Saturday, May 9, 2026
SGSU Advertisement

राष्ट्रीय

बीपीएससी 72वीं सीसीई का नोटिफिकेशन जारी, 1,230 पदों पर होगी भर्ती, 7 मई से...

पटना, 5 मई (आईएएनएस)। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) ने एकीकृत 72वीं संयुक्त (प्रारंभिक) प्रतियोगिता परीक्षा (सीसीई) 2026 का नोटिफिकेशन आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया है, जिसके तहत विभिन्न विभागों में कुल 1,230 पदों पर योग्य और इच्छुक उम्मीदवारों की नियुक्तियां की जाएंगी।

बंगाल में भाजपा की जीत पर विपक्ष का आरोप, कहा- भाजपा ने गलत तरीके...

नई दिल्ली, 5 मई (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद विपक्षी दलों ने चुनाव प्रक्रिया और परिणामों को लेकर गंभीर सवाल उठाए हैं। समाजवादी पार्टी के सांसद अवधेश प्रसाद ने कहा कि इन नतीजों को देखते हुए ऐसा प्रतीत होता है कि देश तानाशाही की ओर बढ़ रहा है।

नवजात शिशु को नहलाते समय न करें ये गलतियां, जानिए सही तरीका

नई दिल्ली, 5 मई (आईएएनएस)। नवजात शिशु की देखभाल अपने आप में बहुत नाजुक और जिम्मेदारी का काम होता है। ऐसे बच्चे का शरीर पूरी तरह विकसित नहीं होता, उनकी त्वचा बहुत कोमल होती है और इम्यूनिटी भी कमजोर होती है। इसलिए उन्हें नहलाते समय थोड़ी सी भी गलती उनके लिए परेशानी बन सकती है।

लखनऊ में वाटर वूमेन शिप्रा पाठक ने बड़े मंगल पर 55 हजार हरे पत्तल...

लखनऊ, 5 मई (आईएएनएस)। आस्था के पर्व बड़े मंगल पर इस बार पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी पूरे जोर-शोर से गूंजा, जब ‘वाटर वूमेन’ के नाम से प्रसिद्ध शिप्रा पाठक ने 55 हजार हरे पत्तलों का निःशुल्क वितरण कर एक नई मिसाल पेश की। उनका यह अभियान न केवल धार्मिक आयोजनों को पर्यावरण के अनुकूल बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है, बल्कि आम लोगों को प्लास्टिक के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने का प्रभावी माध्यम भी बना।

एमपीईएसबी भर्ती 2026: अस्पताल सहायक के 1200 पदों पर बंपर वैकेंसी, जल्द शुरू होंगी...

भोपाल, 5 मई (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (एमपीईएसबी) भोपाल ने संचालनालय लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा, मध्यप्रदेश, भोपाल के अंतर्गत अस्पताल सहायक (गैर-कार्यकारी, चतुर्थ श्रेणी) के कुल 1200 पदों पर बंपर भर्ती के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी कर योग्य और इच्छुक उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। इन पदों में अनारक्षित (यूआर) के 324, ईडब्ल्यूएस के 120, एससी के 192, एसटी के 240 और ओबीसी के 324 पद शामिल हैं।

गाजियाबाद: रिहायशी मकान में भीषण आग, 9 लोगों का रेस्क्यू, कोई जनहानि नहीं

गाजियाबाद, 5 मई (आईएएनएस)। गाजियाबाद कमिश्नरेट क्षेत्र के इंदिरापुरम स्थित नीति खंड-2 में मंगलवार दोपहर एक रिहायशी मकान में भीषण आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना 5 मई को करीब 1:30 बजे फायर स्टेशन वैशाली को 112 सिस्टम के माध्यम से मिली।

वित्त वर्ष 2026 में अनुसूचित वाणिज्यिक बैंकों ने दर्ज की 15.9 प्रतिशत की मजबूत...

नई दिल्ली, 5 मई (आईएएनएस)। सरकार ने मंगलवार को बताया कि मजबूत आर्थिक गतिविधियों और कर्ज की बढ़ती मांग को दर्शाते हुए अनुसूचित वाणिज्यिक बैंकों (एससीबी) ने वित्त वर्ष 2025-26 में 15.9 प्रतिशत की मजबूत क्रेडिट ग्रोथ दर्ज की है।

मध्य प्रदेश कैबिनेट की बैठक में साढ़े 38 हजार करोड़ रुपए के विकास कार्य...

भोपाल, 5 मई (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश की कैबिनेट की बैठक में राज्य में साढ़े 38 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा के विकास कार्यों को मंजूरी दी गई है, वहीं राज्य व्यापारी कल्याण बोर्ड के गठन का निर्णय भी लिया गया है।

पश्चिम बंगाल भाजपा का फरमान- चुनाव बाद किसी भी तरह की हिंसा में शामिल...

कोलकाता, 5 मई (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी की निर्णायक जीत के एक दिन बाद राज्य भाजपा अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य ने मंगलवार को पार्टी कार्यकर्ताओं को चुनाव के बाद हिंसा में शामिल न होने की चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि ऐसा करने पर उन्हें पार्टी से निष्कासित कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा तृणमूल कांग्रेस सरकार के कृत्यों को नहीं दोहराएगी।

एनआईए में करियर का मौका: वैज्ञानिक के 30 पदों पर निकली वैकेंसी, जानें आखिरी...

नई दिल्ली, 5 मई (आईएएनएस)। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) में नौकरी करने की इच्छा रखने वालों के लिए एक सुनहरा मौका सामने आया है। एनआईए ने प्रतिनियुक्ति (आईएसटीसी) आधार पर वैज्ञानिक के अलग-अलग कुल 30 पदों को भरने के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी की है।

खरी बात