बिहार : घने कोहरे के कारण एंबुलेंस समेत कई गाड़ियां आपस में टकराई
मुजफ्फरपुर, 12 जनवरी (आईएएनएस)। बिहार में भीषण ठंड के साथ घने कोहरे ने रफ्तार पर ब्रेक लगा दी है। इस बीच, मुजफ्फरपुर-दरभंगा राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोमवार तड़के घने कोहरे के कारण एक भीषण सड़क हादसे में कई वाहन आपस में टकरा गए।
ओवैसी पर अजित पवार की प्रतिक्रिया, कहा- व्यक्ति पर निर्भर बयानों की गंभीरता
मुंबई, 12 जनवरी (आईएएनएस)। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी के 'एक दिन भारत में हिजाब पहनने वाली प्रधानमंत्री बनेगी' वाले बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि ऐसे बयानों की गंभीरता बयान देने वाले व्यक्ति पर निर्भर करती है।
लेखकों के साथ प्रौद्योगिकी, ज्ञान की खोज व राष्ट्रीय दृष्टिकोण पर विचार-विमर्श
नई दिल्ली, 12 जनवरी (आईएएनएस)। युवा लेखकों के साथ संस्कृति, प्रौद्योगिकी, ज्ञान की खोज और राष्ट्रीय दृष्टिकोण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर मुक्त और सार्थक विचार-विमर्श किया गया। इस अवसर पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने लेखकों से इन विषयों पर विस्तार से संवाद किया। इस संवाद के माध्यम से युवा लेखकों की ऊर्जा, आत्मविश्वास और आकांक्षाओं को दिशा देने का प्रयास किया गया, ताकि विकसित भारत के दृष्टिकोण के प्रति उनका विश्वास और अधिक सुदृढ़ हो सके।
पीएम मोदी और जर्मन चांसलर ने साझा बयान जारी किया, आतंकवाद के खिलाफ मिलकर...
गांधीनगर, 12 जनवरी (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जर्मन चांसलर ने द्विपक्षीय वार्ता के बाद साझा बयान जारी किया। मीडिया को संबोधित करते हुए दोनों नेताओं ने तकनीकी, रणनीतिक और आर्थिक क्षेत्रों में संबंधों को और मजबूत बनाने पर जोर दिया। दोनों ने आतंकवाद के खिलाफ मिलकर काम करने का संकल्प लिया।
जौनपुर: शाहगंज में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, 2 आरोपी गिरफ्तार
जौनपुर, 12 जनवरी (आईएएनएस)। जौनपुर के शाहगंज थाना क्षेत्र में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ की घटना सामने आई है। यह मुठभेड़ चिरैया मोड़ से पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के बीच पुलिस चेकिंग के दौरान हुई। इस दौरान पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि एक आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा।
अमेरिकी टैरिफ के बावजूद भारत के समुद्री खाद्य निर्यात में रिकॉर्ड बढ़ोतरी : केंद्र
नई दिल्ली, 12 जनवरी (आईएएनएस)। सरकार ने सोमवार को बताया कि वित्त वर्ष 2024-25 में भारत का समुद्री खाद्य निर्यात मूल्य के हिसाब से अब तक के सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंच गया है। इस दौरान निर्यात बढ़कर 62,408 करोड़ रुपए हो गया, जो कि 2023-24 के 60,523.89 करोड़ रुपए की तुलना में 3.11 प्रतिशत अधिक है। सरकार के अनुसार, अमेरिका द्वारा भारी शुल्क लगाए जाने के बावजूद चालू वित्त वर्ष 2025-26 में भी निर्यात बढ़ रहा है।
अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं, भूमाफिया और दबंगों के खिलाफ जारी रहेगी कठोर कार्रवाई :...
लखनऊ, 12 जनवरी (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को ‘जनता दर्शन’ में विभिन्न जनपदों से आए प्रत्येक प्रार्थी से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। आमजनों के प्रार्थना पत्र लेकर मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को कार्रवाई का निर्देश दिया और कहा कि अवैध कब्जा कतई बर्दाश्त नहीं है। भूमाफिया और दबंगों के खिलाफ कठोर कार्रवाई जारी है और नियमित रूप से होती रहेगी।
एनसीपी (शरद पवार गुट) से गठबंधन पर अजित पवार की दो टूक, बोले- वोटों...
मुंबई, 12 जनवरी (आईएएनएस)। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने एनसीपी (शरद पवार गुट) के साथ गठबंधन, भविष्य की राजनीति और चल रही अटकलों पर अपनी बात रखी है।
जटामांसी: बालों का झड़ना रोकने और ग्रोथ बढ़ाने की आयुर्वेदिक औषधि, जानिए फायदे
नई दिल्ली, 12 जनवरी (आईएएनएस)। आज की भागदौड़ भरी जिंदगी, तनाव, गलत खान-पान और केमिकल युक्त प्रोडक्ट्स के कारण बालों की जड़ें कमजोर हो जाती हैं, ऐसे में जटामांसी एक प्राकृतिक समाधान के रूप में सामने आती है। यह बालों की जड़ों को पोषण देकर उन्हें मज़बूत बनाती है और हेयर फॉल को धीरे-धीरे कम करने में मदद करती है।
सहदेवी: आयुर्वेद की चमत्कारी जड़ी-बूटी, किडनी से लेकर लिवर तक की रक्षक
नई दिल्ली, 12 जनवरी (आईएएनएस)। सहदेवी आयुर्वेद की उन खास जड़ी-बूटियों में से एक है, जिसे सदियों से प्राकृतिक औषधि के रूप में इस्तेमाल किया जाता रहा है। यह भारत के कई हिस्सों में आसानी से पाई जाती है और इसके पत्ते, जड़ और फूल औषधीय गुणों से भरपूर माने जाते हैं।
