Friday, May 8, 2026
SGSU Advertisement

राष्ट्रीय

दिल्ली: निवेश का झांसा देकर साइबर ठगी में पांच गिरफ्तार, शराब तस्करी में आरोपी...

नई दिल्ली, 5 मई (आईएएनएस)। दिल्ली के पूर्वी जिले में पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध शराब तस्करी और अंतरराज्यीय साइबर ठगी गिरोह का पर्दाफाश किया है। इन दोनों मामलों में कुल छह आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है और बड़ी मात्रा में अवैध सामान तथा डिजिटल सबूत बरामद किए गए हैं।

उत्तर प्रदेश में आंधी-तूफान और बिजली गिरने से 18 लोगों की मौत, सीएम योगी...

नई दिल्ली, 5 मई (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में बीते कुछ दिनों से कई हिस्सों में अति वर्षा, तेज आंधी और आकाशीय बिजली गिरने की घटनाओं से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। इस प्राकृतिक आपदा में अब तक 18 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 5 लोग घायल बताए जा रहे हैं। इसके साथ ही 24 पशुओं की भी जान चली गई है, जिससे ग्रामीण इलाकों में लोगों को और ज्यादा नुकसान झेलना पड़ रहा है।

यूपी सरकार का एसएन मेडिकल कॉलेज अन्य राज्यों के नवजात को भी दे रहा...

लखनऊ, 5 मई (आईएएनएस)। योगी सरकार द्वारा प्रदेश में नवजात मृत्यु दर (आईएमआर) को और कम करने के लिए अपग्रेड की जा रही स्वास्थ्य इकाइयों का लाभ दूसरे राज्यों के बच्चों को भी मिल रहा है। लगातार नए विकसित हो रहे व अपग्रेड हो रहे सिक न्यूबॉर्न केयर यूनिट (एसएनसीयू), न्यूबॉर्न स्टेबिलाइजेशन यूनिट (एनबीएसयू), सी-पैप मशीन के प्रयोग से प्रदेश में तो आईएमआर कम हुआ ही है, मध्य प्रदेश, राजस्थान जैसे दूसरे राज्यों के नवजातों की जान बचाने में भी यूपी की स्वास्थ्य इकाइयां मददगार साबित हो रहीं हैं।

सत्ता परिवर्तन के एक दिन बाद बंगाल के राज्यपाल को मिला नया सचिव

कोलकाता, 5 मई (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के नतीजे घोषित होते ही नौकरशाही स्तर पर पहला तबादला हुआ, जिसके तहत राज्यपाल आर.एन. रवि को नया सचिव मिला।

दिल्ली: इंस्टाग्राम पर हथियार संग रील बनाने पर घोषित बदमाश गिरफ्तार, पिस्टल बरामद

द्वारका, 5 मई (आईएएनएस)। दिल्ली के द्वारका जिले की एंटी-बर्गलरी सेल ने सोशल मीडिया पर हथियारों का प्रदर्शन करने वाले घोषित बदमाश को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से पिस्टल, एक कारतूस, चोरी के दो मोबाइल फोन और एक मोटरसाइकिल बरामद की है।

बंगाल में भाजपा की जीत पर एनडीए नेताओं ने जताई खुशी, कहा-विपक्ष केवल लगता...

नई दिल्ली, 5 मई (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की जीत के बाद पार्टी नेताओं में उत्साह का माहौल है। खड़गपुर से विजयी उम्मीदवार दिलीप घोष ने इस जीत को जनता के विश्वास और पार्टी की नीतियों का परिणाम बताया है। उन्होंने कहा कि पार्टी ने उन्हें जो भी जिम्मेदारी दी, उसे उन्होंने पूरी निष्ठा से निभाने का प्रयास किया और खड़गपुर की जनता ने उन्हें आशीर्वाद देकर विजयी बनाया।

राज्यपाल आरएन रवि ने कालीघाट मंदिर में की पूजा, बंगाल की खुशहाली की कामना

कोलकाता, 5 मई (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल के राज्यपाल आरएन रवि ने मंगलवार को पत्नी लक्ष्मी रवि के साथ कोलकाता स्थित प्रसिद्ध कालीघाट काली मंदिर में मां काली के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने राज्य के लोगों के कल्याण, प्रगति और समृद्धि की कामना की।

मुंबई: सलीम डोला की कस्टडी के लिए क्राइम ब्रांच ने कोर्ट में दाखिल की...

मुंबई, 5 मई (आईएएनएस)। अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के करीबी माने जाने वाले सलीम डोला की कस्टडी लेने के लिए मुंबई क्राइम ब्रांच ने विशेष एनडीपीएस कोर्ट में अर्जी दाखिल की है। कोर्ट से कस्टडी मिलने के बाद क्राइम ब्रांच सांगली ड्रग्स केस समेत विभिन्न मामलों के पूछताछ करेगी।

दिल्ली: मधु विहार में पुलिस ने दो बदमाश दबोचे, छीनी गई सोने की चेन...

नई दिल्ली, 5 मई (आईएएनएस)। दिल्ली के पूर्वी जिले के मधु विहार पुलिस स्टेशन की टीम ने दो शातिर झपटमारों को गिरफ्तार कर एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने उनके पास से झपटी गई सोने जैसी चेन और एक चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की।

अब आप बिना डर सिर ऊंचा करके चल सकते हैं…ममता बनर्जी की हार पर...

मुंबई, 5 मई (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में तृणमूल कांग्रेस की हार पर फिल्म निर्माता-निर्देशक विवेक रंजन अग्निहोत्री की प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने बंगाल की जनता को बधाई देते हुए कहा कि अब लोग राज्य में बिना डर के सिर ऊंचा करके चल सकते हैं। इस दौरान उन्होंने अपनी फिल्म ‘द बंगाल फाइल्स' के रास्ते में ममता बनर्जी सरकार द्वारा रोड़ा अटकाने की घटना को याद कर नाराजगी जताई।

खरी बात