डिजिटल अरेस्ट से जुड़े नेटवर्क की जांच करेगी सीबीआई, सुप्रीम कोर्ट में केंद्र की...
नई दिल्ली, 13 जनवरी (आईएएनएस)। डिजिटल अरेस्ट से जुड़े मामलों पर सुप्रीम कोर्ट द्वारा लिए गए स्वतः संज्ञान मामले में केंद्र सरकार ने अपनी स्टेटस रिपोर्ट दाखिल की है। इस मामले की मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होनी है।
जमशेदपुर के गांव में प्रज्ञा केंद्र संचालक भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या
जमशेदपुर, 13 जनवरी (आईएएनएस)। पूर्वी सिंहभूम जिले के घाटशिला अनुमंडल अंतर्गत गालुडीह थाना क्षेत्र में सोमवार रात अपराधियों ने प्रज्ञा केंद्र संचालक सह भाजपा नेता 40 वर्षीय तारापद महतो की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात उलदा पंचायत के खड़िया कॉलोनी बस स्टैंड के समीप स्थित प्रज्ञा केंद्र में हुई।
‘कहां हैं आतिशी?’ दिल्ली के मंत्री कपिल मिश्रा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में दिखाया फोटो,...
नई दिल्ली, 13 जनवरी (आईएएनएस)। दिल्ली सरकार में मंत्री कपिल मिश्रा ने 'गुरुओं' पर चर्चा के दौरान आपत्तिजनक शब्दों को लेकर नेता प्रतिपक्ष आतिशी पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि घटना के बाद जिस तरह से आतिशी गायब हो गईं, उससे साफ है कि यह पाप जानबूझकर किया गया था।
ममता बनर्जी के पत्र पर भाजपा नेता बोले- सभी आरोप बेबुनियाद, सबूत हों तो...
कोलकाता, 13 जनवरी (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के मुख्य चुनाव आयुक्त को भेजे गए पत्र पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उनका कहना है कि ममता बनर्जी को कोई परेशानी है तो उन्हें सबूत के साथ अपनी बात रखनी चाहिए।
मकर संक्रांति से पहले श्रद्धालु पवित्र स्नान के लिए पहुंच रहे गंगासागर, सुरक्षा के...
गंगासागर, 13 जनवरी (आईएएनएस)। मकर संक्रांति से पहले गंगासागर मेले में बड़ी संख्या में श्रद्धालु आ रहे हैं और गंगा नदी व बंगाल की खाड़ी के पवित्र संगम पर पवित्र स्नान कर सूर्य देव की पूजा-अर्चना कर रहे हैं।
खराब मौसम ने बिगाड़ा फ्लाइटों का शेड्यूल, इंडिगो ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरी
चंडीगढ़, 13 जनवरी (आईएएनएस)। उत्तर और पश्चिम भारत के कुछ शहरों में घना कोहरा छाया हुआ है, जिसकी वजह से हवाई यातायात पर सीधा असर पड़ रहा है। चंडीगढ़, जम्मू और उदयपुर में कम विजिबिलिटी के कारण फ्लाइट ऑपरेशन प्रभावित हो रहे हैं। इसी को देखते हुए इंडिगो एयरलाइंस ने ट्रैवल एडवाइजरी जारी की है।
कश्मीर में तापमान गिरने से बढ़ी ठंड, जम्मू में छाया रहा घना कोहरा
श्रीनगर, 13 जनवरी (आईएएनएस)। जम्मू-कश्मीर में साफ आसमान की वजह से मंगलवार को न्यूनतम तापमान फिर गिर गया और श्रीनगर शहर में रात का सबसे कम तापमान माइनस 4.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
दिल्ली-एनसीआर में कड़ाके की ठंड और जहरीली हवा की दोहरी मार, हालात गंभीर
नोएडा, 13 जनवरी (आईएएनएस)। दिल्ली समेत पूरे राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में इस समय लोगों को कड़ाके की ठंड और गंभीर वायु प्रदूषण की दोहरी मार झेलनी पड़ रही है। मौसम विभाग की ओर से जहां शीत लहर को लेकर ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया गया है, वहीं वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) भी लगातार खतरनाक स्तर पर बना हुआ है।
बॉडी डिटॉक्स से मजबूत इम्युनिटी तक, सुबह खाली पेट गुनगुने नींबू पानी के जबरदस्त...
नई दिल्ली, 13 जनवरी (आईएएनएस)। शरीर की साफ-सफाई सिर्फ बाहर से नहीं, बल्कि अंदरूनी तौर पर भी बहुत जरूरी है। इसके लिए महंगे उपायों की जरूरत नहीं। बस हर सुबह उठते ही खाली पेट एक गिलास गुनगुना पानी में ताजा नींबू निचोड़कर पी लें। यह आसान आदत अपनाने से पाचन बेहतर होता है, शरीर डिटॉक्स होता है और सेहत में कई गुना सुधार आता है।
हरियाणा: रेवाड़ी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मोहन हत्याकांड के मुख्य आरोपी को मुठभेड़ के...
रेवाड़ी, 13 जनवरी (आईएएनएस)। हरियाणा की रेवाड़ी पुलिस ने मोहन हत्याकांड के मुख्य आरोपी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। रेवाड़ी पुलिस ने धारूहेड़ा सीआईए और हरियाणा एसटीएफ के साथ संयुक्त अभियान में कुख्यात हिस्ट्रीशीटर सोनू को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। अपराधियों के खिलाफ 'जीरो टॉलरेंस' की नीति अपनाते हुए रेवाड़ी पुलिस ने दो दिन के भीतर यह दूसरा बड़ा एनकाउंटर किया है।

