बद्रीनाथ धाम पहुंच रहे श्रद्धालुओं की सेवा में जुटे उत्तराखंड पुलिस, तीर्थयात्रियों की कर...
चमोली, 4 जून (आईएएनएस)। उत्तराखंड पुलिस-प्रशासन बद्रीनाथ धाम आने वाले तीर्थयात्रियों की सेवा पूरी लगन, समर्पण और जनसेवा की प्रबल भावना के साथ लगातार कर रहा है। इस पवित्र तीर्थस्थल पर पहुंचने वाले श्रद्धालुओं ने पुलिसकर्मियों की कुशल व्यवस्थाओं, सुरक्षा उपायों और सहायता की सराहना की है, जिससे उनकी तीर्थयात्रा का अनुभव सुगम और आरामदायक बन सका है।
भ्रष्टाचार और जबरन वसूली के खिलाफ कोलकाता में भाजपा का प्रदर्शन, ईडी-सीबीआई जांच की...
कोलकाता, 4 जून (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में भाजपा नेता प्रियंका टिबरेवाल के नेतृत्व में गुरुवार को विरोध प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन में शामिल लोगों ने एंटाली क्षेत्र में भ्रष्टाचार, जबरन वसूली, सिंडिकेट राज और अवैध भूमि कब्जाने के गंभीर आरोप लगाए। प्रदर्शनकारियों ने इन आरोपों की जांच प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) और केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) जैसी केंद्रीय एजेंसियों से कराने की मांग की।
दिल्ली पुलिस ने अपहरण मामले में 8 साल से फरार अपराधी को रोहिणी इलाके...
नई दिल्ली, 4 जून (आईएएनएस)। दिल्ली पुलिस ने 2018 के एक अपहरण के मामले में फरार चले रहे एक अपराधी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गुरुवार को जानकारी दी कि आरोपी कई सालों से ट्रायल से बच रहा था। वह रोहिणी इलाके में छिपा हुआ था, जहां से द्वारका जिले की टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
155 खदानों में अनियमितताएं मिलने के बाद सख्त हुआ तमिलनाडु सरकार का रुख, ड्रोन...
चेन्नई, 4 जून (आईएएनएस)। तमिलनाडु के भूविज्ञान और खनन विभाग ने राज्यभर में खदानों की निगरानी के लिए उन्नत तकनीक से लैस ड्रोन का इस्तेमाल करने का फैसला किया है। हाल ही में किए गए निरीक्षण अभियान में बड़ी संख्या में नियमों के उल्लंघन के मामले सामने आने के बाद यह कदम उठाया गया।
अवैध पार्किंग के खिलाफ एमसीडी और दिल्ली पुलिस का संयुक्त अभियान शुरू, मल्टी-लेवल सुविधाओं...
नई दिल्ली, 4 जून (आईएएनएस)। दिल्ली में ट्रैफिक की समस्या और सड़क किनारे लगने वाली भीड़ को कम करने के लिए दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) ने दिल्ली पुलिस के साथ मिलकर एक बड़ा अभियान शुरू किया है। गुरुवार से राजधानी के चुने हुए मल्टी-लेवल पार्किंग स्थानों के आस-पास यह जागरूकता और सख्ती वाला अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान का मकसद लोगों को जिम्मेदारी से पार्किंग करने की आदत डालना है, ताकि सड़कें साफ और ट्रैफिक सुगम बने।
नई दिल्ली में आग का तांडव, राजस्व विभाग के अधिकारी ने कहा- होटलों की...
नई दिल्ली, 4 जून (आईएएनएस)। दिल्ली के मालवीय नगर में बुधवार को आग की पचेट में आकर 21 लोगों की दर्दनाक मौत ने सबको झकझोर कर रख दिया है। अधिकारियों ने एक अन्य होटल को भी बंद करने का आदेश दिया है। वहां ठहरे लोगों को होटल खाली करने के लिए कहा गया है। इस भीषण हादसे पर प्रतिक्रिया सामने आ रही है।
पश्चिम बंगाल: महिला उत्पीड़न मामले में केएमसी पार्षद बिस्वजीत मंडल गिरफ्तार
कोलकाता, 4 जून (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल पुलिस ने कोलकाता नगर निगम (केएमसी) के एक और पार्षद को गिरफ्तार में ले लिया है। इसके साथ ही, भ्रष्टाचार और आपराधिक मामले में गिरफ्तार किए गए केएमसी के तृणमूल पार्षदों की कुल संख्या अब चार हो गई है।
सूरत और दमन का दौरे पर पीएम मोदी, हजारों करोड़ की परियोजनाओं का करेंगे...
नई दिल्ली, 4 जून (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को गुजरात के सूरत और केंद्र शासित प्रदेश दमन का दौरा करेंगे। इस दौरान वे सूरत में लगभग 18,800 करोड़ रुपए की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन, राष्ट्र को समर्पण और आधारशिला रखेंगे। इसके बाद दमन में भी करीब 2,970 करोड़ रुपए की परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे।
भारत-बांग्लादेश बॉर्डर के पास दक्षिण त्रिपुरा में 34 किलो गांजा बरामद, तस्करों की तलाश...
बेलोनिया, 4 जून (आईएएनएस)। दक्षिण त्रिपुरा जिला पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए 34 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। यह कार्रवाई बेलोनिया उपमंडल के पीआर बारी पुलिस थाना क्षेत्र में भारत-बांग्लादेश सीमा (आईबीबी) फेंसिंग के निकट की गई।
सोपोर पुलिस नशा तस्करी में चार लोगों को किया गिरफ्तार, कोडीन की बोतलें और...
सोपोर, 4 जून (आईएएनएस)। जम्मू-कश्मीर में 100 दिवसीय नशा मुक्त जम्मू-कश्मीर अभियान के तहत सोपोर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में चार नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है और उनके कब्जे से बड़ी मात्रा में मादक पदार्थ बरामद किए हैं।

