पीएम मोदी सीएम नीतीश को ‘भारत रत्न’ से नवाजे जाने का फैसला कर सबको...
पटना, 10 जनवरी (आईएएनएस)। जनता दल यूनाइटेड के नेता केसी त्यागी द्वारा बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को भारत रत्न दिए जाने की मांग का हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा ने भी समर्थन किया है। मोर्चा के प्रमुख और केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने विश्वास जताते हुए यहां तक कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को 'भारत रत्न' से नवाजे जाने का फ़ैसला कर एक बार फिर से सबको चौकाएंगे।
माहेश्वरी समाज ने स्वतंत्रता संग्राम से लेकर आज तक देश की प्रगति में निभाई...
जोधपुर, 10 जनवरी (आईएएनएस)। केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह शनिवार को जोधपुर के पॉलिटेक्निक कॉलेज मैदान में आयोजित माहेश्वरी ग्लोबल कन्वेंशन और एक्सपो-2026 में शामिल हुए और जनसभा को संबोधित किया। इसको लेकर माहेश्वरी समाज के लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला।
संतों ने अयोध्या में राम मंदिर के आसपास नॉन-वेज खाने की डिलीवरी पर प्रतिबंध...
अयोध्या, 10 जनवरी (आईएएनएस)। अयोध्या में राम मंदिर के आसपास 15 किलोमीटर के दायरे में नॉन-वेज खाने की डिलीवरी पर प्रतिबंध के बाद साधु-संतों ने सरकार के फैसले का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि इस कदम को सख्ती से लागू किया जाना चाहिए।
पश्चिम बंगाल में कड़ाके की ठंड जारी, कोलकाता समेत कई जिलों में गिरा तापमान
कोलकाता, 10 जनवरी (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल में जारी ठंड शनिवार को और बढ़ गई है। कोलकाता समेत कई जिलों में तापमान और नीचे चला गया है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों तक इसी तरह ठंड बनी रहने की संभावना है।
तमिलनाडु सरकार फरवरी अंत तक 10 लाख छात्रों को देगी फ्री लैपटॉप
चेन्नई, 10 जनवरी (आईएएनएस)। तमिलनाडु सरकार की कॉलेज स्टूडेंट्स के लिए महत्वाकांक्षी मुफ्त लैपटॉप बांटने की योजना ने रफ्तार पकड़ ली है। इस योजना का पहला चरण फरवरी अंत तक पूरा होगा।
आई-पैक छापेमारी विवाद: पश्चिम बंगाल सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में कैविएट दाखिल की
नई दिल्ली, 10 जनवरी (आईएएनएस)। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) और पश्चिम बंगाल सरकार के बीच जारी खींचतान के बीच शनिवार को एक अहम घटनाक्रम सामने आया है। पश्चिम बंगाल की ममता सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में कैविएट एप्लीकेशन दाखिल कर दी है। यह कदम ऐसे समय पर उठाया गया है, जब आई-पैक से जुड़े मामले में ईडी के सुप्रीम कोर्ट का रुख करने की संभावनाएं जताई जा रही थीं।
करूर भगदड़ मामला: सीबीआई ने विजय के कैंपेन में इस्तेमाल किए गए वाहन को...
चेन्नई, 10 जनवरी (आईएएनएस)। सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (सीबीआई) ने पिछले साल 27 सितंबर को करूर में विजय की पब्लिक मीटिंग के दौरान हुई भगदड़ की चल रही जांच के तहत विजय की कैंपेन में इस्तेमाल किए गए वाहन को जब्त कर लिया है। इस भगदड़ में 41 लोगों की जान चली गई थी और कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे।
केरल हाईकोर्ट को मिला नया मुख्य न्यायाधीश, जस्टिस सौमेन सेन ने ली शपथ
तिरुवनंतपुरम, 10 जनवरी (आईएएनएस)। केरल हाईकोर्ट के नए मुख्य न्यायाधीश के रूप में जस्टिस सौमेन सेन ने शनिवार को पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने लोक भवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में उन्हें पद की शपथ दिलाई। इस अवसर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन भी मौजूद रहे।
‘ओ रोमियो’ की शूटिंग के दौरान किरदार में डूबना था जरूरी: अविनाश तिवारी
मुंबई, 10 जनवरी (आईएएनएस)। 'सिकंदर का मुकद्दर', 'बुलबुल', और 'लैला मंजनू' में बेहतरीन रोल प्ले करने वाले अविनाश तिवारी के साल 2025 और 2026 शानदार रहे हैं, क्योंकि उन्हें एक साथ तीन-तीन फिल्मों में काम करने का मौका मिला, जिससे उनकी अभिनय क्षमता पर सकारात्मक असर पड़ा है।
सात साल बाद चुनाव हो रहे हैं, अब बहुत कुछ बदल गया: संजय राउत
मुंबई, 10 जनवरी (आईएएनएस)। शिवसेना (यूबीटी) के नेता संजय राउत ने बृहन्मुंबई नगरपालिका (बीएमसी) के चुनाव को ठाकरे ब्रदर्स का चुनाव बताने से इनकार कर दिया।

