दिल्ली शब्दोत्सव 2026: आज अच्छी फिल्में बनाना और रिलीज कराना मुश्किल हो गया है:...
नई दिल्ली, 4 जनवरी (आईएएनएस)। हिंदी सिनेमा में कई तरह की फिल्में बनती हैं। कुछ फिल्में मनोरंजन की दृष्टि से बनाई जाती हैं, जिनमें रोमांस और एक्शन होता है, जबकि कुछ फिल्में समाज की कुरीतियों को चुनौती देने वाली होती हैं। ऐसी फिल्में हमेशा विवादों में रहती हैं। ऐसी ही फिल्मों पर दिल्ली शब्दोत्सव में निर्देशक और लेखक एम.के. शिवाक्ष और फिल्म निर्माता बीरेंद्र भगत ने खुलकर बात की।
4000 ब्रेल पुस्तकों के साथ यूपी के पहले राज्य विवि में खुला ब्रेल पुस्तकालय
लखनऊ, 4 जनवरी (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की समावेशी शिक्षा और दिव्यांग सशक्तिकरण की नीति को धरातल पर उतारते हुए डॉ. शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय में प्रदेश के पहले राज्य विश्वविद्यालय स्तरीय ब्रेल पुस्तकालय अनुभाग का शुभारंभ किया गया। मुख्य अतिथि कुलपति आचार्य संजय सिंह ने स्वामी विवेकानंद केंद्रीय पुस्तकालय के प्रथम तल पर स्थापित इस अत्याधुनिक ब्रेल पुस्तकालय का उद्घाटन किया।
दिल्ली शब्दोत्सव 2026: अनमोल नारंग बोले- एकता का माध्यम है अध्यात्म, जेनजी राष्ट्र निर्माण...
नई दिल्ली, 4 जनवरी (आईएएनएस)। दिल्ली के मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम में चल रहे तीन दिवसीय शब्दोत्सव 2026 में रविवार को आर्ट ऑफ लिविंग के शिक्षक अनमोल नारंग शामिल हुए। उन्होंने श्रीश्री रविशंकर की किताब 'एन इंटीमेट नोट टू दी सिंसियर सीकर' पर चर्चा की। उन्होंने शब्दों की शक्ति, राष्ट्र निर्माण में जेनजी के महत्व के साथ ही वैश्विक अशांति पर अपने विचार साझा किए।
बैंक धोखाधड़ी मामला: सीबीआई कोर्ट ने सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के दो अधिकारियों को...
पुणे, 4 जनवरी (आईएएनएस)। पुणे स्थित सीबीआई की विशेष अदालत ने सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की पिंपरी शाखा से जुड़े बैंक धोखाधड़ी मामले में दो बैंक अधिकारियों को तीन-तीन साल की सजा सुनाई। अदालत ने जाली दस्तावेजों के जरिए हाउसिंग लोन धोखाधड़ी को गंभीर अपराध माना और दोषियों पर जुर्माना भी लगाया।
भारत की ऊर्जा सुरक्षा में बड़ी उपलब्धि, एचपीसीएल की आरयूएफ परियोजना से पूरा होगा...
