापी जागरूकता अभियान शुरू किया

नई दिल्ली, 5 जनवरी (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने हाल ही में पारित विकसित भारत–गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन (ग्रामीण) (वीबी–जी राम जी) एक्ट, 2025 के प्रावधानों को ग्रामीण भारत तक पहुंचाने और समझाने के लिए एक बड़े पैमाने पर जन जागरण अभियान की शुरुआत की है।

बेंगलुरु में बांग्लादेशी घुसपैठियों की मौजूदगी का आधार क्या है? प्रियंक खड़गे ने भाजपा...

बेंगलुरु, 5 जनवरी (आईएएनएस)। कर्नाटक सरकार पर बेंगलुरु में कथित बांग्लादेशी घुसपैठियों को मकान देने के आरोपों को लेकर भाजपा नेताओं पर पलटवार करते हुए ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज (आरडीपीआर), आईटी और बीटी मंत्री प्रियंक खड़गे ने सोमवार को सवाल किया कि भाजपा किस आधार पर यह दावा कर रही है कि शहर में बांग्लादेशी घुसपैठिए मौजूद हैं।

खरी बात