मातृत्व वंदना योजना : दमोह में गर्भवती महिलाओं को दी गई स्वास्थ्य और पोषण...
दमोह, 9 जनवरी (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के दमोह जिले में प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना के तहत शुक्रवार को आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा एक जागरूकता प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस प्रदर्शनी का मुख्य उद्देश्य गर्भवती महिलाओं को सुरक्षित मातृत्व, बेहतर पोषण, समय पर स्वास्थ्य जांच और आर्थिक सहयोग के प्रति जागरूक करना है। योजना के माध्यम से महिलाओं को गर्भावस्था के दौरान आवश्यक सावधानियों और सरकारी सुविधाओं की जानकारी दी जा रही है, ताकि मां और बच्चे दोनों का स्वास्थ्य बेहतर बनाया जा सके।
विश्व पुस्तक मेला: साहित्य, संस्कृति, ज्ञान-विज्ञान का सजेगा मंच, भारत मंडपम में 10 जनवरी...
नई दिल्ली, 9 जनवरी (आईएएनएस)। डिजिटल दुनिया में जहां हर चीज मोबाइल, कंप्यूटर से लेकर आपकी मल्टी-फंक्शन टीवी स्क्रीन पर एक क्लिक में उपलब्ध हो जाती है। उस दौर में भी किताबों का अपना क्रेज है। आज भी किताबों के कद्रदान कम नहीं हैं। कहते हैं, 'किताबें बोलती हैं, आप बीती और जग बीती भी।' इस लिहाज से किताबों के शौकीनों, युवाओं, बच्चों-बूढ़ों से लेकर महिलाओं तक, सभी का इंतजार नई दिल्ली में 'विश्व पुस्तक मेले' में पूरा होने वाला है।
मिजोरम: नई रेल लाइन के उद्घाटन के बाद सैरांग रेलवे स्टेशन से 22,500 से...
आइजोल, 9 जनवरी (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा नई बैराबी-सैरांग रेल लाइन के उद्घाटन के बाद मिजोरम सरकार के सैरांग रेलवे स्टेशन कार्यालय से अब तक 22,500 से अधिक इनर लाइन परमिट (आईएलपी) जारी किए जा चुके हैं। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
राजस्थान के राज्यपाल ने दी पूर्व मंत्री महेश जोशी पर केस चलाने की मंजूरी,...
जयपुर, 9 जनवरी (आईएएनएस)। राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े ने कांग्रेस नेता और जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के पूर्व मंत्री महेश जोशी के खिलाफ धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) 2002 के तहत अभियोजन चलाने की स्वीकृति प्रदान कर दी है। राज्यपाल ने भारतीय संविधान के अनुच्छेद 164 के तहत मिली शक्तियों का प्रयोग करते हुए यह फैसला किया।
चंद्रबाबू नायडू ने कोनासीमा में गैस रिसाव से प्रभावित क्षेत्र का किया हवाई सर्वे,...
अमरावती, 9 जनवरी (आईएएनएस)। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने शुक्रवार को कोनासीमा जिले में गैस वेल ब्लोआउट से प्रभावित इलाके का हवाई सर्वेक्षण किया। गैस वेल ब्लोआउट कुएं से प्राकृतिक गैस या कच्चे तेल के अनियंत्रित रिसाव को कहते हैं।
हिंदुजा समूह व यूपी सरकार के बीच होगा एमओयूः मुख्यमंत्री योगी
लखनऊ, 9 जनवरी (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के साथ शुक्रवार को अशोक लेलैंड कंपनी के इलेक्ट्रिक व्हीकल (ईवी) विनिर्माण संयंत्र का उद्घाटन किया।
एनआईडीएमएस आतंकवाद के विरुद्ध नेक्स्ट जेनरेशन सुरक्षा कवच बनेगा : गृह मंत्री अमित शाह
नई दिल्ली, 9 जनवरी (आईएएनएस)। केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को नई दिल्ली में वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (एनएसजी) के राष्ट्रीय आईईडी डेटा प्रबंधन प्रणाली (एनआईडीएमएस) का उद्घाटन किया। कार्यक्रम में केन्द्रीय गृह सचिव, आसूचना ब्यूरो (आईबी) के निदेशक, एनएसजी के महानिदेशक, केन्द्रीय सशस्त्र पुलिस बलों के महानिदेशक और राज्यों के पुलिस महानिदेशक भी उपस्थित थे।
जिहादी मानसिकता से ग्रसित लोगों के खिलाफ कठोर कार्रवाई जरूरी: विनोद बंसल
नई दिल्ली, 9 जनवरी (आईएएनएस)। विश्व हिंदू परिषद के राष्ट्रीय प्रवक्ता विनोद बंसल ने दावा किया जुमा (शुक्रवार) के निकट आते ही यकायक पत्थरबाजों की संख्या में वृद्धि हो जाती है। यह हैरानी वाली बात है कि मस्जिद से निकलने के बाद ही लोग पत्थरबाजों की भूमिका निभाने को आतुर हो जाते हैं। ऐसे में इनकी भूमिका सवालों के घेरे में है, जिसे हम सभी लोगों को गंभीरता से लेना होगा।
‘सोमनाथ स्वाभिमान पर्व’: 500 से अधिक साधु संतों ने डाक डमरू बजाकर निकाली शौर्य...
सोमनाथ, 9 जनवरी (आईएएनएस)। गुजरात स्थित सोमनाथ मंदिर में 'सोमनाथ स्वाभिमान पर्व' मनाया जा रहा है। 11 जनवरी तक चलने वाले पर्व में अलग-अलग धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन हो रहा है। इसी कड़ी में शुक्रवार को 500 से अधिक साधु संतों ने डाक डमरू बजाकर शौर्य यात्रा निकाली। 'हर-हर महादेव' के नारों ने सोमनाथ मंदिर में भक्तिमय माहौल बना दिया।
मध्य प्रदेश में टीबी के विरुद्ध लड़ाई होगी आसान, दवा जांच के लिए 3...
भोपाल, 9 जनवरी (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में क्षय रोग उन्मूलन के लिए अभियान चलाए जा रहे हैं। इस रोग के खिलाफ जारी लड़ाई अब और आसान हो जाएगी क्योंकि राज्य की तीन प्रयोगशालाओं को दवाई की जांच के लिए प्रमाणन मिल गया है।

