संयुक्त राष्ट्र प्रतिनिधिमंडल के सामने भारत का विजन, सिबी जॉर्ज ने साझा किया बहुपक्षवाद...

नई दिल्ली, 2 अगस्त (आईएएनएस)। भारत के विदेश मंत्रालय (एमईए) के सचिव (पश्चिम) सिबी जॉर्ज ने रविवार को संयुक्त राष्ट्र (यूएन) के एक प्रतिनिधिमंडल के सम्मान में रात्रिभोज का आयोजन किया और बहुपक्षवाद पर भारत के विचार साझा किए।

बाढ़ में बहा अरुणाचल प्रदेश के दूरदराज गांव का पुल, बीआरओ ने 200 फीट...

ईटानगर, 2 अगस्त (आईएएनएस): सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) ने अरुणाचल प्रदेश के कुरुंग कुमे जिले के हुरी गांव का संपर्क मार्ग फिर से बहाल कर दिया है। इसके लिए बीआरओ ने 200 फीट लंबा बेली ब्रिज बनाया। यह पुल उस पुराने पुल की जगह बनाया गया है, जो 11 जुलाई की रात आई अचानक बाढ़ (फ्लैश फ्लड) में बह गया था।

बीजेडी ने बाढ़ पर ओडिशा सरकार की ‘देरी से’ की गई कार्रवाई की आलोचना...

भुवनेश्वर, 2 अगस्त (आईएएनएस)। विपक्षी पार्टी बीजू जनता दल (बीजेडी) ने रविवार को आरोप लगाया कि ओडिशा सरकार ने हालिया बाढ़ की स्थिति पर बहुत देर से प्रतिक्रिया दी। पार्टी का दावा है कि प्रशासन को संकट की गंभीरता का एहसास तब हुआ जब मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी नई दिल्ली से वापस लौटे।

पीएम किसान योजना 2030-31 तक बढ़ने से लातेहार के किसानों में खुशी, पीएम मोदी...

लातेहार, 2 अगस्त (आईएएनएस)। केंद्र सरकार द्वारा पीएम किसान सम्मान निधि योजना को वर्ष 2030-31 तक बढ़ाए जाने के फैसले से झारखंड के लातेहार जिले के किसानों में खुशी की लहर है। योजना की अवधि बढ़ने के बाद जिले के किसानों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया। उनका कहना है कि सीधे बैंक खाते में मिलने वाली राशि से खेती आसान हुई है और अब साहूकारों से कर्ज नहीं लेना पड़ रहा।

बांग्लादेशी लेखिका तस्लीमा नसरीन ने भारत में समान नागरिक संहिता का किया समर्थन

कोलकाता, 2 अगस्त (आईएएनएस)। निर्वासित बांग्लादेशी लेखिका तस्लीमा नसरीन ने रविवार को कहा कि भारत में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) को लागू करना जरूरी है ताकि भेदभाव, खासकर महिलाओं के खिलाफ भेदभाव को खत्म किया जा सके। लेखिका ने पड़ोसी बांग्लादेश और पाकिस्तान में भी ऐसे कानून की जरूरत पर जोर दिया।

एएआई भर्ती अलर्ट: मैनेजर समेत 389 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, 8 अगस्त...

नई दिल्‍ली, 2 अगस्‍त (आईएएनएस)। एयरपोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एएआई) में नौकरी करने की इच्छा रखने वालों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। दरसअल, एएआई ने मैनेजर समेत कुल 389 पदों पर योग्य उम्मीदवारों की नियुक्ति के लिए अधिसूचना जारी करके आवेदन आमंत्रित किए हैं। इन पदों पर 8 अगस्‍त से आवेदन प्रक्रिया शुरू होगी।

एनएचएसआरसीएल भर्ती: टेक्नीशियन के 237 पदों पर आवेदन की अंतिम तिथि करीब

नई दिल्‍ली, 2 अगस्‍त (आईएएनएस)। नेशनल हाई स्पीड रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एनएचएसआरसीएल) ने भारतीय रेलवे/सरकार के स्वामित्व या संचालन वाली रेलवे/मेट्रो रेलवे/आरआरटीएस के ऑपरेशन्स और मेंटेनेंस विभागों में काम कर रहे रेगुलर/कॉन्ट्रैक्ट कर्मचारियों से टेक्नीशियन के विभिन्न 237 पदों पर योग्य अभ्यर्थियों की भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इन पदों पर आवेदन की अंतिम तिथि 5 अगस्‍त निर्धारित की गई है।

आधार सुपरवाइजर/ऑपरेटर बनने का मौका: 300 से अधिक पदों पर आवेदन जारी, 20 अगस्त...

नई दिल्‍ली, 2 अगस्‍त (आईएएनएस)। सरकारी नौकरी करना लाखों युवाओं का सपना होता है। अगर आप भी उन्हीं में से एक हैं, तो आपके लिए एक बेहतरीन मौका सामने आया है।

तसलीमा नसरीन के बयान पर सियासत तेज, सामिक भट्टाचार्य बोले- भाजपा हर बात पर...

कोलकाता, 2 अगस्त (आईएएनएस)। बांग्लादेश से निर्वासित लेखिका तसलीम नसरीन के हालिया बयान और पश्चिम बंगाल दौरे के बाद देश की राजनीति में नई बहस छिड़ गई है। उनके बयान पर भाजपा, कांग्रेस और मुस्लिम संगठनों ने अलग-अलग प्रतिक्रिया दी है।

केरल में भारी बारिश: 9 जिलों में स्कूल बंद, येलो अलर्ट जारी

तिरुवनंतपुरम, 2 अगस्त (आईएएनएस)। रविवार को केरल में व्यापक बारिश जारी रही, जिससे कई निचले इलाकों में जलभराव हो गया। एहतियात के तौर पर नौ जिलों के जिला प्रशासन ने सोमवार को शैक्षणिक संस्थानों में छुट्टी घोषित कर दी है।

खरी बात