दिल्ली दंगों के आरोपियों को जमानत नहीं, मृत्युदंड मिले : जगद्गुरु रामभद्राचार्य
जयपुर, 8 जनवरी (आईएएनएस)। तुलसी पीठाधीश्वर जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने गुरुवार को आईएएनएस से बातचीत में दिल्ली दंगों के आरोपियों को जमानत न मिलने, जेएनयू में विवादित नारेबाजी और बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे हमलों पर अपनी प्रतिक्रिया दी।
यूपी : आयुष्मान अस्पतालों को 30 दिन में भुगतान, इलाज में लापरवाही नहीं करने...
लखनऊ, 8 जनवरी (आईएएनएस)। योगी सरकार गरीबों और जरूरतमंदों को बेहतर, सुलभ और समयबद्ध स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में लगातार प्रभावी कदम उठा रही है। आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत इलाज कराने वाले परिवारों के लिए जहां कैशलेस उपचार सुनिश्चित किया गया है, वहीं योजना से जुड़े अस्पतालों को समय पर भुगतान सुनिश्चित कर व्यवस्था को और मजबूत किया जा रहा है।
बीईसीआईएल लोन फ्रॉड: मुंबई की अदालत ने प्रतीक कनकिया को ईडी की हिरासत में...
मुंबई, 8 जनवरी (आईएएनएस)। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के मुंबई क्षेत्रीय कार्यालय ने 5 जनवरी को द ग्रीन बिलियन्स लिमिटेड (टीजीबीएल) के सीईओ प्रतीक कनकिया को गिरफ्तार किया है। ईडी ने यह कार्रवाई धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए), 2002 के प्रावधानों के तहत 47.32 करोड़ रुपए के धन शोधन मामले में की है।
केंद्र की मनरेगा विरोधी नीति के खिलाफ बिहार में कांग्रेस का जनआंदोलन: राजेश राम
पटना, 8 जनवरी (आईएएनएस)। केंद्र सरकार द्वारा लाए गए नए विकसित भारत-जी राम जी अधिनियम के विरोध में तथा मनरेगा की वैधानिक गारंटी की रक्षा के लिए कांग्रेस पार्टी के प्रस्तावित राष्ट्रव्यापी जनआंदोलन 'मनरेगा बचाओ संग्राम' को सफल बनाने के उद्देश्य से गुरुवार को बिहार प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में बैठक आयोजित की गई। बैठक में 'मनरेगा बचाओ संग्राम' अभियान की रणनीति, जिला-वार जिम्मेदारियों और कार्यक्रम की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा कर उसे अंतिम रूप दिया गया।
प्रोजेक्ट वीर गाथा में रिकॉर्ड 1.92 करोड़ छात्रों की भागीदारी
नई दिल्ली, 8 जनवरी (आईएएनएस)। इस वर्ष करीब 1.92 करोड़ छात्रों ने प्रोजेक्ट वीर गाथा में हिस्सा लिया। ये छात्र देश-विदेश के 1.90 लाख स्कूलों से जुड़े हुए हैं। प्रोजेक्ट वीर गाथा गणतंत्र दिवस समारोह के तहत रक्षा मंत्रालय और शिक्षा मंत्रालय की एक संयुक्त पहल है।
मध्य प्रदेश सरकार इंदौर में वाटर ऑडिट कराए: उमंग सिंघार
भोपाल, 8 जनवरी (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने मुख्यमंत्री मोहन यादव को पत्र लिखकर इंदौर में दूषित पानी की आपूर्ति रोकने और वाटर ऑडिट कराने की मांग की है। दरअसल, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने इंदौर के मदीना नगर, खजराना, भूरी टेकरी, कृष्ण बाग, कनाडिया और बर्फानी धाम में वाटर ऑडिट किया था।
‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान एनसीसी कैडेट्स की भागीदारी प्रशंसनीयः एयर चीफ मार्शल
नई दिल्ली, 8 जनवरी (आईएएनएस)। एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान एनसीसी कैडेट्स की सक्रिय भागीदारी की प्रशंसा की है। उन्होंने विभिन्न सरकारी पहलों के प्रचार-प्रसार में भी एनसीसी कैडेट्स के योगदान को सराहा। उन्होंने कैडेट्स से वर्दी से आगे बढ़कर राष्ट्रवाद को अपनाने, निरंतर आत्म-विकास करने और जीवन में कभी हार न मानने के दृष्टिकोण के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया।
ग्रेटर नोएडा के डेल्टा वन में दूषित जलापूर्ति की शिकायत पर एसीईओ ने किया...
ग्रेटर नोएडा, 8 जनवरी (आईएएनएस)। ग्रेटर नोएडा के सेक्टर डेल्टा वन में दूषित जलापूर्ति की मिल रही शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी (एसीईओ) सुनील कुमार सिंह ने बुधवार को स्वयं मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान उनके साथ प्राधिकरण के जल विभाग की टीम भी मौजूद रही।
कोयला घोटाला: आई-पैक के निदेशक के कोलकाता आवास पर ईडी की छापेमारी
कोलकाता, 8 जनवरी (आईएएनएस)। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के कोलकाता कार्यालय ने कोयला घोटाला मामले में गुरुवार को अनुप माजी और अन्य के खिलाफ तलाशी अभियान चलाया है। ईडी ने यह कार्रवाई सीबीआई द्वारा 27 नवंबर 2020 को दर्ज की गई एफआईआर के आधार पर की है।
महाराष्ट्र: कांग्रेस के निलंबित 12 पार्षद भाजपा में हुए शामिल, प्रदेशाध्यक्ष रविंद्र ने दिलाई...
मुंबई, 8 जनवरी (आईएएनएस)। अंबरनाथ नगर पालिका की राजनीति में एक बड़ा उलटफेर देखने को मिला, जहां कांग्रेस को करारा झटका लगा। उनके 12 नगरसेवकों ने भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया है।

