राज ठाकरे के बयान पर बोले टीएमसी नेता माजिद मेमन, मराठी बनाम गैर-मराठी सोच...

मुंबई, 12 जनवरी (आईएएनएस)। महाराष्ट्र में मनसे और शिवसेना (यूबीटी) की संयुक्त रैली के दौरान मनसे प्रमुख राज ठाकरे द्वारा उत्तर भारतीयों को कथित रूप से डराने और धमकाने के बयान पर राजनीतिक प्रतिक्रियाएं तेज हो गई हैं। इस मुद्दे पर तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के नेता माजिद मेमन ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है।

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार से डीएमआर एक्ट को चुनौती देने वाली याचिका पर...

नई दिल्ली, 12 जनवरी (आईएएनएस)। सुप्रीम कोर्ट ने ड्रग्स एंड मैजिक रेमेडीज एक्ट, 1954 (डीएमआर एक्ट) के कुछ प्रावधानों को चुनौती देने वाली एक जनहित याचिका पर केंद्र सरकार को नोटिस जारी किया है। इस मामले में कोर्ट ने कानून मंत्रालय, स्वास्थ्य मंत्रालय और आयुष मंत्रालय से जवाब मांगा है। सोमवार को हुई सुनवाई में अदालत ने साफ किया कि इस याचिका में उठाए गए मुद्दों पर सरकार की राय जानना जरूरी है।

कागजी फाइल से डिजिटल फॉर्म तक, जानिए आजादी से अब तक आम बजट में...

नई दिल्ली, 12 जनवरी (आईएएनएस)। देश की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी 2026 को केंद्रीय बजट पेश करने जा रही हैं। यह उनका लगातार नौवां बजट होगा, और इसी के साथ वह लगातार 9 बार बजट पेश करने वाली देश की पहली वित्त मंत्री बन जाएंगी। वहीं, भारत के इतिहास का यह 80वां केंद्रीय बजट होगा।

पीएम मोदी की प्रेरणा से साकार हुआ राजस्थान के हितेंद्र का अंतरिक्ष का सपना

जयपुर, 12 जनवरी (आईएएनएस)। हर वर्ष 12 जनवरी को राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया जाता है, जो महान चिंतक और युवाओं के प्रेरणास्रोत स्वामी विवेकानंद की जयंती का प्रतीक है। स्वामी विवेकानंद का मानना था कि किसी भी राष्ट्र का भविष्य उसके युवाओं की शक्ति, आत्मविश्वास और चरित्र पर निर्भर करता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एक दशक से अधिक के नेतृत्व में यह संकल्प आज साकार होता दिख रहा है, जिसका प्रमाण देश के युवा नवप्रवर्तकों और उपलब्धि हासिल करने वाले युवाओं की सफलता में साफ नजर आता है।

बीएमसी चुनाव में भाजपा गठबंधन की जीत होगी: कपिल मिश्रा

नवी मुंबई, 12 जनवरी (आईएएनएस)। बीएमसी चुनाव के लिए सभी राजनीतिक दलों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। दिल्ली सरकार में मंत्री कपिल मिश्रा भी लगातार भाजपा उम्मीदवारों के समर्थन में चुनावी प्रचार कर रहे हैं।

ईडी की कार्रवाई में सीएम ममता बनर्जी का हस्तक्षेप ठीक नहीं: नीरज कुमार

पटना, 12 जनवरी (आईएएनएस)। जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के प्रवक्ता नीरज कुमार ने आई-पैक के दफ्तर में ईडी की छापेमारी पर सीएम ममता बनर्जी के हस्तक्षेप को लेकर आपत्ति जताई।

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने जस्टिस सुजय पॉल को कलकत्ता हाईकोर्ट का चीफ जस्टिस बनाने...

नई दिल्ली, 12 जनवरी (आईएएनएस)। सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने कलकत्ता हाईकोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस सुजय पॉल को उसी अदालत का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त करने की सिफारिश की है। सुप्रीम कोर्ट की वेबसाइट पर जारी एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई।

‘आप’ ने शिवसेना (यूबीटी) उम्मीदवार के खिलाफ चुनाव आयोग में की शिकायत, ममता चव्हाण...

मुंबई, 12 जनवरी (आईएएनएस)। मुंबई महानगरपालिका चुनाव को लेकर सियासी माहौल गरमाता जा रहा है। वार्ड नंबर 97 से उद्धव ठाकरे गुट (यूबीटी शिवसेना) की उम्मीदवार ममता चव्हाण चटांबली के खिलाफ आम आदमी पार्टी ने चुनाव आयोग में शिकायत दर्ज कराई है। आम आदमी पार्टी ने आरोप लगाया कि ममता चव्हाण ने नामांकन पत्र और शपथ पत्र में अपनी संपत्ति से जुड़ी अहम जानकारियां छिपाई हैं।

रांची: युवक की हत्या के मामले में पकड़े गए दो नाबालिग लड़के

रांची, 12 जनवरी (आईएएनएस)। रांची के बेड़ो थाना क्षेत्र में पुलिस ने युवक की हत्या के मामले का खुलासा करते हुए दो किशोरों को हिरासत में लिया है। दोनों किशोरों से पूछताछ जारी है और मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया अपनाई जा रही है।

भोपाल के स्लाॅटर हाउस में गोमांस मिलने की जांच हो: जीतू पटवारी

भोपाल, 12 जनवरी (आईएएनएस)। कांग्रेस की मध्य प्रदेश इकाई के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने भोपाल के स्लाॅटर हाउस से जब्त किए गए गोमांस की उच्चस्तरीय जांच कराए जाने की मांग की है।

खरी बात