जनता के टैक्स का दुरुपयोग कर रहे केंद्र सरकार के मंत्री: सपा विधायक रविदास...
लखनऊ, 3 जनवरी (आईएएनएस)। जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) के नेता अजय चौटाला के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए समाजवादी पार्टी के विधायक रविदास मेहरोत्रा ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि आज देश की जनता गंभीर समस्याओं से जूझ रही है, लेकिन सरकार इन मुद्दों पर ध्यान देने के बजाय जनता के पैसों का दुरुपयोग कर रही है।
बुलंदशहर: बच्ची के रेप और हत्या मामले में फरार दो आरोपी पुलिस मुठभेड़ में...
बुलंदशहर, 3 जनवरी (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में बुलंदशहर जिले के सिकंदराबाद थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात पुलिस और बदमाशों में मुठभेड़ हो गई, जिसमें पुलिस ने 6 साल की बच्ची की हत्या के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
रानी वेलु नचियार जयंती: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, धर्मेंद्र प्रधान समेत कई नेताओं ने...
नई दिल्ली, 3 जनवरी (आईएएनएस)। ईस्ट इंडिया कंपनी के खिलाफ हथियार उठाने वाली भारत की पहली रानी वीरमंगई रानी वेलु नचियार की जयंती पर नेताओं ने उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। 3 जनवरी 1730 को जन्मीं रानी वेलु नचियार को ब्रिटिश औपनिवेशिक सत्ता के खिलाफ लड़ाई लड़ने वाली पहली रानी के रूप में जाना जाता है, जिन्होंने 1780 में अंग्रेजों को परास्त कर अपना राज्य शिवगंगई वापस हासिल किया था।
बिहार: ‘सात निश्चय-3’ के तहत वरिष्ठ नागरिकों के लिए घर पर स्वास्थ्य सेवाएं, सीएम...
पटना, 3 जनवरी (आईएएनएस)। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने वरिष्ठ नागरिकों के लिए एक महत्वपूर्ण पहल की घोषणा की है। 'सात निश्चय-3' कार्यक्रम के सातवें निश्चय 'सबका सम्मान-जीवन आसान' के तहत अब राज्य के बुजुर्गों को घर बैठे आवश्यक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इससे लाखों वरिष्ठ नागरिकों को अस्पतालों के चक्कर लगाने से राहत मिलेगी। सीएम नीतीश कुमार ने शनिवार को यह जानकारी दी।
इरा खान और नूपुर शिखरे की शादी के दो साल पूरे, पोस्ट की मजेदार...
मुंबई, 3 जनवरी (आईएएनएस)। बॉलीवुड के 'मिस्टर परफेक्शनिस्ट' आमिर खान की बेटी इरा खान और उनके दामाद नूपुर शिखरे की शादी को 2 साल पूरे हो चुके हैं। इरा खान और नूपुर शिखरे की शादी बी-टाउन की सबसे सिंपल लेकिन चर्चित शादियों में से एक थी क्योंकि अपनी ही शादी में दूल्हा हॉफ पैंट पहनकर पहुंचा था।
पहाड़ों की बर्फबारी का असर एनसीआर में, ठंड बढ़ी, हवा से सुधरी हवा की...
नई दिल्ली, 3 जनवरी (आईएएनएस)। उत्तर भारत के पहाड़ी इलाकों में लगातार हो रही बर्फबारी का असर अब मैदानी क्षेत्रों में साफ दिखाई देने लगा है। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में ठिठुरन भरी ठंड के साथ तेज हवाओं ने लोगों को कंपकंपाने पर मजबूर कर दिया है।
चांदी के बेल पत्र और रुद्राक्ष की माला से बाबा महाकाल का शृंगार, दिव्य...
उज्जैन, 3 जनवरी (आईएएनएस)। शुक्ल पक्ष की पौष मास पूर्णिमा तिथि पर शनिवार के दिन बाबा का अद्भुत शृंगार देखने को मिला, जिसे देखकर पूरा मंदिर हर-हर महादेव के उद्घोष से गूंज उठा।
महाराष्ट्र डीजीपी सदानंद दाते ने मुख्यमंत्री फडणवीस से की मुलाकात
मुंबई, 3 जनवरी (आईएएनएस)। महाराष्ट्र के नवनियुक्त पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) सदानंद दाते ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात की। यह मुलाकात मुंबई स्थित मुख्यमंत्री के आवास पर हुई, जिसे एक गुडविल विजिट के रूप में देखा जा रहा है। महाराष्ट्र मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) ने इस मुलाकात की तस्वीर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर साझा की है।
प्रो. सतीश कुमार धवन की पुण्यतिथि : पद्म विभूषण से सम्मानित महान वैज्ञानिक को...
नई दिल्ली, 3 जनवरी (आईएएनएस)। देश के अंतरिक्ष कार्यक्रम को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाने वाले पद्म विभूषण से सम्मानित महान वैज्ञानिक एवं इसरो के पूर्व अध्यक्ष प्रो. सतीश कुमार धवन की पुण्यतिथि पर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी सहित भाजपा नेताओं ने विनम्र श्रद्धांजलि दी।
दिल्ली: साउथ-वेस्ट जिले में एटीएम फ्रॉड गिरोह का भंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार
नई दिल्ली, 3 दिसंबर (आईएएनएस)। दिल्ली के साउथ-वेस्ट जिले में पुलिस ने एटीएम धोखाधड़ी के एक संगठित गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। किशनगढ़ थाना पुलिस की सतर्कता और मुस्तैद कार्रवाई के चलते एटीएम फ्रॉड में लिप्त दोनों आरोपियों के कब्जे से एक देसी कट्टा, दो जिंदा कारतूस, 12,700 नकद, चार एटीएम जामिंग डिवाइस और अपराध में इस्तेमाल किया गया एक पेचकस बरामद किया गया है।

