हिमाचल प्रदेश बस हादसे पर पीएम मोदी ने जताया दुख, आर्थिक मदद का किया...
नई दिल्ली, 9 जनवरी (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हिमाचल प्रदेश के सिरमौर में हुए बस हादसे पर दुख व्यक्त किया और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है। इसके साथ ही उन्होंने इस हादसे में जान गंवाने वालों के परिजनों को 2 लाख रुपए और घायलों को 50 हजार रुपए आर्थिक सहायता देने की घोषणा भी की।
ईडी की छापेमारी के खिलाफ टीएमसी का प्रदर्शन ‘चोरी और सीना जोरी’ जैसा :...
मुंबई, 9 जनवरी (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से जुड़ी पॉलिटिकल कंसल्टेंसी फर्म आई-पैक के कार्यालय पर ईडी की छापेमारी के खिलाफ टीएमसी ने दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के कार्यालय के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया। इस घटनाक्रम को लेकर शिवसेना के नेता संजय निरुपम ने ममता बनर्जी और टीएमसी पर निशाना साधा।
जालंधर : ‘आप’ नेता का एडिटेड वीडियो शेयर करने के मामले में एफआईआर दर्ज
जालंधर, 9 जनवरी (आईएएनएस)। जालंधर पुलिस कमिश्नरेट की तरफ से बताया गया कि दिल्ली की पूर्व सीएम और सदन में विपक्ष की नेता आतिशी का एडिटेड वीडियो शेयर करने के मामले में एफआईआर दर्ज की गई है।
‘जी राम जी’ के जरिए देश के मजदूरों को गुलाम बनाने की साजिश :...
लखनऊ, 9 जनवरी (आईएएनएस)। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अविनाश पांडे ने केंद्र सरकार को निशाने पर लेते हुए कहा कि मनरेगा को खत्म कर दिया गया। एक नया नाम दिया गया और जिस तरह से नाम बदला गया है, मुझे लगता है कि यह देश के मजदूरों को गुलाम बनाने की साजिश है।
हमने 11 महीनों में उतना काम किया, जितना आप सरकार ने 11 साल में...
नई दिल्ली, 9 जनवरी (आईएएनएस)। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शुक्रवार को आम आदमी पार्टी (आप) के नेताओं पर एक महिला मुख्यमंत्री को निशाना बनाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि उनकी टीम ने अपने पहले 11 महीनों में उतना काम कर लिया है, जितना आप सरकार ने 11 वर्षों में नहीं किया।
नगरपालिका चुनाव में एनसीपी के दो धड़ों का गठबंधन स्थानीय स्तर की साझा मेहनत...
पुणे, 9 जनवरी (आईएएनएस)। महाराष्ट्र में नगरपालिका चुनावों की लड़ाई तेज होने के बीच, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार) की कार्यकारी अध्यक्ष और सांसद सुप्रिया सुले ने शुक्रवार को पुणे और पिंपरी चिंचवड़ में अजित पवार के नेतृत्व वाले एनसीपी धड़े के साथ पार्टी के गठबंधन पर अपनी चुप्पी तोड़ी। उन्होंने कहा कि दोनों धड़ों के बीच यह गठबंधन पूरी तरह से स्थानीय स्तर पर साझा मेहनत और कार्यकर्ताओं की इच्छा का परिणाम है।
ईडी ने स्वराज सिंह यादव के खिलाफ कोर्ट में अभियोजन शिकायत दायर की
गुरुग्राम, 9 जनवरी (आईएएनएस)। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गुरुग्राम में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत चलाई गई किफायती आवास परियोजनाओं में बड़े पैमाने पर धोखाधड़ी के मामले में मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप लगाते हुए अभियोजन शिकायत दायर की है। यह शिकायत विशेष न्यायालय पटियाला हाउस कोर्ट, नई दिल्ली में मेसर्स ओशन सेवन बिल्डटेक प्राइवेट लिमिटेड के प्रमोटर स्वराज सिंह यादव और संबंधित संस्थाओं के खिलाफ दाखिल की गई है।
बीएमसी चुनाव से पहले राजनीति तेज, ‘मुंबई में जन्म’ वाले बयान पर भाजपा का...
मुंबई, 9 जनवरी (आईएएनएस)। बीएमसी चुनाव को लेकर मुंबई में सियासी सरगर्मी तेज हो गई है और सभी राजनीतिक दल पूरी ताकत के साथ प्रचार में जुटे हुए हैं। इसी बीच शिवसेना (यूबीटी) के मुखपत्र 'सामना' में कहा गया कि बीएमसी जीतने के लिए मुंबई की धरती पर जन्म लेना जरूरी है। इस बयान पर भारतीय जनता पार्टी के नेता श्रीकांत तारा पंडित भारतीय ने तीखी प्रतिक्रिया दी है।
आई-पैक छापेमारी विवाद : कलकत्ता हाई कोर्ट ने ईडी की तत्काल सुनवाई की याचिका...
कोलकाता, 9 जनवरी (आईएएनएस)। कलकत्ता उच्च न्यायालय ने शुक्रवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की उस याचिका को खारिज कर दिया, जिसमें गुरुवार को इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमेटी (आई-पैक) के कार्यालय और आई-पैक के सह-संस्थापक प्रतीक जैन के आवास पर एक साथ की गई छापेमारी और तलाशी अभियान से संबंधित विवाद के मामले की तत्काल सुनवाई की मांग की गई थी।
बिहार: गया में परीक्षा देने आए छात्र ने की आत्महत्या, डेल्हा थाना क्षेत्र में...
गया, 9 जनवरी (आईएएनएस)। बिहार के गयाजी के डेल्हा थाना क्षेत्र अंतर्गत संगम चौक पर उस वक्त सनसनी फैल गई, जब पटना निवासी एक छात्र का शव कमरे में फंदे से लटका हुआ मिला। मृतक पीजी (पोस्ट ग्रेजुएशन) की परीक्षा देने गया आया था और दोस्त के यहां ठहरा हुआ था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई है।

