ग्रेटर हैदराबाद में नशे में वाहन चलाने के 2,731 मामले दर्ज
हैदराबाद, 1 जनवरी (आईएएनएस)। नववर्ष समारोह के दौरान ग्रेटर हैदराबाद क्षेत्र में नशे में वाहन चलाने के 2,731 मामले दर्ज किए गए। 31 दिसंबर और 1 जनवरी की दरम्यानी रात पुलिस द्वारा चलाए गए विशेष अभियान के तहत हैदराबाद, साइबराबाद और राचकोंडा- इन तीन पुलिस कमिश्नरेट क्षेत्रों में यह कार्रवाई की गई।
ईडी की मणिपुर में धोखाधड़ी स्कीम पर सख्ती: 33.66 करोड़ रुपए की अतिरिक्त संपत्तियां...
इंफाल, 1 जनवरी (आईएएनएस)। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के इंफाल सब-जोनल ऑफिस ने बिरला एम्पोरियम प्राइवेट लिमिटेड, इरा फाइनेंस प्राइवेट लिमिटेड और इनके डायरेक्टर युमनाम इराबंता सिंह के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। उनके खिलाफ 5000 भोले-भाले निवेशकों के साथ धोखाधड़ी के गंभीर मामले में 33.66 करोड़ रुपए का दूसरा प्रोविजनल अटैचमेंट ऑर्डर (पीएओ) जारी किया है।
‘चिंता मत करो पिताजी…’, सेना की कहानियों में पला बच्चा जब बना कारगिल का...
नई दिल्ली, 1 जनवरी (आईएएनएस)। सेना की जिंदगी और सेना में होने के सम्मान के बारे में कहानियां देहरादून के गुप्ता परिवार में एक छोटी उम्र के लड़के को नई लड़ाई के लिए तैयार कर रही थीं। वक्त के साथ शौर्य और पराक्रम की कहानियों ने एक ऐसा असली योद्धा पैदा किया, जिसने 1999 के कारगिल युद्ध में नया इतिहास रच दिया।
सीएम नीतीश कुमार ने बिहार डायरी एवं कैलेंडर 2026 का किया लोकार्पण
पटना, 1 जनवरी (आईएएनएस)। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरुवार को बिहार सरकार के सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग द्वारा प्रकाशित बिहार डायरी 2026 एवं कैलेंडर 2026 का लोकार्पण कर राज्य की जनता को समर्पित किया। बिहार कैलेंडर में प्रदेश में हुए परिवर्तन एवं विकसित बिहार के सपने को साकार करने के लक्ष्यों के साथ राज्य में किए जा रहे जनकल्याणकारी कार्यों को समावेशित किया गया है।
झारखंड: चाईबासा में आठ दिन से लापता किशोर का शव नदी से बरामद
चाईबासा, 1 जनवरी (आईएएनएस)। झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले में आठ दिन से लापता 15 वर्षीय किशोर का शव उसकी स्कूटी के साथ गुरुवार को एक नदी से बरामद किया गया। मृतक की पहचान प्रताप साहू के रूप में हुई है, जो मंझारी थाना क्षेत्र के बाकीमारा गांव का मूल निवासी था और वर्तमान में चाईबासा मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत घाघरी गांव में अपनी बहन के घर रह रहा था।
ईडी अहमदाबाद ने स्टॉक मार्केट धोखाधड़ी मामले में की बड़ी जब्ती, 4 करोड़ से...
अहमदाबाद, 1 जनवरी (आईएएनएस)। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के अहमदाबाद जोनल ऑफिस ने स्टॉक मार्केट निवेश धोखाधड़ी के एक बड़े मामले में मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम अधिनियम (पीएमएलए), 2002 के तहत महत्वपूर्ण जब्ती की है।
‘इक्कीस’ में अगस्त्य नंदा की एक्टिंग देख दर्शक बने फैन, धर्मेंद्र ने किया इमोशनल
मुंबई, 1 जनवरी (आईएएनएस)। अगस्त्य नंदा, सिमर भाटिया, जयदीप अहलावत और धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म 'इक्कीस' सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म को लेकर दर्शकों की तरफ से मिलाजुला रिस्पांस देखने को मिल रहा है।
पीएफआरडीए ने एनपीएस को बढ़ावा देने के लिए नीतिगत सुधारों को मंजूरी दी
नई दिल्ली, 1 जनवरी (आईएएनएस)। पेंशन निधि विनियामक और विकास प्राधिकरण (पीएफआरडीए) बोर्ड ने गुरुवार नए फ्रेमवर्क को मंजूरी दी है। इसके तहत अब शेड्यूल कमर्शियल बैंक (एससीबी) को एनपीएस को मैनेज करने के लिए पेंशन फंड स्थापित करने की इजाजत दे दी है।
यादों में अनवर : भगवद् गीता के उर्दू अनुवादक, मुशायरों के चहेते और सामाजिक...
नई दिल्ली, 1 जनवरी (आईएएनएस)। साल था 2018 और तारीख थी 2 जनवरी… जब उर्दू शायरी की दुनिया में अजीब सी खामोशी छा गई। इस दिन उस शख्स ने दुनिया को अलविदा कह दिया, जिसकी आवाज ने मुशायरों को रौशन किया, जिसकी कलम ने संस्कृत के श्लोकों को उर्दू के शेरों में ढाला। उस शख्स ने साहित्य को सामाजिक सौहार्द का जरिया बनाया और उनका नाम था अनवर जलालपुरी।
नोएडा प्राधिकरण ने विकास, निवेश और जन-कल्याण के साथ किया नए साल का भव्य...
नोएडा, 1 जनवरी (आईएएनएस)। नए साल 2026 की शुरुआत नोएडा के लिए विकास, निवेश और सामाजिक सरोकारों की सौगात लेकर आई है। मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) के दिशा-निर्देशन में नोएडा प्राधिकरण ने शहर को नई पहचान देने, औद्योगिक विकास को गति देने और श्रमिकों के कल्याण को प्राथमिकता देते हुए कई महत्वपूर्ण पहल की। इन कदमों से न सिर्फ नोएडा के बुनियादी ढांचे को मजबूती मिली है, बल्कि रोजगार और मानवीय संवेदनाओं को भी नया आधार मिला है।