नई दिल्ली, 4 जनवरी (आईएएनएस)। भारत की ऊर्जा सुरक्षा की दिशा में एक बड़ी सफलता मिली है। केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने रविवार को कहा कि हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (एचपीसीएल) की नई परियोजना रेजिड्यू अपग्रेडेशन फैसिलिटी (आरयूएफ) को आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम (विजग) रिफाइनरी में सफलतापूर्वक शुरू कर दिया गया है।
फैक्ट फाइंडिंग कमेटी के सामने पेश होंगे कॉलेज प्रशासन के अधिकारी
नई दिल्ली, 4 जनवरी (आईएएनएस)। धर्मशाला कॉलेज प्रशासन से जुड़े वरिष्ठ अधिकारियों को यूजीसी की पांच सदस्यीय जांच समिति के समक्ष पेश होना होगा। यह समिति कॉलेज के एक छात्र की मौत की जांच कर रही है। यूजीसी के मुताबिक, कमेटी मौके पर पहुंचकर एक प्रत्यक्ष निरीक्षण करने जा रही है। इस दौरान समिति यह जांचेगी कि धर्मशाला स्थित इस कॉलेज के दस्तावेजों में दिखाई गई व्यवस्थाएं वास्तव में जमीन पर लागू हैं भी या नहीं। इसके लिए यूजीसी की यह खास कमेटी यहां शिक्षकों, कॉलेज के प्रशासनिक अधिकारियों और कॉलेज के स्टाफ से बातचीत करेगी। साथ ही संस्थान की मौजूदा संस्कृति व छात्रों के अनुभव के आधार पर संभावित चुनौतियों का भी आकलन किया जाएगा।
दिल्ली शब्दोत्सव 2026: अखिलेंद्र मिश्रा की हिंदी सिनेमा के लेखकों को सलाह, अच्छी फिल्मों...
नई दिल्ली, 4 जनवरी (आईएएनएस)। फिल्मों और टीवी में कई महत्वपूर्ण किरदार निभाने वाले एक्टर अखिलेंद्र मिश्रा किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। 'लगान' में उनके द्वारा निभाया गया लोहार का किरदार आज भी लोगों के दिलों में जिंदा है। दिल्ली शब्दोत्सव में आईएएनएस से खास बातचीत में उन्होंने एक अभिनेता की असल परिभाषा बताई। उन्होंने कहा कि अभिनेता समाज का आईना होता है।
यूपी: साल 2026 में राजकीय मेडिकल कॉलेजों में सहायक आचार्य के 1112 पदों पर...
लखनऊ, 4 जनवरी (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं और चिकित्सा शिक्षा को सशक्त बनाने के लिए लगातार आगे बढ़ रही है। इसी कड़ी में वर्ष 2026 में राजकीय मेडिकल कॉलेजों में शिक्षण और तकनीकी पदों पर बड़े पैमाने पर भर्ती की जाएगी। राजकीय मेडिकल कॉलेज में सहायक आचार्य, आचार्य एवं प्रवक्ता (फार्मेसी) के पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों पर करीब 1,200 अभ्यर्थियों को सरकारी नौकरी की सौगात मिलेगी। सरकार के इस कदम से न केवल युवाओं को रोजगार मिलेगा, बल्कि प्रदेश की स्वास्थ्य शिक्षा व्यवस्था भी और मजबूत होगी।
बिहार: पुलिसकर्मियों ने 50 लाख कैश और दो किलो सोना किया गायब, थानाध्यक्ष सहित...
हाजीपुर, 4 जनवरी (आईएएनएस)। बिहार के वैशाली जिले स्थित लालगंज थाना क्षेत्र में चोरी की जांच करते-करते पुलिस अधिकारी खुद ही फंस गए, जहां थानाध्यक्ष और एक दारोगा पर आरोप है कि उन्होंने जब्त किए गए सामान को जब्ती में दर्ज न करके खुद उसे गायब कर दिया। जब पूरे मामले की जांच की गई तो इनकी पोल खुल गई, तब वैशाली अधीक्षक ललित मोहन शर्मा ने लालगंज थानाध्यक्ष संतोष कुमार और दरोगा सुमन झा को निलंबित कर लाइन हाजिर कर दिया है।
त्रिपुरा में सुरक्षा बलों ने 108 करोड़ रुपए के गांजे के पौधे किए नष्ट
अगरतला, 4 जनवरी (आईएएनएस)। त्रिपुरा में सुरक्षा बलों ने रविवार को दो अलग-अलग ऑपरेशन में, सेपाहिजाला जिले में लगभग 108 करोड़ रुपए के 23 लाख से ज्यादा गांजे के पौधे नष्ट कर दिए हैं।

