फर्रुखाबाद में गणेश महोत्सव की धूम, शोभायात्रा के बाद प्रतिमाओं का विसर्जन

फर्रुखाबाद, 18 सितंबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद में शुक्रवार को गणेश महोत्सव की धूम रही। शहर के अलग-अलग इलाकों में गाजे-बाजे के साथ भगवान गणेश की शोभायात्राएं निकाली गईं। शहर के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों से भी श्रद्धालु गणेशजी की प्रतिमाएं लेकर पांचाल घाट पहुंचे, जहां विधि-विधान से पूजा-अर्चना के बाद प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया।

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने किया 38वें पुणे फेस्टिवल का उद्घाटन, बोले- विकास और विरासत...

पुणे, 18 सितंबर (आईएएनएस)। उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने शुक्रवार को पुणे के श्री गणेश कला क्रीड़ा रंगमंच में 38वें पुणे फेस्टिवल का उद्घाटन किया। इस अवसर पर महाराष्ट्र के राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा, उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार, उच्च एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री चंद्रकांत पाटिल, सांस्कृतिक कार्य मंत्री आशीष शेलार, सांसद हेमा मालिनी, सांसद डॉ. मेधा कुलकर्णी और पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

गंभीर अनियमितताओं पर एफएसएसएआई का बड़ा एक्शन, पैराडाइज डिस्टिलरीज का लाइसेंस निलंबित

नई दिल्ली, 18 सितंबर (आईएएनएस)। भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) ने शुक्रवार को खाद्य परिसर के निरीक्षण के दौरान गंभीर अनियमितताएं पाए जाने के बाद पैराडाइज डिस्टिलरीज प्राइवेट लिमिटेड का लाइसेंस निलंबित कर दिया।

आजमगढ़ : फर्जी सीओ बनकर शराब ठेका दिलाने के नाम पर 90 हजार की...

लखनऊ, 18 सितंबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में पुलिस ने एक ऐसे आरोपी को गिरफ्तार किया है, जिसने सर्कल ऑफिसर (सीओ) बनकर शराब का ठेका दिलाने का झांसा देकर 90,000 रुपए की धोखाधड़ी की।

नागांव उपचुनाव: असम के मंत्री ने कांग्रेस सांसद रकीबुल हुसैन पर निशाना साधा

गुवाहाटी, 18 सितंबर (आईएएनएस)। असम के मंत्री पीयूष हजारिका ने कांग्रेस सांसद रकीबुल हुसैन पर निशाना साधा है। हजारिका ने आरोप लगाया कि धुबरी के प्रतिनिधि अपने मौजूदा निर्वाचन क्षेत्र में मिली हार के बाद नागांव में राजनीतिक वापसी की कोशिश कर रहे हैं।

राहुल गांधी के आरोपों पर विनोद तावड़े का पलटवार, कहा- लोकतंत्र पर टिप्पणी का...

नई दिल्ली, 18 सितंबर (आईएएनएस)। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े ने कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर लगाए गए आरोपों का जवाब देते हुए उन पर लोकतंत्र की हत्या का आरोप लगाया। तावड़े ने कहा कि जिनके शासनकाल में चुनी हुई सरकारों को कई बार बर्खास्त किया गया, उन्हें संवैधानिक संस्थाओं पर टिप्पणी करने का कोई अधिकार नहीं है।

आंध्र प्रदेश के दुगराजपट्टनम में 15,000 करोड़ रुपए का शिपयार्ड बनाएगी मझगांव डॉक

अमरावती, 18 सितंबर (आईएएनएस)। रक्षा मंत्रालय के अंतर्गत आने वाली नवरत्न रक्षा सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड (एमडीएल) आंध्र प्रदेश के दुगराजपट्टनम में एक आधुनिक ग्रीनफील्ड शिपयार्ड विकसित करेगी। शुक्रवार को इसकी घोषणा की गई।

फडणवीस ने राहुल गांधी की समझ पर उठाए सवाल, बोले- चोट माथे पर लगी...

मुंबई, 18 सितंबर (आईएएनएस)। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शुक्रवार को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने राहुल गांधी की सोच को "अराजक" बताते हुए आरोप लगाया कि वह लगातार चुनावी हार को छिपाने के लिए संवैधानिक संस्थाओं पर जनता का भरोसा कम करने की कोशिश कर रहे हैं।

साइबर सुरक्षा मजबूत करने के लिए 8 बैंकों में पायलट आधार पर चल रहा...

मुंबई, 18 सितंबर (आईएएनएस)। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के डिप्टी गवर्नर शिरीष चंद्र मुर्मू ने शुक्रवार को कहा कि इंडिया डिजिटल पेमेंट इंटेलिजेंस कॉरपोरेशन (आईडीपीआईसी) फिलहाल 8 बैंकों के साथ पायलट आधार पर संचालित हो रहा है और आरबीआई इसके व्यापक क्रियान्वयन की प्रक्रिया को तेज करने पर काम कर रहा है।

बिहार: भोजपुर में भाई के कथित हमले में एक बुजुर्ग की मौत

पटना, 18 सितंबर (आईएएनएस)। बिहार के भोजपुर जिले में अंधविश्वास से जुड़े पारिवारिक विवाद के दौरान एक 73 वर्षीय व्यक्ति की कथित तौर पर उसके छोटे भाई द्वारा की गई मारपीट में मौत हो गई।

खरी बात