यमुना सफाई अभियान जन आंदोलन का रूप ले रहा है: दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता

नई दिल्ली, 4 जनवरी (आईएएनएस)। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने रविवार को आईटीओ के पास छठ घाट पर आयोजित यमुना सफाई अभियान का निरीक्षण किया और इसमें बढ़ती जनभागीदारी की सराहना की।

अखिलेश यादव ने अभ्युदय योजना को युवाओं के भविष्य से बताया खिलवाड़

लखनऊ, 4 जनवरी (आईएएनएस)। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ‘डबल इंजन सरकारों’ पर देशभर में अन्याय, भ्रष्टाचार, साम्प्रदायिकता और प्रशासनिक विफलताओं का आरोप लगाते हुए कहा कि अगर भाजपा को आंख मूंदकर समर्थन देने वालों में जरा-सी भी संवेदना और विवेक शेष है, तो वे मौजूदा हालात पर आत्ममंथन करें।

देश में कहीं सबसे भ्रष्ट सरकार है तो वह तमिलनाडु की सरकार है: अमित...

पुदुक्कोट्टई, 4 जनवरी (आईएएनएस)। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को तमिलनाडु के पुदुक्कोट्टई में 'तमिलगम थलाई निमिरा तमिलनिन पायनम यात्रा' के समापन समारोह को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि मैं आपको आश्वस्त करना चाहता हूं कि 2026 में तमिलनाडु में एनडीए सरकार बनेगी। आज इस विशाल जनसभा के माध्यम से, मैं तमिलनाडु के लोगों से अपील करता हूं कि वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत के विकास के सफर में अपने राज्य का साथ दें।

होम लोन धोखाधड़ी: सीबीआई अदालत ने पुणे बैंक के दो पूर्व अधिकारियों को तीन...

पुणे, 4 जनवरी (आईएएनएस)। होम लोन धोखाधड़ी मामले में पुणे स्थित एक विशेष केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) अदालत ने सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के दो पूर्व अधिकारियों और एक सह-ऋणदाता को तीन से दो साल तक की कैद की सजा सुनाई है। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

बिहार में ठंड से राहत मिलने की उम्मीद नहीं, कोहरे का भी दिखा असर

पटना, 4 जनवरी (आईएएनएस)। बिहार के दक्षिण-पश्चिम और उत्तरी बिहार अभी भी कोहरे की चपेट में हैं। इस बीच, तेज पछुआ हवा ने ठिठुरन बढ़ा दी है। इससे पटना समेत कई जिलों में कोल्ड डे जैसी स्थिति बनी रही। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में बहुत अंतर न होने के कारण ठंड का असर दिन भर बना रहा।

झारखंड सरकार ने पेसा नियमावली की आत्मा से किया खिलवाड़: अर्जुन मुंडा

रांची, 4 जनवरी (आईएएनएस)। झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार की ओर से अधिसूचित पेसा (पंचायत विस्तार अनुसूचित क्षेत्र) नियमावली को लेकर भाजपा ने राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला है। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने रविवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में कहा कि हेमंत सरकार ने पेसा एक्ट की मूल भावना और आत्मा पर ही कुठाराघात किया है। उन्होंने इसे एक्ट का 'कोल्ड ब्लडेड मर्डर' करार देते हुए बड़ी धोखाधड़ी बताया।

यमुना की स्वच्छता अब जनआंदोलन का रूप ले रही: सीएम रेखा गुप्ता

नई दिल्ली, 4 जनवरी (आईएएनएस)। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने रविवार को आईटीओ के पास यमुना नदी के छठ घाट पर आयोजित यमुना नदी क्लीनअप ड्राइव का निरीक्षण किया। सीएम ने कहा कि यमुना की स्वच्छता अब केवल सरकारी कार्यक्रम नहीं, बल्कि जनआंदोलन का स्वरूप ले रहा है। मुख्यमंत्री का यह भी कहना था कि मां यमुना हमारी आस्था, संस्कृति और सभ्यता की शाश्वत जीवनधारा हैं।

अमित शाह तुष्टिकरण की राजनीति को हराकर तमिलनाडु में एनडीए को सत्ता में लाएंगे...

चेन्नई, 4 जनवरी (आईएएनएस)। तमिलनाडु भाजपा के प्रवक्ता ए.एन.एस. प्रसाद ने रविवार को कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह उन चीजों को खत्म करेंगे, जिन्हें उन्होंने 'बनावटी ओपिनियन पोल और पक्षपातपूर्ण राजनीतिक बातें' कहा। इसके साथ ही शाह राज्य में 2026 के विधानसभा चुनावों में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) को सत्ता में लाएंगे।

पलामू में तीन दिन से लापता मासूम का शव कुएं से बरामद, हत्या की...

पलामू, 4 जनवरी (आईएएनएस)। पलामू जिले के पंडवा थाना क्षेत्र में तीन दिन से लापता दो साल के एक बच्चे, अंकुश राज, का शव रविवार को उसके घर के पीछे स्थित कुएं से बरामद किया गया। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। परिजनों ने बच्चे की हत्या कर शव कुएं में फेंकने की आशंका जताई है, जबकि पुलिस सभी बिंदुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच में जुटी हुई है।

राहुल-प्रियंका को लेकर कांग्रेस में खींचतान है: योगेंद्र चंदोलिया

नई दिल्ली, 4 जनवरी (आईएएनएस)। भाजपा सांसद योगेंद्र चंदोलिया ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा को लेकर कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि दोनों भाई-बहन को लेकर पार्टी के अंदर खींचतान और सिर-फुटौव्वल है।

खरी बात