हैदराबाद : राजेंद्रनगर जोन पुलिस का एक्शन, शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए की...

हैदराबाद, 4 जून (आईएएनएस)। हैदराबाद के राजेंद्रनगर जोन पुलिस ने कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने और क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कार्रवाई की है। अत्तापुर पुलिस स्टेशन के अधिकार क्षेत्र में सक्रिय 13 चिन्हित उपद्रवियों को पुलिस ने पाबंद किया है। यह कार्रवाई सार्वजनिक शांति बनाए रखने और आपराधिक गतिविधियों पर नियंत्रण लगाने के उद्देश्य से की गई है।

पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव: सीएम पेमा खांडू

शिलांग, 4 जून (आईएएनएस)। अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने गुरुवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 12 वर्षों के दौरान पूर्वोत्तर भारत में अभूतपूर्व बदलाव देखने को मिला है। उन्होंने कहा कि जिस क्षेत्र की पहचान कभी उग्रवाद, बेरोजगारी और अविकास से होती थी, वह आज बुनियादी ढांचे, कनेक्टिविटी और निवेश के लिए जाना जा रहा है।

प्रधानमंत्री मोदी के सबसे लंबे कार्यकाल पर विपक्ष के नेताओं ने उठाए सवाल, उपलब्धियों...

नई दिल्ली, 4 जून (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत के सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले पीएम बनने जा रहे हैं। इस अवसर पर जहां राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के नेता इसे ऐतिहासिक उपलब्धि और देश के लिए गौरव का विषय बता रहे हैं, वहीं विपक्षी दलों के नेताओं ने कार्यकाल की अवधि के बजाय उसके प्रभाव और उपलब्धियों को अधिक महत्वपूर्ण बताया है।

भोपाल मंडल में किन्नरों के विरुद्ध अभियान, 346 पर कार्रवाई

भोपाल, 4 जून (आईएएनएस)। पश्चिम मध्य रेलवे के भोपाल रेल मंडल में रेलवे सुरक्षा बल ने यात्रियों से अवैध वसूली करने वाले किन्नरों सहित अन्य लोगों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। बीते करीब पांच माह की अवधि में साढ़े तीन सौ किन्नरों के खिलाफ कार्रवाई की गई है।

पश्चिम एशिया संकट के बीच केंद्र सरकार ने उठाए कई बड़े कदम, हवाई सेवाओं...

नई दिल्ली, 4 जून (आईएएनएस)। पश्चिम एशिया संकट के बीच केंद्र सरकार ने हवाई सेवाओं से लेकर ईंधन आपूर्ति पर विशेष ध्यान देने की प्रतिबद्धता जताई है। पश्चिम एशिया में हाल के घटनाक्रमों पर अंतर-मंत्रालयी प्रेस वार्ता में नागरिक उड्डयन, पेट्रोलियम, विदेश और नौवहन मंत्रालयों ने उन प्रयासों का उल्लेख किया।

बिहार में उर्वरकों की भरपूर उपलब्धता, माफिया पर कार्रवाई जारी, 208 प्रतिष्ठानों के लाइसेंस...

पटना, 4 जून (आईएएनएस)। बिहार के कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने गुरुवार को स्पष्ट कहा कि राज्य में किसानों के लिए उर्वरकों की किसी प्रकार की कमी नहीं है तथा सभी जिलों में पर्याप्त मात्रा में उर्वरक उपलब्ध हैं।

यमुना एक्सप्रेसवे पर चलती जगुआर में लगी भीषण आग, देखते ही देखते जलकर खाक...

ग्रेटर नोएडा, 4 जून (आईएएनएस)। यमुना एक्सप्रेसवे पर गुरुवार दोपहर एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया, जब तेज रफ्तार से दौड़ रही एक लग्जरी जगुआर कार में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही मिनटों में पूरी कार उसकी चपेट में आ गई और धूं-धूं कर जलने लगी। घटना के दौरान एक्सप्रेसवे पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

मेरा युवा भारत क्विज ने 3.9 लाख प्रतिभागियों के साथ गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया

नई दिल्ली, 4 जून (आईएएनएस)। युवा मामले और खेल मंत्रालय के प्रमुख युवा जुड़ाव मंच 'मेरा युवा भारत' को एक सप्ताह में ऑनलाइन क्विज में भाग लेने वाले सबसे ज्यादा यूजर्स के लिए गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स का प्रमाणपत्र दिया गया। गुरुवार को एक अधिकारी ने बताया कि इसमें 390,812 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था।

झारखंडः गढ़वा में अपहरण का मामला पांच घंटे में सुलझा, युवक सकुशल बरामद, दो...

गढ़वा, 4 जून (आईएएनएस)। झारखंड के गढ़वा जिले में पुलिस ने घटना के पांच घंटे के भीतर अपहरण और फिरौती मांगने के एक मामले का खुलासा करते हुए अपहृत युवक को सकुशल बरामद कर लिया है। मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि वारदात में शामिल अन्य अपराधियों की तलाश में छापेमारी जारी है।

सीएम सम्राट चौधरी के सरकारी आवास को लेकर बड़ा फैसला, अब मुख्यमंत्री आवास से...

पटना, 4 जून (आईएएनएस)। बिहार में सरकारी आवास को लेकर शुरू हुई सियासत थमने का नाम नहीं ले रही है। इस बीच बिहार के मुख्यमंत्री आवास को लेकर सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए एक अणे मार्ग से 5 देशरत्न मार्ग आवास को नहीं जोड़ने का निर्णय लिया है।

खरी बात