डीआरडीओ ने मूविंग टारगेट पर किया मैन पोर्टेबल एंटी-टैंक गाइडेड मिसाइल का सफल परीक्षण
नई दिल्ली, 12 जनवरी (आईएएनएस)। तीसरी पीढ़ी के फायर एंड फॉरगेट श्रेणी के मैन पोर्टेबल एंटी-टैंक गाइडेड मिसाइल का टॉप अटैक क्षमता के साथ परीक्षण किया गया है। रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) के मुताबिक सफलतापूर्वक उड़ान परीक्षण एक मूविंग टारगेट पर किया है।
सीएम ममता बनर्जी का चुनाव आयोग को पत्र, कहा- बिना गलती के परेशान किए...
कोलकाता, 12 जनवरी (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सीईसी ज्ञानेश कुमार को पत्र लिखकर एसआईआर के दौरान मतदाता सूची में हो रही कथित गंभीर प्रक्रियात्मक खामियों पर कड़ा ऐतराज जताया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि मौजूदा प्रक्रिया से आम नागरिकों को अनावश्यक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है और कई योग्य मतदाताओं के नाम गलत तरीके से मतदाता सूची से हटाए जा रहे हैं, जो उनके संवैधानिक अधिकारों का हनन है।
राघव चड्ढा बने एक दिन के लिए ब्लिंकिट डिलीवरी बॉय, कहा- बोर्डरूम से दूर,...
नई दिल्ली, 12 जनवरी (आईएएनएस)। इन दिनों आम आदमी पार्टी (आप) के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा जोमैटो, स्विगी और ब्लिंकइट जैसी ऑनलाइन डिलीवरी प्लेटफॉर्म से जुड़े डिलीवरी एजेंट्स की समस्याओं को उठाने के लिए सुर्खियों में हैं। इस बार उन्होंने कुछ ऐसा किया जिसने सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच लिया। राघव चड्ढा ने एक दिन के लिए ब्लिंकिट डिलीवरी बॉय की भूमिका निभाई और खुद डिलीवरी एजेंट बनकर सड़कों पर निकल पड़े।
भोजपुरी अभिनेता रितेश पांडेय ने जनसुराज से दिया इस्तीफा, बोले-दल का सक्रिय सदस्य रहकर...
पटना, 12 जनवरी (आईएएनएस)। बिहार में पिछले साल हुए विधानसभा चुनाव के पहले कई भोजपुरी कलाकार राजनीति में हाथ आजमाने के लिए विभिन्न दलों में शामिल हुए थे, लेकिन अब उनका राजनीति से मोहभंग हो रहा है। भोजपुरी अभिनेता खेसारी लाल यादव के बाद सोमवार को रितेश पांडेय ने भी प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी से इस्तीफा दे दिया।
जेएनयू पहुंचे उपराष्ट्रपति, युवाओं से किया राष्ट्र-निर्माण में योगदान का आह्वान
नई दिल्ली, 12 जनवरी (आईएएनएस) उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन सोमवार को जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने जेएनयू की लोकतांत्रिक परंपरा का उल्लेख करते हुए कहा कि वाद-विवाद, चर्चा, असहमति और यहां तक कि टकराव भी एक स्वस्थ लोकतंत्र के अनिवार्य तत्व हैं।
एआई का प्रयोग हमें रिएक्टिव नहीं, प्रोएक्टिव अप्रोच के साथ करना है : मुख्यमंत्री...
लखनऊ, 12 जनवरी (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) आज शासन को रिएक्टिव से प्रोएक्टिव बनाने का सशक्त माध्यम बन रही है। लखनऊ में ‘एआई इन ट्रांसफॉर्मिंग हेल्थकेयर’ विषय पर दो दिवसीय कॉन्फ्रेंस के उद्घाटन अवसर पर उन्होंने कहा कि तकनीक जब संवेदना से जुड़ती है, नीति जब नवाचार से संचालित होती है और शासन जब विश्वास पर आधारित होता है, तभी विकास समावेशी बनता है और भविष्य सुरक्षित होता है।
फगवाड़ा में सीएम के दौरे से पहले अंधाधुंध फायरिंग, सुनील जाखड़ ने कहा- केजरीवाल...
कपूरथला, 12 जनवरी (आईएएनएस)। पंजाब के फगवाड़ा में मुख्यमंत्री भगवंत मान के प्रस्तावित दौरे से पहले गैंगस्टरों द्वारा एक मिठाई की दुकान पर सात राउंड फायरिंग की घटना से राजनीतिक माहौल गरमा गया है। पंजाब बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने भी इस पर चिंता जताते हुए प्रदेश में कानून-व्यवस्था और सरकार के दावों पर गंभीर सवाल उठाए हैं।
तेजस्वी यादव को कोई गंभीरता से नहीं लेता है : जदयू प्रवक्ता नीरज कुमार
पटना, 12 जनवरी (आईएएनएस)। जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के नेता नीरज कुमार ने राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता तेजस्वी यादव पर निशाना साधा।
11 हजार रुद्राक्ष की माला और तन पर भस्म, माघ मेले में आकर्षण का...
प्रयागराज, 12 जनवरी (आईएएनएस)। साल 2025 के महाकुंभ के बाद माघ मेला साल का सबसे बड़ा मेला बनकर उभरा है, जहां रोज हजारों की संख्या में श्रद्धालु आस्था की डुबकी लगाने के लिए पहुंच रहे हैं।
एनसीपी के साथ आने से भाजपा को फर्क नहीं पड़ेगा, पुणे की जनता जानती...
मुंबई, 12 जनवरी (आईएएनएस)। केंद्रीय नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री मुरलीधर मोहोल ने सोमवार को न्यूज एजेंसी आईएएनएस से बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमएसी) चुनाव, राहुल गांधी की विदेश यात्रा, गठबंधन की राजनीति, बंगाल की कानून व्यवस्था सहित कई मुद्दों पर बातचीत की। यहां पेश हैं बातचीत के खास अंश।
