शुद्ध मतदाता सूची ही लोकतंत्र की सबसे मजबूत नींवः सीईसी ज्ञानेश कुमार

देवघर/दुमका, 5 जनवरी (आईएएनएस)। मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने कहा कि शुद्ध मतदाता सूची लोकतंत्र की सबसे मजबूत नींव है और इसमें किसी भी गैर-नागरिक का नाम होना संविधान के खिलाफ है।

ममता बनर्जी अपने फायदे के लिए कुछ भी कर सकती हैं: हुमांयू कबीर

कोलकाता, 5 जनवरी (आईएएनएस)। जनता उन्नयन पार्टी (जेयूपी) के संस्थापक हुमायूं कबीर ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर प्रदेश में काम न करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल के लोग परेशान हैं। उनकी समस्या सुनने वाला कोई नहीं है।

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की अध्यक्षता में राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की हुई समीक्षा बैठक,...

देहरादून, 5 जनवरी (आईएएनएस)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी की अध्यक्षता में आयोजित राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की समीक्षा बैठक में प्रतिभाग किया।

अल्सर में सही डाइट लेना क्यों है जरूरी? आयुर्वेद से जानिए वजह

नई दिल्ली, 5 जनवरी (आईएएनएस)। अल्सर पेट की अंदरुनी परत में बना एक घाव होता है, जो ज्यादातर गलत खानपान, ज्यादा एसिड बनने, तनाव या लंबे समय तक गलत लाइफस्टाइल की वजह से होता है। ऐसे में केवल दवा लेने से ही पूरी राहत मिल जाए, यह जरूरी नहीं है। अगर खानपान सही नहीं हुआ, तो दवा भी पूरा असर नहीं दिखा पाएगी। इसलिए अल्सर में दवा के साथ-साथ सही डाइट लेना बहुत जरूरी हो जाता है।

चेन्नई: अमेरिकी कार्रवाई के विरोध में माकपा का अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के पास प्रदर्शन

चेन्नई, 5 जनवरी (आईएएनएस)। अमेरिका की सैन्य कार्रवाई के बाद वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को पकड़े जाने की निंदा करते हुए भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) (माकपा) के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को चेन्नई के तेयनाम्पेट स्थित संयुक्त राज्य अमेरिका के वाणिज्य दूतावास के पास प्रदर्शन किया। इस दौरान करीब 150 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया, जिनमें 25 महिलाएं भी शामिल थीं।

यूपी: सभी गांवों में 30 जनवरी तक खुल जाएगी डिजिटल लाइब्रेरी, युवा घर बैठे...

लखनऊ, 5 जनवरी (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों के युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विजन के तहत अब सिविल सर्विसेज और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए युवाओं को बड़े-बड़े शहरों की ओर पलायन नहीं करना पड़ेगा।

सोमनाथ मंदिर का रेनोवेशन पंडित नेहरू और सरदार पटेल ने कराया था: फखरुल हसन...

लखनऊ, 5 जनवरी (आईएएनएस)। समाजवादी पार्टी प्रवक्ता फखरुल हसन चांद ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरफ से सोमनाथ मंदिर के विध्वंस और पुनर्निर्माण पर लिखे ब्लॉग पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि सोमनाथ मंदिर का रेनोवेशन पंडित नेहरू और सरदार पटेल ने कराया था। ऐसे में मैं कोई टिप्पणी नहीं करना चाहूंगा।

झारखंड में ठंड और शीतलहर के मद्देनजर सभी स्कूलों को 8 जनवरी तक बंद...

रांची, 5 जनवरी (आईएएनएस)। झारखंड में लगातार बढ़ रही ठंड, शीतलहर और घने कोहरे को देखते हुए राज्य सरकार ने सभी स्कूलों को 8 जनवरी तक बंद रखने का आदेश दिया है।

सनातन न पहले खत्म हो पाया न अब होगा, पीएम मोदी ने हिंदुत्व को...

सूरत/वडोदरा, 5 जनवरी (आईएएनएस)। हरिद्वार काशी पीठ के संत विजयानंद पुरी महाराज ने सोमनाथ मंदिर के विध्वंस के 1,000 वर्ष पूरे होने को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि सनातन धर्म न पहले खत्म हो पाया और न ही कभी खत्म होगा।

नोएडा में वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़, चोरी की 11 बाइक बरामद

नोएडा, 5 जनवरी (आईएएनएस)। नोएडा के सेक्टर-24 थाने की पुलिस ने दोपहिया वाहन चोरी करने वाले गिरोह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे और निशानदेही से चोरी की गई कुल 11 मोटरसाइकिलें तथा 2 अवैध चाकू बरामद किए हैं। यह कार्रवाई पुलिस की मैनुअल इंटेलिजेंस और गोपनीय सूचना के आधार पर की गई।

खरी बात