पीएम मोदी ने यूएस में कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर फायरिंग घटना पर जताई चिंता, बोले- लोकतंत्र...
नई दिल्ली, 26 अप्रैल (आईएएनएस)। व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर के दौरान गोलीबारी की घटना पर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रतिक्रिया सामने आई है। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं है और इसकी एक स्वर में निंदा की जानी चाहिए।
घर का खाना तभी बनेगा हेल्दी, जब अपनाएंगे सही कुकिंग टिप्स
नई दिल्ली, 26 अप्रैल (आईएएनएस)। घर का खाना अक्सर सबसे सेहतमंद माना जाता है, लेकिन क्या सिर्फ घर में बना खाना ही काफी है? सच तो यह है कि नहीं। घर का खाना तभी पूरी तरह हेल्दी बनता है जब उसे सही तरीके से पकाया जाए। मतलब सिर्फ अच्छा सामान लाना ही नहीं, बल्कि उसे पकाने का तरीका भी उतना ही जरूरी है। अगर कुकिंग का तरीका गलत हो, तो पौष्टिक चीजें भी फायदा कम देती हैं।
भारतीय सेना का आतंकवाद को कड़ा संदेश, दुस्साहस किया तो भुगतना होगा ‘सटीक और...
नई दिल्ली, 26 अप्रैल (आईएएनएस)। ऑपरेशन सिंदूर की वर्षगांठ से कुछ दिन पहले, भारतीय सेना ने रविवार को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा किया जिसमें पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) में लश्कर-ए-तैबा और जैश-ए-मोहम्मद जैसे संगठनों से जुड़े नौ आतंकी शिविरों को नष्ट करने वाले सटीक हमलों के बारे में बताया है।
27 अप्रैल को मोहिनी एकादशी, अभिजित के साथ विजय मुहूर्त, नोट कर लें भद्रा...
नई दिल्ली, 26 अप्रैल (आईएएनएस)। सनातन धर्म में नारायण को समर्पित एकादशी तिथि का विशेष महत्व होता है। इस दिन भगवान विष्णु की पूजा-अर्चना की जाती है। 27 अप्रैल को मोहिनी एकादशी है। धार्मिक मान्यता है कि एकादशी पर व्रत रखने और विष्णु भगवान की उपासना करने से विशेष फल की प्राप्ति होती है।
श्रीनगर में डल झील किनारे ‘संडे ऑन साइकिल’ का आयोजन, मनसुख मांडविया ने दिया...
श्रीनगर, 26 अप्रैल (आईएएनएस)। जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में रविवार को 'फिट इंडिया' संदेश के साथ 'संडे ऑन साइकिल' कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें केंद्रीय युवा मामले और खेल मंत्री मनसुख मांडविया, केंद्रीय युवा मामले और खेल राज्य मंत्री रक्षा खड़से व जम्मू-कश्मीर के खेल मंत्री सतीश शर्मा ने हिस्सा लिया।
टीनएजर्स के लिए संतुलित आहार क्यों जरूरी? जानिए डाइट प्लान
नई दिल्ली, 26 अप्रैल (आईएएनएस)। टीनएज (किशोरावस्था) वह समय होता है जब शरीर और दिमाग दोनों बहुत तेजी से बढ़ते हैं। इस उम्र में हाइट बढ़ती है, वजन बदलता है, हार्मोनल बदलाव होते हैं और पढ़ाई का दबाव भी बढ़ जाता है। ऐसे में सिर्फ पेट भरना काफी नहीं होता, बल्कि सही और संतुलित आहार लेना बेहद जरूरी हो जाता है। अगर इस समय शरीर को सही पोषण नहीं मिलता, तो थकान, कमजोरी, ध्यान की कमी और बार-बार बीमार पड़ने जैसी दिक्कतें हो सकती हैं।
बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से आम की फसलों में नुकसान, किसानों ने सरकार से...
रायगढ़, 26 अप्रैल (आईएएनएस)। महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में आम उत्पादक इस समय गहरे संकट से गुजर रहे हैं। लगातार हो रही बेमौसम बारिश और मौसम में अचानक बदलाव ने आम की फसल को बुरी तरह प्रभावित किया है।
बंगाल: बहरामपुर में चुनावी रंजिश के चलते परिवार पर हमला, अधीर रंजन चौधरी ने...
कोलकाता, 26 अप्रैल (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल के बहरामपुर में चुनावी रंजिश के चलते एक परिवार पर हमला हुआ है। बहरामपुर से कांग्रेस उम्मीदवार अधीर रंजन चौधरी ने तृणमूल कांग्रेस के सदस्यों पर हमले का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि इस हमले में दो महिलाओं समेत तीन लोग घायल हुए हैं।
नेशनल हाईवे-44 पर दो ट्रक और एक फॉर्च्यूनर में टक्कर, एक की मौत
सोनीपत, 26 अप्रैल (आईएएनएस)। हरियाणा के सोनीपत से गुजरने वाले नेशनल हाईवे-44 पर रविवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें दो ट्रक और एक फॉर्च्यूनर कार आपस में टकरा गए।
तेलंगाना : चारमीनार एक्सप्रेस के एस5 कोच में लगी आग, आलेर स्टेशन के पास...
हैदराबाद, 26 अप्रैल (आईएएनएस)। तेलंगाना के यदाद्री भुवनगिरी जिले में रविवार को एक बड़ा हादसा सामने आया, जब चारमीनार एक्सप्रेस के एच5 कोच में अचानक आग लग गई। यह घटना आलेर रेलवे स्टेशन के पास उस समय हुई, जब ट्रेन स्टेशन क्षेत्र के भीतर थी। आग लगते ही मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और यात्रियों में दहशत फैल गई।

