भाजपा ने वर्षों की रणनीति से बंगाल में सरकार बनाई: मोहम्मद सलीम
नई दिल्ली, 9 मई (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल में नई सरकार के शपथ ग्रहण और तमिलनाडु, केरल में जारी सियासी अनिश्चितता को लेकर सीपीआई (एम) के पूर्व सांसद मोहम्मद सलीम ने टिप्पणी की। उन्होंने इन तीनों राज्यों के राजनीतिक घटनाक्रम पर टिप्पणी करते हुए विभिन्न दलों की रणनीति और परिस्थितियों पर सवाल उठाए।
हिजाब छीनने वालों सुन लो! आने वाले समय में हमारी बेटियां आईपीएस बनकर सलामी...
हैदराबाद, 9 मई (आईएएनएस)। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के नेता अकबरुद्दीन ओवैसी ने अपनी बेटी की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए एक दिली ख्वाईश जाहिर की। एक वीडियो संदेश में उन्होंने कहा कि उनकी बेटी बैरिस्टर है और इसी प्रेरणा से वह हैदराबाद के ओल्ड सिटी की लड़कियों को उच्च शिक्षा के लिए हरसंभव सहयोग देने को तैयार हैं।
सीएक्यूएम ने दिल्ली-एनसीआर में चलाया ‘ऑपरेशन क्लीन एयर’, ग्राउंड पर मिली कई खामियां
नई दिल्ली, 9 मई (आईएएनएस)। एनसीआर और आसपास के क्षेत्रों में वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) ने शनिवार को नोएडा में 'ऑपरेशन क्लीन एयर' के तहत एक विशेष निरीक्षण अभियान चलाया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य सड़कों पर दिखाई देने वाली धूल के स्तर का आकलन करना और शहर में चल रहे सड़क सफाई और झाड़ू लगाने के कार्यों की समीक्षा करना था।
आप ने पंजाब के खजाने को ‘कंगला’ बना दिया: राघव चड्ढा
नई दिल्ली, 9 मई (आईएएनएस)। राज्यसभा भाजपा सांसद राघव चड्ढा ने आम आदमी पार्टी पर तीखा हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि पार्टी ने पंजाब की जनता के विश्वास और जनादेश के साथ धोखा किया है। उन्होंने कहा कि आप ने समृद्ध और खुशहाल पंजाब बनाने का वादा किया था, लेकिन राज्य को आर्थिक बर्बादी की ओर धकेल दिया।
जनता को लूटकर अपना घर भरना ही ‘आप’ का असली मॉडल: मनजिंदर सिंह सिरसा
नई दिल्ली, 9 मई (आईएएनएस)। दिल्ली सरकार में मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने शनिवार को आम आदमी पार्टी पर तीखे शब्द बाण छोड़े। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार इस पार्टी के डीएनए में है। सवालिया लहजे में उन्होंने कहा कि भगवंत मान और केजरीवाल जवाब दें, क्या जनता को लूटकर अपना और अपने नेताओं के घर भरना ही 'आप' का असली मॉडल है।
पश्चिम बंगाल में भाजपा सरकार बनते ही कोलकाता पुलिस की बदली पसंद, ममता बनर्जी...
कोलकाता, 9 मई (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल में सत्ता परिवर्तन होते ही प्रशासनिक स्तर पर बड़ा बदलाव नजर आया। कोलकाता पुलिस के 'एक्स' हैंडल ने पश्चिम बंगाल के कई वरिष्ठ नेताओं को अनफॉलो कर दिया और नई सरकार के नेताओं को फॉलो किया।
शपथ के बाद एक्शन में सीएम सुवेंदु अधिकारी, शीर्ष अधिकारियों के साथ पहली बैठक
कोलकाता, 9 मई (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेने के कुछ ही घंटों बाद, सुवेंदु अधिकारी ने शनिवार को राज्य के शीर्ष प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों के साथ अपनी पहली बैठक की। इस बैठक में मुख्य सचिव दुष्यंत नारियाला, गृह सचिव संघमित्रा घोष और पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) सिद्ध नाथ गुप्ता शामिल थे।
राजगीर मलमास मेला: पाथवे से 20 फीट पीछे लगेंगी दुकानें, एडीएम ने खुद कराई...
पटना, 9 मई (आईएएनएस)। पौराणिक राजगीर मलमास मेले के इतिहास में पहली बार आपदा प्रबंधन विभाग की गाइडलाइन को सख्ती से लागू किया जा रहा है। लाखों श्रद्धालुओं की सुरक्षा के मद्देनजर इस बार पाथवे (पैदल पथ) से 20 फीट पीछे हटकर ही थियेटर, सर्कस, झूला, होटल और दुकानें लगेंगी। शनिवार को एडीएम आपदा रंजन चौधरी ने पूरे दल-बल के साथ मेला क्षेत्र पहुंचकर फीता से जमीन की मापी कराई और ठेकेदारों व दुकानदारों को निर्धारित सीमा के भीतर ही प्रतिष्ठान लगाने के सख्त निर्देश दिए।
तमिलनाडु में ‘विजय भवः’, राज्यपाल से मुलाकात के बाद सरकार गठन की प्रक्रिया शुरू
चेन्नई, 9 मई (आईएएनएस)। तमिलगा वेट्री कझगम (टीवीके) प्रमुख विजय ने शनिवार को राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर से मुलाकात कर सरकार गठन का दावा पेश किया। खास बात यह रही कि विजय ने लगातार चार दिनों में चौथी बार राज्यपाल से मुलाकात की है।
दिल्ली भाजपा कार्यालय पर आतंकी हमले का अलर्ट, बढ़ाई गई सुरक्षा
नई दिल्ली, 9 मई (आईएएनएस)। दीनदयाल उपाध्याय मार्ग पर स्थित दिल्ली भाजपा प्रदेश मुख्यालय सहित अन्य कार्यालयों पर आतंकी हमला कर सकते हैं। यह जानकारी इंटेलिजेंस एजेंसियों के सूत्रों के हवाले से दी गई है। हमले का अलर्ट मिलते दिल्ली भाजपा कार्यालय पर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। इसके साथ ही सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं।

