भाजपा ने बांग्लादेश में हिंदू युवक की हत्या के बाद कड़ी आलोचना की, ममता...
नई दिल्ली, 13 जनवरी (आईएएनएस)। बांग्लादेश में एक और हिंदू युवक समीर कुमार दास की हत्या के बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने घटना की कड़ी आलोचना की है। भाजपा की आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने कहा कि यह हत्या बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे लगातार अत्याचार को दिखाती है, जिन्हें बिना चुने हुए यूनुस सरकार के आने के बाद से निराशा के कगार पर धकेल दिया गया है।
‘चुनाव आयोग सरकार की कठपुतली बना’, कांग्रेस ने ‘लाडली बहना योजना’ की किस्त को...
मुंबई, 13 जनवरी (आईएएनएस)। कांग्रेस नेता हुसैन दलवई ने महाराष्ट्र के स्थानीय निकाय चुनावों से पहले 'लाडली बहना योजना' की किस्तें जारी करने को लेकर सरकार की आलोचना की। उन्होंने चुनाव आयोग पर भी निशाना साधा और कहा कि यह सरकार का एक और विभाग बन गया है।
राष्ट्रपति मुर्मू ने देशवासियों को लोहड़ी, मकर संक्रांति, पोंगल और माघ बिहू की शुभकामनाएं...
नई दिल्ली, 13 जनवरी (आईएएनएस)। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मंगलवार को लोहड़ी, मकर संक्रांति, पोंगल और माघ बिहू के अवसर पर देशवासियों को बधाई दी और किसानों के प्रति आभार व्यक्त किया।
क्रिटिकल मिनरल्स सप्लाई चेन: अमेरिका की अगुवाई में हुई अहम बैठक में शामिल हुए...
नई दिल्ली, 13 जनवरी (आईएएनएस)। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने अहम खनिजों (क्रिटिकल मिनरल्स) को लेकर भारत की सक्रिय भूमिका को रेखांकित किया है। उन्होंने अमेरिका के ट्रेजरी सेक्रेटरी स्कॉट बेसेंट के एक 'एक्स' पोस्ट को रिपोस्ट करते हुए बताया कि उन्होंने हाल ही में आयोजित क्रिटिकल मिनरल्स मिनिस्टीरियल मीटिंग में हिस्सा लिया।
गुलामी की मानसिकता से बाहर निकलकर विरासत और विचारों को हमेशा आगे रखना होगा:...
नई दिल्ली, 13 जनवरी (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को 'विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग 2026' को लेकर कहा है कि 'नेक्स्ट जेनरेशन रिफॉर्म्स' से शुरू हुआ सिलसिला अब 'रिफॉर्म एक्सप्रेस' बन चुका है और इसके केंद्र में देश की युवा शक्ति है। पीएम मोदी ने कहा कि गुलामी की मानसिकता से बाहर निकलकर हमें अपनी विरासत और अपने विचारों को हमेशा आगे रखना है।
मकर संक्रांति पर षटतिला एकादशी का दुर्लभ संयोग, तिल दान से मिलेगा विशेष पुण्य
नई दिल्ली, 13 जनवरी (आईएएनएस)। 14 जनवरी को मकर संक्रांति का पर्व बहुत खास रहने वाला है, क्योंकि इस दिन षटतिला एकादशी भी पड़ रही है। इन दोनों का संयोग हिंदू धर्म में अत्यंत शुभ माना जाता है।
देश में मनाया जा रहा लोहड़ी का पर्व, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सहित...
नई दिल्ली, 13 जनवरी (आईएएनएस)। उत्तर भारत में पड़ रही कड़ाके की सर्दी के बीच मंगलवार को देश में लोहड़ी का त्योहार मनाया जा रहा है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह समेत कई नेताओं ने इस मौके पर देशवासियों को बधाई दी।
यूपी : कफ सिरप मामले में शुभम जायसवाल का मौसेरा भाई गिरफ्तार, पूछताछ में...
वाराणसी, 13 जनवरी (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के वाराणसी में कोडीन युक्त कफ सिरप तस्करी मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने जिस आदित्य नाम के आरोपी को गिरफ्तार किया है, वह मास्टरमाइंड शुभम जायसवाल का मौसेरा भाई बताया जा रहा है। जिसकी दुकान स्वास्तिक फार्मा के नाम से है जो सप्तसागर दवा मण्डी में स्थित है।
पीएम मोदी बोले, अगर युवा विकसित भारत के बारे में सोच सकते हैं तो...
नई दिल्ली, 12 जनवरी (आईएएनएस)। भारत मंडपम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग 2026 के समापन सत्र को संबोधित किया। उन्होंने डिजिटल इंडिया से लेकर विकसित भारत 2047 में युवाओं के रोल पर प्रकाश डाला। पीएम मोदी को सुनने के लिए बिहार, ओडिशा, पश्चिम बंगाल और दिल्ली से भी युवा पहुंचे थे। पीएम मोदी के द्वारा युवाओं को विभिन्न विषयों पर मिले आइडिया से युवाओं में जोश देखने लायक था।
ओडिशा के युवा तीरंदाजों का कमाल: 4 स्वर्ण, 5 रजत, 1 कांस्य मेडल जीतकर...
भुवनेश्वर, 12 जनवरी (आईएएनएस)। ओडिशा के युवा तीरंदाजों ने 69वें नेशनल स्कूल गेम्स अंडर-17 तीरंदाजी चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए राज्य का नाम रोशन किया है। झारखंड के रांची में 6 से 10 जनवरी 2026 तक आयोजित इस प्रतियोगिता में ओडिशा ने कुल 10 मेडल जीते, जिसमें 4 गोल्ड, 5 सिल्वर और 1 ब्रॉन्ज शामिल हैं। ओडिशा ओवरऑल रनर-अप रहा, जबकि महाराष्ट्र पहले और झारखंड तीसरे स्थान पर रहा।

