मणिशंकर अय्यर के बयान पर मुख्तार अब्बास नकवी का पलटवार, दिमागी संक्रमण से ग्रस्त...
नई दिल्ली, 12 जनवरी (आईएएनएस)। भाजपा नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मणिशंकर अय्यर के हिंदुत्व से जुड़े बयान पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि बकवास बहादुर का जो ब्रिगेड है, वह कांग्रेस का बंटाधार करने के लिए सक्षम है।
एमपी स्टार्टअप समिट 2026: सीएम मोहन यादव ने गिनाई भारत की वैज्ञानिक विरासत, स्टार्टअप्स...
भोपाल, 12 जनवरी (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सोमवार को भारत की नवाचार की समृद्ध विरासत पर जोर देते हुए देश को विश्व की शीर्ष अर्थव्यवस्था बनने की दिशा में आगे बढ़ाने में स्टार्टअप्स की महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि आज के समय में स्टार्टअप्स देश को दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने में अहम भूमिका निभा रहे हैं।
पीएम मोदी के नेतृत्व में सोमनाथ मंदिर की लोकप्रियता बढ़ी, गूगल पर 20 साल...
अहमदाबाद, 12 जनवरी (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और संरक्षण में सोमनाथ मंदिर ने न केवल भौतिक रूप से बल्कि डिजिटल दुनिया में भी नया मुकाम हासिल किया है। देश के प्रमुख ज्योतिर्लिंगों में शामिल सोमनाथ मंदिर अब गूगल पर उन सभी स्थानों में शामिल हो गया है, जिनकी सर्चिंग हाल के 20 वर्षों में सबसे अधिक हुई है।
भागलपुर: बिहार कृषि विश्वविद्यालय ने पांच स्टार्टअप्स के साथ किया समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर
भागलपुर, 12 जनवरी (आईएएनएस)। बिहार के भागलपुर सबौर बिहार कृषि विश्वविद्यालय के अंतर्गत संचालित सबौर एग्री इनक्यूबेटर ने सोमवार को कृषि नवाचार एवं उद्यमिता को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए पांच कृषि-आधारित स्टार्टअप्स के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए। इन स्टार्टअप्स को राष्ट्रीय कृषि विकास योजना 'रफ्तार' के तहत 50 लाख रुपए की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई, जिसमें से 32.50 लाख रुपए की प्रथम किस्त जारी की जाएगी।
झारखंड में न्यू ईयर के दिन तेज म्यूजिक को लेकर हुई हत्या के मामले...
हजारीबाग, 12 जनवरी (आईएएनएस)। झारखंड के हजारीबाग में नव न्यू ईयर सेलिब्रेशन के दौरान तेज म्यूजिक को लेकर हुए विवाद में हुई सूरज कुमार राणा की हत्या के सिलसिले में आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।
सड़क सुरक्षा माह: नोएडा में सख्त अभियान, 6,600 से अधिक वाहनों के चालान, 21...
नोएडा, 12 जनवरी (आईएएनएस)। सड़क सुरक्षा माह-2026 के तहत यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले लापरवाह वाहन चालकों के खिलाफ गौतमबुद्धनगर पुलिस कमिश्नरेट ने सख्त रुख अपनाते हुए व्यापक अभियान चलाया। पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह के निर्देशन एवं पुलिस उपायुक्त (यातायात) के पर्यवेक्षण में 11 जनवरी को यातायात पुलिस द्वारा विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया, जिसमें कुल 6,619 वाहनों के ई-चालान किए गए और 21 वाहनों को सीज किया गया।
भारत के हिंदू राष्ट्र बनने का मोहन भागवत का सपना कभी नहीं होगा पूरा:...
लखनऊ, 12 जनवरी (आईएएनएस)। जनता पार्टी के प्रमुख स्वामी प्रसाद मौर्य ने राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत के उस बयान पर निशाना साधा, जिसमें उन्होंने कहा था कि भारत हिंदू राष्ट्र बनकर रहेगा।
दिल्ली: वसंत विहार में खड़ी कार से नकदी चोरी करने के आरोप में दो...
नई दिल्ली, 12 जनवरी (आईएएनएस)। दिल्ली के वसंत विहार में खड़ी कार से 12 लाख रुपए नकद और डिजिटल उपकरण चोरी करने के आरोप में दो लुटेरों को गिरफ्तार किया गया है। दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।
झारखंड भाजपा को 14 जनवरी को मिलेगा नया प्रदेश अध्यक्ष, आदित्य साहू का निर्विरोध...
रांची, 12 जनवरी (आईएएनएस)। झारखंड प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के नए अध्यक्ष के नाम की औपचारिक घोषणा 14 जनवरी को कर दी जाएगी। इस पद पर वर्तमान कार्यकारी अध्यक्ष आदित्य साहू का निर्विरोध प्रदेश अध्यक्ष चुना जाना लगभग तय माना जा रहा है।
मेडिकल सेवाओं में प्राइवेट सेक्टर की भूमिका महत्वपूर्ण : हरियाणा के मुख्यमंत्री
चंडीगढ़, 12 जनवरी (आईएएनएस)। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सोमवार को कहा कि राज्य में ऐसे सभी जिम्मेदार संस्थानों का स्वागत है जो राज्य के स्वास्थ्य लक्ष्यों में साझेदारी करते समय नैतिकता, पारदर्शिता और जन कल्याण को प्राथमिकता देते हैं।

