मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता, आर्थिक मदद की...
नई दिल्ली, 4 जून (आईएएनएस)। दिल्ली के मालवीय नगर में हुए भीषण अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता मैक्स अस्पताल पहुंचीं। इस दौरान उन्होंने घायलों का हालचाल जाना और उनके बेहतर इलाज के निर्देश दिए।
पाकिस्तानी गैंगस्टरों से कथित संबंधों के मामले में बड़ी कार्रवाई, एटीएस ने 4 संदिग्धों...
अहिल्यानगर, 4 जून (आईएएनएस)। पाकिस्तानी गैंगस्टरों से कथित संबंधों के मामले में पकड़े गए चार आरोपियों से महाराष्ट्र एटीएस (एंटी-टेररिज्म स्क्वॉड) की पूछताछ जारी है। एटीएस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बीते दिन अहिल्यानगर जिले से चार संदिग्धों को गिरफ्तार किया था।
दिल्ली होटल व मुजफ्फरपुर अस्पताल अग्निकांड पर कांग्रेस का तीखा हमला, दोषियों पर सख्त...
नई दिल्ली, 4 जून (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के मालवीय नगर स्थित होटल और बिहार के मुजफ्फरपुर के एक निजी अस्पताल में हुए भीषण अग्निकांड पर कांग्रेस सांसद मनोज कुमार ने प्रतिक्रिया दी। दोनों घटनाओं को बेहद दुखद बताते हुए कांग्रेस सांसद ने उच्च स्तरीय जांच और जिम्मेदार लोगों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
राजस्थान: मदन राठौड़ के खिलाफ प्रदर्शन मामले में 4 लोगों पर इनाम घोषित, हनुमान...
जयपुर, 4 जून (आईएएनएस)। राजस्थान भाजपा के अध्यक्ष मदन राठौड़ के खिलाफ प्रदर्शन मामले में पुलिस ने चार आरोपियों पर इनाम घोषित किया है। कुचामन सिटी थाने में मामला दर्ज होने के बाद से ही प्रदर्शनकारी फरार चल रहे हैं। हालांकि, राजस्थान पुलिस की इस कार्रवाई पर राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (आरएलपी) के प्रमुख हनुमान बेनीवाल ने सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में असहमति व्यक्त करना कोई अपराध नहीं है।
टीएमसी को लेकर एनडीए नेताओं का तंज, बोले- विधायक पार्टी छोड़कर जाने लगे
नई दिल्ली, 4 जून (आईएएनएस)। टीएमसी को उस वक्त बड़ा झटका लगा जब बीते दिन 3 जून को ऋतब्रत बनर्जी को विपक्ष का नेता मान लिया गया। पश्चिम बंगाल की राजनीति में इस बड़े उलटफेर को लेकर नेताओं की प्रतिक्रिया सामने आई है।
फिल्म निर्माता पहलाज निहलानी का निधन, 76 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
मुंबई, 4 जून (आईएएनएस)। हिंदी फिल्म इंडस्ट्री से एक दुखद खबर सामने आई है। फिल्म निर्माता और सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (सेंसर बोर्ड) के पूर्व अध्यक्ष पहलाज निहलानी का निधन हो गया है। उन्होंने 76 वर्ष की उम्र में अंतिम सांस ली। भारतीय फिल्म निर्माताओं के सबसे बड़े संगठन द इंडियन मोशन पिक्चर प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन (इम्पा) के प्रेसिडेंट अभय सिन्हा ने इस खबर की पुष्टि की है।
पीएम मोदी ने सिटीग्रुप की चेयरपर्सन जेन फ्रेजर से की मुलाकात, भारत की आर्थिक...
मुंबई, 4 जून (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सिटीग्रुप की चेयरपर्सन और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) जेन फ्रेजर से मुलाकात की और भारत की आर्थिक वृद्धि, निवेश परिदृश्य और देश की प्रमुख विकास प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने में वैश्विक वित्तीय संस्थान की भूमिका पर चर्चा की। इसकी जानकारी गुरुवार को सामने आई।
पुणे: बीमा कंपनी के अधिकारी पर यौन उत्पीड़न का आरोप, पीड़िता ने दर्ज कराई...
पुणे, 4 जून (आईएएनएस)। पुणे के हिंजवडी क्षेत्र में कार्यरत एक निजी बीमा कंपनी की एक पूर्व महिला कर्मचारी ने अपने वरिष्ठ अधिकारी पर यौन उत्पीड़न, अश्लील टिप्पणियां करने, निजी मुलाकातों के लिए दबाव बनाने और नौकरी से निकालने की धमकी देने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला की शिकायत के आधार पर हिंजवडी पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मुजफ्फरपुर अस्पताल में आग की घटना पर बोले मंत्री राम कृपाल- सख्ती से कार्रवाई...
पटना, 4 जून (आईएएनएस)। बिहार के मुजफ्फरपुर के एक अस्पताल में आग लगने की घटना से कई लोगों की मौत हो गई। इस हादसे पर बिहार सरकार में मंत्री राम कृपाल यादव की प्रतिक्रिया सामने आई है।
‘ईमानदारी से काम करोगे तो लंबे समय तक सेवा का अवसर मिलेगा’, विपक्ष को...
पटना, 4 जून (आईएएनएस)। जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देश के सबसे लंबे समय तक लगातार निर्वाचित रहने वाले प्रधानमंत्री बनने पर प्रतिक्रिया देते हुए विपक्ष पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि आजाद भारत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं, जो भारतीय लोकतंत्र की ताकत को दर्शाता है।

