जम्मू-कश्मीर: पाकिस्तान में बैठे आतंकवादी रफीक नाई की पुंछ की संपत्ति को किया जब्त

पुंछ,1 जनवरी (आईएएनएस)। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने सीमा पार से संचालित किए जा रहे आतंकवाद नेटवर्क के खिलाफ कड़ा कदम उठाते हुए पाकिस्तान स्थित आतंकवादी और प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन का लॉन्च कमांडर रफीक नाई उर्फ सुल्तान की अचल संपत्ति को अवैध गतिविधियां (निवारण) अधिनियम के तहत जब्त कर लिया है।

महाराष्ट्र में विकास के कार्यों को लेकर जनता के बीच जाएंगे: मुरलीधर मोहोल

पुणे, 1 जनवरी (आईएएनएस)। महाराष्ट्र में स्थानीय निकाय चुनाव को लेकर सियासी बयानबाजी तेज है। इस बीच भारत सरकार में नागरिक उड्डयन व सहकारिता राज्य मंत्री और पुणे के पूर्व मेयर मुरलीधर मोहोल ने गुरुवार को शिवसेना और आरपीआई (रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया) के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ने का वादा दोहराया।

केरल में विशेष गहन पुनरीक्षण को मिल रहा है अच्छा रिस्पांस

तिरुवनंतपुरम, 1 जनवरी (आईएएनएस)। केरल में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन– एसआईआर) को राजनीतिक दलों और आम जनता से अच्छा रिस्पांस मिल रहा है। अब तक राज्य में कुल 60,061 दावे और आपत्तियां प्राप्त हुई हैं।

पंजाब सरकार का ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ अभियान: ड्रग तस्करी में 42 हजार से...

चंडीगढ़,1 जनवरी (आईएएनएस)। पंजाब के सीएम मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों पर शुरू किए गए ड्रग्स के खिलाफ अभियान 'युद्ध नशा विरुद्ध' को 10 महीने पूरे हो गए हैं। पंजाब पुलिस ने 1 मार्च, 2025 से अब तक 29,351 एफआईआर दर्ज की हैं और 42,622 ड्रग तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने विभिन्न कार्रवाइयों में 1,849 किलोग्राम हेरोइन बरामद की है।

सीएम धामी ने विकास योजनाओं के लिए 160.54 करोड़ रुपए की धनराशि का दिया...

देहरादून, 1 जनवरी (आईएएनएस)। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विभिन्न जनपदों की सिंचाई परियोजनाओं, सड़कों के चौडीकरण एवं मानव वन्य जीव संघर्ष को कम करने के प्रयासों में तेजी लाए जाने के साथ ही आपदा की दृष्टि से संवेदनशील जनपदों में संचार सुविधाओं के विकास आदि के लिए कुल 160.54 करोड़ रुपए का अनुमोदन प्रदान किया है।

रावण से करो राहुल गांधी की तुलना, तो लगेगा तार्किक: संजय निरुपम

मुंबई, 1 जनवरी (आईएएनएस)। कांग्रेस नेता नाना पटोले द्वारा राहुल गांधी की तुलना भगवान श्रीराम से किए जाने पर शिवसेना नेता संजय निरुपम ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इस बयान को बेहद बेतुका और हास्यास्पद करार दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी का इतिहास भगवान राम के आदर्शों और मूल्यों के विरोध का रहा है।

डेटा सेंटर नीति से उत्तर प्रदेश बना डिजिटल निवेश का नया केंद्र

लखनऊ, 1 जनवरी (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश सरकार की डेटा सेंटर नीति ने प्रदेश को देश के तेजी से उभरते डिजिटल हब के रूप में स्थापित कर दिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में अपनाई गई दूरदर्शी नीतियों का परिणाम है कि उत्तर प्रदेश आज न सिर्फ निवेशकों का भरोसा जीत रहा है, बल्कि डिजिटल आधारभूत संरचना के क्षेत्र में नई मिसाल भी कायम कर रहा है।

समस्‍याओं से निजात दिलाने वाले प्रभावी नेतृत्‍व हो मुंबई का महापौर: असलम शेख

मुंबई, 1 जनवरी (आईएएनएस)। कांग्रेस नेता असलम शेख ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और शिवसेना पर निशाना साधा। उन्‍होंने कहा कि जिस तरह मुंबई का प्रचार किया जाता है और हकीकत में शहर की जैसी स्थिति है, दोनों में बड़ा अंतर है। असलम शेख ने कहा कि मुंबई का महापौर चुनाव खान, शेलार, शिंदे या शेख नहीं, बल्कि समस्‍याओं से निजात दिलाने वाले प्रभावी नेतृत्‍व वाला होना चाहिए।

नाना पटोले को कोई गंभीरता से नहीं ले रहा है : भाजपा नेता श्रीकांत...

मुंबई, 1 जनवरी (आईएएनएस)। भाजपा नेता श्रीकांत तारा पंडित ने महाराष्ट्र कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष नाना पटोले के उस बयान पर निशाना साधा, जिसमें उन्होंने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी की तुलना भगवान राम से कर दी थी।

पूरे इलाके में चल रही जांच, लगेंगे 8-10 दिन : इंदौर दूषित जल पर...

इंदौर,1 जनवरी (आईएएनएस)। इंदौर में दूषित पानी पीने से कई लोग बीमार हो गए और कुछ की जान चली गई। इस मामले को लेकर प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है। मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का कहना है कि हम पूरे इलाके की जांच करवा रहे हैं। इसमें आठ से दस दिन का वक्त लगेगा।

खरी बात