बंगाल में एनआईए ने पूर्व टीएमसी विधायक शौकत मोल्ला के आवास पर मारा छापा,...
कोलकाता, 4 जून (आईएएनएस)। राष्ट्रीय जांच एजेंसी एनआईए ने पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस के पूर्व विधायक शौकत मोल्ला के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। एजेंसी ने गुरुवार को शौकत के आवास पर छापा मारा और बेटे इमरान मोल्ला से पूछताछ की। यह कार्रवाई विधानसभा चुनावों से पहले हुए बम धमाके के मामले के सिलसिले में की गई है।
त्रिपुंड, भांग और सूखे मेवों से सजे बाबा महाकाल; राजा के रूप में दिव्य...
उज्जैन, 4 जून (आईएएनएस)। ज्येष्ठ अधिकमास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि पर विश्व प्रसिद्ध उज्जैन महाकालेश्वर मंदिर के पट भोर में चार बजे खोले गए। दिव्य श्रृंगार और भस्म आरती के बाद जैसे ही भक्तों को बाबा के दर्शन प्राप्त हुए पूरा मंदिर परिसर 'जय श्री महाकाल' के उद्घोष से गुंजायमान हो उठा।
पंजाब में दहशत फैलाने की साजिश विफल, पुलिस ने आईईडी के साथ दो संदिग्ध...
चंडीगढ़, 4 जून (आईएएनएस)। पंजाब पुलिस ने सीमा पार से चलने वाले आतंकी नेटवर्क के खिलाफ एक बड़ी सफलता हासिल की है। राज्य के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) ने जानकारी दी कि साहिबजादा अजीत सिंह (एसएएस) नगर के विशेष अभियान प्रकोष्ठ (एसएसओसी) ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जो विदेश में बैठे आतंकी के संपर्क में थे।
यूपी विधानसभा तो दूर की बात सपा पंचायत चुनाव भी नहीं जीत पाएगी: ओपी...
लखनऊ, 4 जून (आईएएनएस)। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने गुरुवार को सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोला।
मुजफ्फरपुर के अस्पताल में भीषण आग से 4 की मौत, सीएम सम्राट ने की...
मुजफ्फरपुर, 4 जून (आईएएनएस)। बिहार के मुजफ्फरपुर स्थित प्रसाद अस्पताल के आईसीयू में शॉर्ट सर्किट के कारण भीषण आग से हड़कंप मच गया। इस दाहसे में 4 लोगों की जान चली गई। जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन ने बताया कि कई मरीजों को सुरक्षित निकालकर दूसरे अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
सीबीएसई को पुनर्मूल्यांकन के लिए मिले 56 हजार से अधिक आवेदन
नई दिल्ली, 4 जून (आईएएनएस)। साइबर हमलों के बीच उत्तर-पुस्तिका सत्यापन और पुनर्मूल्यांकन प्रक्रिया के लिए देशभर में छात्रों ने 56,000 से ज्यादा आवेदन जमा किए हैं। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने यह जानकारी दी।
डीडीहाट का श्री मलयनाथ स्वामी मंदिर आस्था और आध्यात्म का अद्भुत संगम
उत्तराखंड, 4 जून (आईएएनएस)। देवभूमि उत्तराखंड अपनी प्राकृतिक सुंदरता के साथ-साथ प्राचीन धार्मिक और आध्यात्मिक स्थलों के लिए भी प्रसिद्ध है। इन्हीं पवित्र धरोहरों में से एक है श्री मलयनाथ स्वामी मंदिर, जो पिथौरागढ़ जिले के डीडीहाट के समीप एक ऊंची पहाड़ी की चोटी पर स्थित है।
भीषण गर्मी में खुद को रखें सुरक्षित, हीटवेव से बचाव के लिए युवा अपनाएं...
नई दिल्ली, 4 जून (आईएएनएस)। देश के कई हिस्सों में भीषण गर्मी और हीटवेव का प्रकोप जारी है। बढ़ते तापमान और तेज धूप के कारण लोगों को स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में युवाओं को विशेष रूप से सतर्क रहने और अपनी सेहत का ध्यान रखने की जरूरत है।
मद्रास हाईकोर्ट आज 2022 के एआईएडीएमके निष्कासन मामले में याचिका वापस लेने की अर्जी...
चेन्नई, 4 जून (आईएएनएस)। मद्रास हाईकोर्ट गुरुवार को उस याचिका पर सुनवाई करेगा, जिसमें 2022 में एआईएडीएमके के कई वरिष्ठ नेताओं को पार्टी से निष्कासित किए जाने के खिलाफ दायर मामले को वापस लेने की अनुमति मांगी गई है।
तमिलनाडु में भारी बारिश का अलर्ट जारी, केरल में मानसून के दस्तक देने की...
चेन्नई, 4 जून (आईएएनएस)। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने गुरुवार को तमिलनाडु के कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। वहीं, पड़ोसी राज्य केरल में दक्षिण-पश्चिम मानसून के प्रवेश की संभावना जताई गई है।

