हौज खास में दूषित पानी सप्लाई पर हाईकोर्ट सख्त, दिल्ली जल बोर्ड और दिल्ली...
नई दिल्ली, 3 जून (आईएएनएस)। दक्षिण दिल्ली के हौज खास इलाके में कथित तौर पर सीवर मिश्रित दूषित पानी की सप्लाई के मामले ने अब कानूनी मोड़ ले लिया है। इस गंभीर मुद्दे पर बुधवार को सुनवाई करते हुए दिल्ली हाईकोर्ट ने दिल्ली जल बोर्ड और दिल्ली सरकार को नोटिस जारी किया है तथा मामले पर नाराजगी भी जताई है।
एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए...
नई दिल्ली, 3 जून (आईएएनएस)। भारत में एक वर्ष में बिकने वाले कुल वाहनों में से अगर एथेनॉल संचालित वाहनों की हिस्सेदारी अगर एक प्रतिशत हो जाए तो देश एक एथेनॉल सप्लाई ईयर में करीब 195 करोड़ रुपए की विदेशी मुद्रा की बचत कर सकता है। यह बयान केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने बुधवार को दिया।
देहरादून: डीएवी पीजी कॉलेज छात्रवृत्ति घोटाले में ईडी का एक्शन, दो आरोपियों के खिलाफ...
देहरादून, 3 जून (आईएएनएस)। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी), देहरादून ने 29 मई को विशेष न्यायालय (पीएमएलए), देहरादून के समक्ष पीयूष चंद्र भटनागर और रंजना रावत के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम अधिनियम (पीएमएलए), 2002 के प्रावधानों के तहत डीएवी (पीजी) कॉलेज छात्रवृत्ति घोटाला मामले के संबंध में एक अभियोजन शिकायत (पीसी) दायर की है।
‘ओम प्रकाश राजभर टिकट लेकर बेच देते हैं’, पूर्व मंत्री शिव कुमार बेरिया का...
कानपुर देहात, 3 जून (आईएएनएस)। पूर्व मंत्री शिव कुमार बेरिया ने उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट ओम प्रकाश राजभर पर गंभीर आरोप लगाया।
यादों में बालासुब्रमण्यम : जिनकी आवाज के लिए एमजीआर ने रोक दी थी फिल्म...
नई दिल्ली, 3 जून (आईएएनएस)। कल्पना कीजिए कि कोई गायक सुबह रिकॉर्डिंग स्टूडियो में प्रवेश करता है और रात जब बाहर निकलता है, तो उसके नाम 21 पूरी तरह से रिकॉर्ड किए गए गाने होते हैं। यह कोई काल्पनिक कहानी नहीं, बल्कि 8 फरवरी 1981 को बेंगलुरु में रचा गया एक ऐसा इतिहास है, जिसे महान गायक श्रीपति पंडिताराध्युला बालासुब्रमण्यम (एसपीबी या बालु) ने संगीतकार उपेंद्र कुमार के लिए कन्नड़ गीतों की रिकॉर्डिंग के दौरान सच कर दिखाया था। उन्होंने एक दिन में 19 तमिल और 16 हिंदी गाने रिकॉर्ड करने का भी बेजोड़ कीर्तिमान स्थापित किया।
आरबीआई ने जुस्डा इंडिया के मामले में कंपाउंडिंग आदेश जारी किया
नई दिल्ली, 3 जून (आईएएनएस)। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने 8 अप्रैल को विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम, 1999 (फेमा) की धारा 15 के तहत जुस्डा इंडिया सप्लाई चेन मैनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड के मामले में एक कंपाउंडिंग आदेश जारी किया है।
महाराष्ट्र: तालीम की आड़ में मौलाना ने बच्ची से छेड़छाड़ की कोशिश की, अब...
महाराष्ट्र (सोलापुर), 3 जून (आईएएनएस)। महाराष्ट्र के सोलापुर में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां पर एक मौलाना ने धार्मिक शिक्षा ग्रहण करने के लिए मदरसा आने वाली 11 वर्षीय बच्ची के साथ छेड़छाड़ करने की कोशिश की।
टीएमसी की ‘लापता लेडीज’, प्रदीप भंडारी ने महुआ मोइत्रा समेत कई नेताओं पर कसा...
नई दिल्ली, 3 जून (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल की राजनीति में जारी उथल-पुथल के बीच भाजपा प्रवक्ता प्रदीप भंडारी की एक सोशल मीडिया पोस्ट ने नई राजनीतिक बहस छेड़ दी है। टीएमसी में बढ़ती अंदरूनी कलह और पार्टी के भीतर बगावत की खबरों के बीच प्रदीप भंडारी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक तस्वीर शेयर करते हुए तंज कसा है।
पूर्व सैनिकों से संवाद करेंगे राहुल गांधी, अग्निपथ योजना और वन रैंक वन पेंशन...
देहरादून, 3 जून (आईएएनएस)। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी 4-5 जून को उत्तराखंड के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे। उनके इस दौरे से प्रदेश कांग्रेस के कार्यकर्ताओं और समर्थकों में नया जोश देखा जा रहा है। कांग्रेस ने इसे संगठन को मजबूत करने और 2027 के विधानसभा चुनावों की तैयारी के रूप में देखा है।
मालवीय नगर अग्निकांड के पीछे लालच सबसे बड़ी वजह : योगानंद शास्त्री
नई दिल्ली, 3 जून (आईएएनएस)। दिल्ली के मालवीय नगर में हुई अग्निकांड में 21 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई घायलों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। इस घटना को लेकर विपक्षी दल भाजपा सरकार पर हमलावर है तो स्थानीय लोगों के अनुसार, अगर वक्त पर दमकल विभाग के कर्मचारी पहुंचते तो हताहतों की संख्या थोड़ी कम हो सकती थी।

