केरल: लतीश हत्याकांड में 7 दोषियों को उम्रकैद, कन्नूर अदालत का बड़ा फैसला

कन्नूर, 8 जनवरी (आईएएनएस)। केरल के कन्नूर जिले की एक अदालत ने 2008 में हुए माकपा कार्यकर्ता के लतीश हत्याकांड में सात आरएसएस–भाजपा कार्यकर्ताओं को उम्रकैद की सजा सुनाई है। इस फैसले के साथ उत्तर केरल में राजनीतिक हिंसा के सबसे जघन्य मामलों में से एक को न्यायिक रूप से निष्कर्ष मिला है।

वैष्णो देवी मेडिकल कॉलेज की मान्यता रद्द होने पर बोले उमर अब्दुल्ला, भविष्य के...

जम्मू, 8 जनवरी (आईएएनएस)। राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (एनएमसी) के फैसले के बाद जम्मू-कश्मीर में सियासी और शैक्षणिक हलकों में हलचल मच गई है। एनएमसी ने श्री माता वैष्णो देवी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एक्सीलेंस (एसएमवीडीआईएमई), कटरा के एमबीबीएस कोर्स की मान्यता रद्द कर दी है। आयोग की टीम ने हालिया निरीक्षण में कॉलेज में बुनियादी ढांचे, फैकल्टी की कमी और जरूरी मानकों में गंभीर खामियां पाई थीं, जिसके बाद यह सख्त कदम उठाया गया।

संबलपुर, कटक और देवगढ़ की अदालतों को बम से उड़ाने की धमकी, सीएम माझी...

भुवनेश्वर, 8 जनवरी (आईएएनएस)। ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने संबलपुर, कटक और देवगढ़ सहित विभिन्न स्थानों पर जिला स्तरीय अदालतों को मिली बम की धमकियों की खबरों पर गहरी चिंता व्यक्त की है और वरिष्ठ अधिकारियों को धमकियों की सच्चाई का पता लगाने के लिए गहन जांच करने का निर्देश दिया है।

70 के दशक के सखी प्रेम को दिखाता है रानी चटर्जी की फिल्म का...

मुंबई, 8 जनवरी (आईएएनएस)। भोजपुरी सिनेमा की क्वीन रानी चटर्जी अपनी लेटेस्ट फिल्म 'परिणय सूत्र' को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। साल की शुरुआत में रानी की फिल्म को टीवी पर रिलीज कर दिया गया, लेकिन अभी यूट्यूब पर रिलीज होना बाकी है।

तुर्कमान गेट हिंसा: पांचों आरोपियों की न्यायिक हिरासत 13 दिन के लिए बढ़ाई गई

नई दिल्ली, 8 जनवरी (आईएएनएस)। दिल्ली के तुर्कमान इलाके में हुई पत्थरबाजी की घटना के मामले में सभी पांचों आरोपियों की न्यायिक हिरासत 13 दिनों के लिए बढ़ा दी गई है। पांचों आरोपियों को एक दिन की न्यायिक हिरासत खत्म होने के बाद गुरुवार को दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट में पेश किया गया था। इन सभी आरोपियों की जमानत याचिका पर तीस हजारी कोर्ट में शुक्रवार को सुनवाई होगी।

सर्दियों में तिल खाने के 5 बेहतरीन तरीके, जो शरीर को अंदर से रखेंगे...

नई दिल्ली, 8 जनवरी (आईएएनएस)। सर्दियों का मौसम आते ही हर कोई अपने शरीर को अंदर से गर्म और मजबूत रखने के तरीके ढूंढने लगता है। ऐसे में तिल का सेवन बहुत फायदेमंद साबित होता है। तिल सिर्फ स्वाद में अच्छा नहीं होता, बल्कि इसमें कैल्शियम, आयरन और ओमेगा-3 फैटी एसिड भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो हड्डियों, जोड़ों और त्वचा के लिए एक तरह का सुरक्षा कवच का काम करते हैं।

केरल: भाजपा में शामिल हुए वामपंथी समर्थक रेजी लुकोस, बोले- पुरानी विचारधाराओं का अब...

तिरुवनंतपुरम, 8 जनवरी (आईएएनएस)। केरल में वामपंथी समर्थक रेजी लुकोस ने गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का दामन थाम लिया। उनका कहना है कि पुरानी विचारधाराओं का अब कोई महत्‍व नहीं रह गया है।

तुर्कमान गेट हिंसा: भाजपा के निशाने पर सपा-कांग्रेस, धर्म की राजनीति करने का आरोप

नई दिल्ली, 8 जनवरी (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रवक्ता गौरव भाटिया ने तुर्कमान गेट पर अतिक्रमण हटाने गए पुलिसकर्मियों पर पत्थरबाजी की घटना की निंदा की है। भाजपा नेता ने कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के नेताओं पर धर्म की राजनीति करने और पत्थरबाजों को संरक्षण देने का आरोप लगाया है।

रामदास ने अंबुमणि की एनडीए से वार्ता को किया खारिज, बोले- गठबंधन पर फैसला...

चेन्नई, 8 जनवरी (आईएएनएस)। पट्टाली मक्कल कच्ची (पीएमके) के अंबुमणि रामदास द्वारा यह घोषणा किए जाने के एक दिन बाद कि उनकी पार्टी 2026 के तमिलनाडु विधानसभा चुनाव एआईएडीएमके के नेतृत्व वाले नेशनल डेमोक्रेटिक अलायंस (एनडीए) के हिस्से के रूप में लड़ेगी, पीएमके के संस्थापक एस. रामदास ने गुरुवार को इस कदम को सिरे से खारिज कर दिया और बातचीत को 'अवैध' और अनाधिकृत बताया।

गुजरात : सीएम भूपेंद्र पटेल ने कैंसर स्क्रीनिंग वैन का लोकार्पण किया

गांधीनगर, 8 जनवरी (आईएएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने गुरुवार को गांधीनगर में कैंसर की शुरुआती पहचान और जांच के लिए महत्वपूर्ण कैंसर स्क्रीनिंग ‘आशा वैन’ का लोकार्पण किया। जेनवर्क फार्मास्युटिकल की ओर से इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी की भावनगर शाखा को दान के रूप में यह आशा वैन भेंट की गई है।

खरी बात