Tuesday, July 28, 2026
SGSU Advertisement
Home अपराध महाराष्ट्र: तालीम की आड़ में मौलाना ने बच्ची से छेड़छाड़ की कोशिश...

महाराष्ट्र: तालीम की आड़ में मौलाना ने बच्ची से छेड़छाड़ की कोशिश की, अब सलाखों के पीछे

0
16

महाराष्ट्र (सोलापुर), 3 जून (आईएएनएस)। महाराष्ट्र के सोलापुर में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां पर एक मौलाना ने धार्मिक शिक्षा ग्रहण करने के लिए मदरसा आने वाली 11 वर्षीय बच्ची के साथ छेड़छाड़ करने की कोशिश की।

इतना ही नहीं, बच्ची ने अपने साथ हुई इस घटना के बारे में अपने परिजनों को बताया। इसके बाद पुलिस ने इस मामले में शिकायत दर्ज की।

पुलिस कमिश्नर एम राजकुमार के मुताबिक, आरोपी मौलाना के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया गया। इसके बाद उसे अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे दो दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। इस दौरान आरोपी से मामले के बारे में पूछताछ की जाएगी।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, बच्ची के परिजनों ने पुलिस से आरोपी मौलाना के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। परिजनों ने पुलिस से कहा कि आरोपी को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाना चाहिए। इस तरह की हरकतों को बर्दाश्त नहीं किया जाना चाहिए।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी मौलाना सभी बच्चों को घर भेज देता था, सिर्फ उसी बच्ची को रोके रखता था और इसके बाद उसके साथ छेड़छाड़ करने की कोशिश करता था। इसके बाद बच्ची ने इस घटना के बारे में अपने माता-पिता को बताया।

वहीं, पुलिस का कहना है कि हम इस मामले में आरोपी से विभिन्न बिंदुओं को लेकर पूछताछ कर रहे हैं। हम यह कोशिश कर रहे हैं कि इससे जुड़ा कोई अन्य तथ्य अगर है तो वो भी प्रकाश में आए।

आरोपी की पहचान मौलाना उमर रिजवी (53) के रूप में हुई है, जो मूलरूप से उत्तर प्रदेश का रहने वाला है और पिछले कुछ सालों से महाराष्ट्र के सोलापुर में रहते हुए मदरसे में मुस्लिम समुदाय की बच्चियों को धार्मिक शिक्षा देता था।