खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द...

नई दिल्ली, 4 जून (आईएएनएस)। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का गुरुवार को अल्मोड़ा दौरा रद्द् हो गया। खराब मौसम होने की वजह से अल्मोड़ा में राहुल गांधी का हेलीकॉप्टर लैंड नहीं हो पाया और वे वापस पंतनगर लौट गए। इसके बाद राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो संदेश जारी कर वहां नहीं पहुंचने की वजह बताई।

भारत के दरवाजे व्यापारिक साझेदारी के लिए खुले, अगले छह महीनों में 3 और...

मुंबई, 4 जून (आईएएनएस)। वाणिज्य और औद्योगिक मंत्री पीयूष गोयल ने गुरुवार को कहा कि हमारे दरवाजे व्यापारिक साझेदारियों के लिए खुले हुए हैं और एक जून से ओमान के साथ फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (एफटीए) लागू होने के बाद अगले छह महीनों में और दो से तीन समझौते लागू हो सकते हैं।

वाराणसी में ट्रांसजेंडर समुदाय ने सौंपा ज्ञापन, सांप्रदायिक तनाव फैलाने वालों पर कार्रवाई की...

वाराणसी, 4 जून (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के वाराणसी में ट्रांसजेंडर समुदाय के सदस्यों ने पुलिस आयुक्त को ज्ञापन सौंपकर सोशल मीडिया पर हिंदू-मुस्लिम विभाजन और सांप्रदायिक तनाव फैलाने वाली पोस्टों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। समुदाय के प्रतिनिधियों ने ऐसे मामलों की निगरानी बढ़ाने और दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की अपील की।

लखनऊ में होटलों की फायर सेफ्टी जांच तेज, दिल्ली अग्निकांड के बाद प्रशासन अलर्ट

लखनऊ, 4 जून (आईएएनएस)। दिल्ली के मालवीय नगर स्थित होटल में हुए भीषण अग्निकांड के बाद उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में भी फायर सेफ्टी को लेकर विशेष अभियान शुरू किया गया है। गुरुवार को हजरतगंज स्थित जेमिनी कॉन्टिनेंटल होटल में अग्निशमन विभाग की टीम ने सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया।

जो सत्ता और पद चाहते हैं, वे डी.के. शिवकुमार के साथ जाएं, बाकी मेरे...

बेंगलुरु, 4 जून (आईएएनएस)। कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी (केपीसीसी) के अध्यक्ष बी.के. हरिप्रसाद ने गुरुवार को कहा कि जो लोग पद और सत्ता की राजनीति करना चाहते हैं, वे मुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार के साथ जा सकते हैं। वहीं, जो लोग संगठन को मजबूत करना चाहते हैं, उनका स्वागत है।

गाजियाबाद : फ्लैट के एसी में लगी आग, फायर सर्विस की तत्परता से टला...

गाजियाबाद, 4 जून (आईएएनएस)। गाजियाबाद के सूर्य नगर स्थित एक आवासीय फ्लैट में गुरुवार सुबह एयर कंडीशनर (एसी) में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। आग देखते ही देखते कमरे के अंदर तक फैल गई, लेकिन समय रहते पहुंची अग्निशमन विभाग की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आग पर काबू पा लिया।

मध्य प्रदेश: कांग्रेस विधायक योगेंद्र सिंह की कार दुर्घटनाग्रस्त, हादसे में बाल-बाल बचे

भोपाल, 4 जून (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के लखनादौन से कांग्रेस विधायक योगेंद्र सिंह बाबा की कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई और उसमें आग लग गई। हादसे में विधायक और अन्य 2 लोग घायल हुए हैं।

दिल्ली: मालवीय नगर अग्निकांड के बाद प्रशासन सख्त, अवैध निर्माण और लाइसेंस की जांच...

नई दिल्ली, 4 जून (आईएएनएस)। मालवीय नगर अग्निकांड में 21 लोगों की मौत के बाद प्रशासन ने दक्षिण दिल्ली के हौज रानी इलाके में बड़े स्तर पर सर्वे और जांच अभियान शुरू कर दिया है। अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि निर्माण और लाइसेंस संबंधी नियमों का उल्लंघन करने वाली इमारतों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम सतीशन

तिरुवनंतपुरम, 4 जून (आईएएनएस)। गुरुवार को विधानसभा में पेश किए गए राज्य के वित्त पर 'श्वेत पत्र' के अनुसार, केरल की नई सरकार को एक गंभीर वित्तीय चुनौती विरासत में मिली है। राज्य पर 5.07 लाख करोड़ रुपए की बकाया देनदारियां हैं, कुल राजस्व प्राप्तियों का 77 प्रतिशत हिस्सा अनिवार्य खर्चों में चला जाता है, और अकेले ब्याज भुगतान ही राजस्व का लगभग 21 प्रतिशत हिस्सा चला जाता है।

केरल विधानसभा में श्वेत पत्र पर हंगामा, सतीशन और पिनाराई विजयन के बीच हुई...

तिरुवनंतपुरम, 4 जून (आईएएनएस)। केरल की वित्तीय स्थिति पर तैयार किए गए श्वेत पत्र को लेकर गुरुवार को विधानसभा में मुख्यमंत्री वी.डी. सतीशन और विपक्ष के नेता पिनाराई विजयन के बीच तीखी बहस देखने को मिली।

खरी बात