भारत की जलवायु संबंधी कार्रवाई सभ्यतागत मूल्यों पर आधारित है: उपराष्ट्रपति
नई दिल्ली, 9 जनवरी (आईएएनएस)। भारत के उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने शुक्रवार को नई दिल्ली में भारत जलवायु मंच 2026 का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि जलवायु परिवर्तन पर कार्रवाई भारत के विकास में बाधा नहीं है, बल्कि समावेशी विकास को गति देने, ऊर्जा सुरक्षा को मजबूत करने और भविष्य के लिए तैयार अर्थव्यवस्था का निर्माण करने का एक रणनीतिक अवसर है।
समाज को लौटाए जाएं स्कूल, तभी होगा सार्थक शैक्षिक सुधार: धर्मेंद्र प्रधान
नई दिल्ली, 9 जनवरी (आईएएनएस)। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि सार्थक शैक्षिक सुधार के लिए स्कूलों को एक बार फिर समाज से जोड़ा जाना आवश्यक है। वे नई दिल्ली में समग्र शिक्षा के सभी हितधारकों के साथ आयोजित परामर्श बैठक को संबोधित कर रहे थे।
तुर्कमान गेट पत्थरबाजी मामला: 5 आरोपियों की जमानत याचिका पर कोर्ट ने दिल्ली पुलिस...
नई दिल्ली, 9 जनवरी (आईएएनएस)। तुर्कमान गेट के पास फैज-ए-इलाही मस्जिद क्षेत्र में एमसीडी के अतिक्रमण विरोधी अभियान के दौरान हुई पत्थरबाजी के मामले में तीस हजारी कोर्ट ने पांच आरोपियों की जमानत याचिका पर दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी किया है। आरोपी अरीब, कैफ, काशिफ, अदनान और समीर ने कोर्ट में जमानत के लिए अर्जी दाखिल की है।
जून 2026 तक देश के हर गांव में पहुंचेगा 4जी नेटवर्क: केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य...
शिवपुरी, 9 जनवरी (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के शिवपुरी में शुक्रवार को केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कोलारस विधानसभा क्षेत्र के बसई में 2.5 करोड़ रुपए की लागत से प्रस्तावित 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र का शिलान्यास किया। इस उपकेंद्र से सैकड़ों आदिवासी एवं सीमावर्ती परिवारों को सतत और भरोसेमंद बिजली उपलब्ध होगी, जिससे शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, छोटे व्यवसाय और स्थानीय उद्योगों को मजबूती मिलेगी तथा ग्रामीण क्षेत्रों में विकास और आत्मनिर्भरता को नई गति प्राप्त होगी।
लखनऊ में हिंदुजा ग्रुप की कंपनी अशोक लेलैंड का इलेक्ट्रिक वाहन संयंत्र शुरू
लखनऊ, 9 जनवरी (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में शुक्रवार को वाहन निर्माता कंपनी अशोक लेलैंड के नवीन विनिर्माण संयंत्र के उद्घाटन के साथ ही वाहन निर्माण और औद्योगिक विकास की दिशा में उल्लेखनीय प्रगति हुई। यह संयंत्र विशेष रूप से इलेक्ट्रिक वाहनों के उत्पादन पर केंद्रित है, जिससे लखनऊ को हरित औद्योगिक मानचित्र पर एक नई पहचान मिलने जा रही है।
सीबीआई ने सीपीआरआई के अधिकारी को रिश्वत लेते रंगेहाथ किया गिरफ्तार, 3.7 करोड़ से...
बेंगलुरु, 9 जनवरी (आईएएनएस)। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने 9.5 लाख रुपए की रिश्वत से जुड़े एक मामले में केंद्रीय विद्युत अनुसंधान संस्थान (सीपीआरआई) बेंगलुरु के संयुक्त निदेशक को गिरफ्तार किया है। यह जानकारी सीबीआई ने शुक्रवार को दी।
उत्तर प्रदेश: 65 जिलों के गौ-आश्रय स्थलों पर मजबूत मॉनिटरिंग सिस्टम लागू, शेष में...
लखनऊ, 9 जनवरी (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के 75 जनपदों के कुल 6718 ग्रामीण गौ-आश्रय स्थलों में से 65 जनपदों के 4366 गौ-आश्रय स्थलों पर सीसीटीवी के माध्यम से निगरानी तंत्र को मजबूत किया गया है। बाकी जनपदों में भी निगरानी तंत्र को सुदृढ़ किए जाने की कार्यवाही प्रक्रिया में है।
लुटनिक की टिप्पणी पर विदेश मंत्रालय की खरी-खरी, ‘2025 में पीएम मोदी और राष्ट्रपति...
नई दिल्ली, 9 जनवरी (आईएएनएस)। भारतीय विदेश मंत्रालय ने कहा है कि 2025 में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच करीब आठ बार बात हुई। दोनों ही देशों ने द्विपक्षीय व्यापार समझौते पर बातचीत करने को लेकर प्रतिबद्धता जताई और कई मौकों पर डील होने ही वाली थी।
भारत-ईयू फ्री ट्रेड एग्रीमेंट पर पीयूष गोयल ने ब्रसेल्स में मारोस सेफकोविक से की...
नई दिल्ली, 9 जनवरी (आईएएनएस)। केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने गुरुवार को ब्रसेल्स में भारत-ईयू फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (एफटीए) पर ईयू ट्रेड एंड इकोनॉमिक सेफ्टी कमिश्नर मारोस सेफकोविक से बातचीत की।
हिमाचल प्रदेश : सिरमौर में खाई में गिरी बस, कई लोगों की मौत, सीएम...
शिमला, 9 जनवरी (आईएएनएस)। हिमाचल प्रदेश में सिरमौर में एक बड़ा बस हादसा हो गया है। इस हादसे में कुछ लोगों की जान चली गई है और बड़ी संख्या में लोग घायल हैं।

