एनएचआईडीसीएल में एसोसिएट पदों पर नियुक्ति का अवसर, फटाफट करें आवेदन

नई दिल्‍ली, 2 अगस्‍त (आईएएनएस)। नेशनल हाईवेज एंड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एनएचआईडीसीएल) ने विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों (जहां एनएचआईडीसीएल काम करता है) में पूरी तरह से अनुबंध के आधार पर एसोसिएट के कुल 100 पदों पर योग्य उम्मीदवारों की नियुक्ति के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी कर आवेदन मांगे हैं।

जोधपुर: वीएचपी की बैठक में घोषणा, राजस्थान में 5 लाख सक्रिय सदस्य बनाए जाएंगे,...

जोधपुर, 2 अगस्त (आईएएनएस)। विश्व हिंदू परिषद (वीएचपी) के केंद्रीय संयुक्त महासचिव डॉ. सुरेंद्र जैन की अध्यक्षता में अर्धवार्षिक बैठक आयोजित की गई। उन्होंने कहा कि यह बैठक विशेष है। हिंदुत्व के बड़े पुरोधा, राम मंदिर आंदोलन से पहचान बनाने वाले अशोक सिंघल का यह जनशताब्दी वर्ष है, यह बैठक उन्हें समर्पित की गई है।

दिल्ली: भाजपा विधायक ने साइकिल घोटाले के आरोप को किया खारिज, ‘आप’ पर साधा...

नई दिल्ली, 2 अगस्त (आईएएनएस)। भाजपा विधायक और दिल्ली सरकार के प्रवक्ता हरीश खुराना ने रविवार को कहा कि आम आदमी पार्टी के दिल्ली संयोजक सौरभ भारद्वाज का दिल्ली में स्कूल साइकिल घोटाले का आरोप निराधार है और यह पंजाब के घोटालों से जनता का ध्यान भटकाने की कोशिश है।

बंगाल: अब घर बनाने के लिए निर्माण सामग्री सड़क पर छोड़ी तो भरना होगा...

कोलकाता, 2 अगस्त (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल की नगर निगम एवं शहरी विकास मंत्री अग्निमित्रा पॉल ने रविवार को स्पष्ट किया कि घर बनाते समय यदि कोई सड़क पर निर्माण सामग्री छोड़ता है, तो उसे इस बार जुर्माना भरना होगा। मंत्री ने बताया कि यह नई व्यवस्था राज्य में 1 सितंबर से लागू होगी।

असम: बिस्वनाथ में शिक्षा के क्षेत्र में सराहनीय पहल, विधायक पल्लब लोचन दास ने...

गुवाहाटी, 2 अगस्त (आईएएनएस)। असम के बिस्वनाथ विधानसभा क्षेत्र के छात्रों और शिक्षित युवाओं की शैक्षिक प्रगति के लिए विधायक पल्लब लोचन दास की एक विशेष पहल 'दीक्षा' रविवार से शुरू की गई। इस योजना का उद्घाटन बिस्वनाथ जिले के अभिभावक मंत्री और शिक्षा मंत्री डॉ. रणोज पेगू ने कमलाकांत नाट्य समाज सभागार में किया।

राष्ट्रपति का ओडिशा दौरा: तीन दिवसीय यात्रा सोमवार से शुरू

भुवनेश्वर, 2 अगस्त (आईएएनएस)। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 3 अगस्त को भारतीय वायु सेना के विशेष विमान से भुवनेश्वर पहुंचेंगी। राष्ट्रपति यहां लोक भवन जाएंगी, जहां वे कुछ समय बिताने के बाद कटक जिले के बांसरा स्थित जगद्गुरु कृपालु विश्वविद्यालय के लिए सड़क मार्ग से रवाना होंगी।

‘बदले की राजनीति’ के खिलाफ लड़ेंगे, आंध्र सीएम नायडू पर जगन का हमला

हैदराबाद, 2 अगस्त (आईएएनएस)। वाईएसआर कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष वाई.एस. जगन मोहन रेड्डी ने रविवार को आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू पर "बदले की राजनीति" और "तानाशाही शासन" अपनाने का आरोप लगाया। उन्होंने राजनीतिक विरोधियों के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज कराने की कथित प्रथा के खिलाफ लड़ने का संकल्प जताया।

अनुच्छेद-370 के बाद कुपवाड़ा लौटे कश्मीरी पंडित, स्थानीय लोगों ने कहा-हालात बदले

कुपवाड़ा, 2 अगस्त (आईएएनएस)। कश्मीरी पंडितों की अपनी मातृभूमि में वापसी को घाटी में बदलते समय के संकेत के तौर पर देखा जा रहा है। अनुच्छेद 370 हटने के बाद कई विस्थापित परिवारों ने घाटी में फिर से कदम रखा है। समुदाय के लोगों का कहना है कि अब हालात पहले जैसे नहीं हैं और भविष्य को लेकर उम्मीद बढ़ी है।

राज ठाकरे अधूरी जानकारी पर लगाते हैं आरोप, चिट्ठी वाला मामला बेबुनियाद : राजू...

मुंबई, 2 अगस्त (आईएएनएस)। शिवसेना के प्रवक्ता राजू वाघमारे ने मनसे प्रमुख राज ठाकरे और शिवसेना उद्धव ठाकरे गुट पर एक साथ निशाना साधा। उन्होंने राज ठाकरे के पत्र वाले आरोपों को बेबुनियाद बताया और उद्धव ठाकरे की बैठक पर भी तंज कसा। साथ ही वाघमारे ने वीर सावरकर पर दिए बयानों और चोरी के मामले में सरकार की कार्रवाई का भी जिक्र किया।

पिंपरी-चिंचवड़ में आर्थिक तंगी के कारण एक ही परिवार के तीन सदस्यों ने की...

पिंपरी-चिंचवड़, 2 अगस्त (आईएएनएस)। महाराष्ट्र के पिंपरी-चिंचवड़ से एक ही परिवार के तीन लोगों के आत्महत्या करने का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि आर्थिक तंगी के चलते जहरीली दवा पीकर पति-पत्नी और बेटी ने अपनी जान दे दी।

खरी बात