स्टारडम की चाहत और लालच ने डगमगा दिया था विवान शाह का करियर, माता-पिता...

मुंबई, 10 जनवरी (आईएएनएस)। साल 2011 में आई 'सात खून माफ', 'हैप्पी न्यू ईयर', और 'बॉम्बे वेलवेट' जैसी बड़ी फिल्मों में रोल पाने वाले विवान शाह भले ही फिल्मी बैकग्राउंड से आते हैं, लेकिन उन्हें फिल्में अपनी मेहनत के बलबूते पर मिली हैं।

ईडी की छापेमारी के विरोध में ममता बनर्जी का कदम लोकतंत्र और संघीय व्यवस्था...

पटना, 10 जनवरी (आईएएनएस)। जनता दल यूनाइटेड के प्रवक्ता नीरज कुमार ने पश्चिम बंगाल में आईपैक कार्यालय पर ईडी की छापेमारी के विरोध में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा किए गए प्रदर्शन पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने इसे देश की संघीय व्यवस्था के लिए खतरनाक करार दिया और कहा कि यह लोकतांत्रिक परंपराओं के खिलाफ है।

होम स्टे और ब्रेड एंड ब्रेकफास्ट योजना के लिए जागरूकता अभियान चलाएगा यूपी टूरिज्म

लखनऊ, 10 जनवरी (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में पर्यटन सुविधाओं का विस्तार करने के लिए होम स्टे और ब्रेड एंड ब्रेकफास्ट योजना पर यूपी टूरिज्म प्रदेशव्यापी जागरूकता अभियान चलाएगा। यह अभियान 14 से 30 जनवरी तक मुख्य रूप से प्रदेश के सभी प्रमुख पर्यटन स्थलों वाले शहरों में चलाया जाएगा, जिसमें योजना के प्रचार-प्रसार के साथ लंबित प्रस्तावों का परीक्षण कर योग्य आवेदकों को तत्काल रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट भी दिया जाएगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों में देश सुरक्षित: राम कृपाल यादव

पटना, 10 जनवरी (आईएएनएस)। बिहार सरकार में मंत्री राम कृपाल यादव ने लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य के सोशल मीडिया एक्स हैंडल पर किए पोस्ट पर प्रतिक्रिया देने से साफ इनकार कर दिया।

मध्य प्रदेश सरकार करेगी अनामिका की पढ़ाई में मदद: सीएम मोहन यादव का छात्रा...

भोपाल/सीधी, 10 जनवरी (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सीधी जिले की छात्रा अनामिका की पढ़ाई में मदद का भरोसा दिलाया। साथ ही छात्रा को नीट की कोचिंग और छात्रावास में सहायता देने की बात भी कही।

सच बोलने वाला राजनीति में बहुत ऊपर तक नहीं जा सकता: खेसारी लाल यादव

पटना, 10 जनवरी (आईएएनएस)। भोजपुरी के चर्चित गायक खेसारी लाल यादव को लगता है कि राजनीति से मोहभंग हो गया है। वे अब अभिनय को ही सही बता रहे हैं। उन्होंने शनिवार को यहां कहा कि मुझे लगता है कि सच बोलने वाला राजनीति में बहुत ऊपर तक नहीं जा सकता है। सच बोलने से समस्या है।

केसी त्यागी के बयान से जदयू ने बनाई दूरी, राजीव रंजन बोले- हमारी नीति...

पटना, 10 जनवरी (आईएएनएस)। जदयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने बिहार और देश की राजनीति से जुड़े कई अहम मुद्दों पर पार्टी का पक्ष रखा। उन्होंने जदयू नेता केसी त्यागी के बयान, राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव के परिवार में कथित अंदरूनी कलह, और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के हालिया विरोध प्रदर्शन को लेकर प्रतिक्रिया दी।

महाराष्ट्र में 16 जनवरी के बाद बांग्लादेशियों के खिलाफ चलेगा विशेष अभियान: किरीट सोमैया

मुंबई, 10 जनवरी (आईएएनएस)। महाराष्ट्र सरकार में मंत्री और भाजपा नेता नितेश राणे के बाद भाजपा नेता किरीट सोमैया ने चेतावनी दी है कि 16 जनवरी के बाद राज्य में अवैध रूप से रहने वाले बांग्लादेशी नागरिकों की पहचान के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। भाजपा नेता ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर भी निशाना साधा।

आतिशी वीडियो विवाद: दिल्ली विधानसभा सचिवालय ने पंजाब पुलिस की कार्रवाई पर उठाए सवाल

नई दिल्ली, 10 जनवरी (आईएएनएस)। दिल्ली विधानसभा सचिवालय की ओर से शनिवार को एक अहम नोटिस जारी किया गया है, जिसमें दिल्ली विधानसभा की नेता प्रतिपक्ष अतिशी से जुड़े एक वीडियो क्लिप के मामले में जालंधर पुलिस कमिश्नरेट में दर्ज एफआईआर को लेकर गंभीर आपत्ति जताई गई है।

विकसित भारत की परिकल्पना में युवाओं के विचारों का समावेश जरूरी: रक्षा खडसे

नई दिल्ली, 10 जनवरी (आईएएनएस)। भारत मंडपम, नई दिल्ली में विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग कार्यक्रम का उद्घाटन शुक्रवार को केंद्रीय युवा और खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने किया। कार्यक्रम में केंद्रीय खेल और युवा मामलों की राज्य मंत्री रक्षा खडसे भी उपस्थित थीं। उन्होंने कहा कि विकसित भारत संकल्प में युवाओं के विचार का भी समावेश होना चाहिए।

खरी बात