ऑनलाइन बेटिंग के जरिए करोड़ों की साइबर ठगी का भंडाफोड़, चार आरोपी गिरफ्तार

नोएडा, 4 जून (आईएएनएस)। नोएडा के थाना सेक्टर-113 की पुलिस ने ऑनलाइन बेटिंग वेबसाइट और मोबाइल एप के माध्यम से लोगों के साथ धोखाधड़ी करने वाले एक संगठित साइबर ठगी गिरोह का पर्दाफाश करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से बड़ी मात्रा में इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, मोबाइल फोन, सिम कार्ड और बैंकिंग दस्तावेज बरामद किए हैं। प्रारंभिक जांच में करीब 2.4 करोड़ रुपए के संदिग्ध ऑनलाइन लेन-देन के साक्ष्य भी मिले हैं।

आसाराम को राजस्थान हाईकोर्ट से राहत, जेल प्रशासन को बेहतर चिकित्सा सुविधा सुनिश्चित करने...

जयपुर, 4 जून (आईएएनएस)। राजस्थान हाईकोर्ट ने नाबालिग से दुष्कर्म मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे आसाराम को आवश्यक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए जेल प्रशासन को निर्देश दिए हैं।

आंधी-तूफान के बाद ग्रेटर नोएडा में जाम, विकास प्राधिकरण का विशाल बोर्ड गिरा (लीड...

नोएडा, 4 जून (आईएएनएस)। तेज आंधी-तूफान और बारिश ने जहां लोगों को भीषण गर्मी से राहत दिलाई, वहीं दूसरी ओर कई इलाकों में जनजीवन भी प्रभावित हुआ। ग्रेटर नोएडा के दादरी थाना क्षेत्र में स्थित एनएच-91 पर लुहारली टोल प्लाजा के पास उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब तेज हवाओं के कारण विकास प्राधिकरण का एक भारी-भरकम सूचना बोर्ड टूटकर सीधे हाईवे पर गिर पड़ा।

भारत ने न्यूजीलैंड को पहला वैल्यू-एडेड मिलेट्स उत्पादों का शिपमेंट भेजा

नई दिल्ली, 4 जून (आईएएनएस)। भारत ने कृषि और प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण (एपीडा) के जरिए न्यूजीलैंड को पहला वैल्यू-एडेड मिलेट्स उत्पादों का शिपमेंट भेजा है। यह देश की ओर से न्यूजीलैंड को भेजा पहला रेडी-टू-कुक मिलेट्स उत्पादों का शिपमेंट है। यह जानकारी एक आधिकारिक बयान में गुरुवार को दी गई।

झारखंडः लातेहार में सरकारी दवाइयां जंगल में फेंकने का वीडियो साझा कर बाबूलाल मरांडी...

रांची, 4 जून (आईएएनएस)। झारखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और भाजपा नेता बाबूलाल मरांडी ने लातेहार जिले में जंगल में सरकारी दवाइयां फेंके जाने का वीडियो और तस्वीरें साझा कर राज्य सरकार की स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने इस मामले की जांच कर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

एनसीबी और यूपी एसटीएफ का बड़ा एक्शन: गांजा तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़, 4 आरोपी...

लखनऊ, 4 जून (आईएएनएस)। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी), गोरखपुर जोन ने उत्तर प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीफ) के साथ मिलकर अवैध मादक पदार्थों की तस्करी से निपटने के अपने निरंतर प्रयासों में एक बड़ी सफलता हासिल की है।

पीएम मोदी और वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति रोड्रिगेज ने ऊर्जा साझेदारी बनाने पर की...

नई दिल्ली, 4 जून (आईएएनएस)। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज ने गुरुवार को ऊर्जा साझेदारी बनाने पर चर्चा की। विदेश मंत्रालय की ओर से साझा जानकारी के अनुसार, दोनों नेताओं ने व्यवसाय और ऊर्जा संबंधित अहम बातचीत की।

दिल्ली, हैदराबाद एवं बेंगलुरु में आईआईटी दिल्ली का विशेष ओपन हाउस

नई दिल्ली, 4 जून (आईएएनएस)। जेईई (एडवांस्ड) 2026 की परीक्षा का परिणाम घोषित किया जा चुका है। सफल हुए छात्रों अपनी पसंद व आवश्यकता के अनुरूप आईआईटी संस्थानों में दाखिला लेने की तैयारी कर रहे हैं। इसी को देखते हुए आईआईटी दिल्ली ने इन छात्रों के लिए ‘ओपन हाउस’ करने का निर्णय लिया है। इससे छात्रों को आईआईटी दिल्ली को करीब से जानने समझने का अनूठा अवसर मिलने जा रहा है।

दिल्ली दंगा मामला : आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड में टला फैसला, 11 जून...

नई दिल्ली, 4 जून (आईएएनएस)। साल 2020 के उत्तर-पूर्वी दिल्ली दंगों के दौरान इंटेलिजेंस ब्यूरो (आईबी) के अधिकारी अंकित शर्मा की हत्या से जुड़े मामले में कड़कड़डूमा कोर्ट ने गुरुवार को अपना फैसला टाल दिया। अब इस हाई-प्रोफाइल केस में अदालत 11 जून को अपना फैसला सुनाएगी।

रांची में युवक की हत्या के विरोध में सड़क पर उतरे लोग, दो आरोपी...

रांची, 4 जून (आईएएनएस)। रांची के रातू थाना क्षेत्र में युवक रोहित मिर्धा की कथित तौर पर पीट-पीटकर हत्या की वारदात के खिलाफ गुरुवार को स्थानीय लोगों का आक्रोश फूट पड़ा। आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने मखमंदरो चौक को जाम कर प्रदर्शन किया।

खरी बात