डिजिटल इंडिया को नई रफ्तार देगा नेशनल ई-विधान एप्लिकेशन : केंद्र

नई दिल्ली, 4 जून (आईएएनएस)। नेशनल ई-विधान एप्लिकेशन (नेवा) के जरिए देश की सभी विधानसभाओं और विधान परिषदों को पूरी तरह डिजिटल बनाने की दिशा में केंद्र सरकार तेजी से आगे बढ़ रही है। इसी कड़ी में संसदीय कार्य मंत्रालय द्वारा आयोजित की जा रही नेवा की तीसरी राष्ट्रीय सम्मेलन को लेकर केंद्रीय संसदीय कार्य एवं अल्पसंख्यक कार्य मंत्री किरेन रिजिजू और विधि एवं न्याय केंद्रीय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) अर्जुन राम मेघवाल ने अपने संदेश जारी किए हैं।

प्रथम विश्व योगासन चैंपियनशिप के माध्यम से योग को एक खेल के रूप में...

अहमदाबाद, 4 जून (आईएएनएस)। अहमदाबाद में 4 जून से 8 जून तक 'प्रथम विश्व योगासन चैंपियनशिप' का आयोजन हो रहा है। योग में अपने तरह की यह पहली चैंपियनशिप है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को वर्चुअल माध्यम से आधिकारिक तौर पर चैंपियनशिप का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रथम विश्व योगासन चैंपियनशिप के माध्यम से योग को एक खेल के रूप में पहचान मिलेगी।

ईडी की बड़ी कार्रवाई: दीपक केबल्स बैंक धोखाधड़ी केस में वेंकटेश्वर राव गिरफ्तार

बेंगलुरु, 4 जून (आईएएनएस)। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के बेंगलुरु स्थित जोनल ऑफिस ने 2 जून को प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (पीएमएलए), 2002 की धारा 19 के तहत करुटुरी वेंकटेश्वर राव को गिरफ्तार किया। यह गिरफ्तारी दीपक केबल्स (इंडिया) लिमिटेड और अन्य से जुड़े मामले की जांच के हिस्से के तौर पर की गई है, जिसमें एसबीआई के नेतृत्व वाले बैंकों के समूह के साथ धोखाधड़ी का आरोप है।

भारतमाला हाईवे मुआवजा घोटाले में ईडी का बड़ा एक्शन, जयप्रकाश गांधी गिरफ्तार

रायपुर, 4 जून (आईएएनएस)। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने भारतमाला हाईवे जमीन अधिग्रहण मुआवजा धोखाधड़ी मामले में जयप्रकाश गांधी को गिरफ्तार किया है। ईडी रायपुर जोनल ऑफिस ने छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले के अभनपुर के रहने वाले जयप्रकाश गांधी को बुधवार को भारतमाला हाईवे जमीन अधिग्रहण मुआवजा धोखाधड़ी मामले के संबंध में मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम अधिनियम (पीएमएलए), 2002 के प्रावधानों के तहत गिरफ्तार किया है।

जन शिकायत और एनआरआई मंत्रालय बनाएगी कर्नाटक सरकार: सीएम डीके शिवकुमार

बेंगलुरु, 4 जून (आईएएनएस)। कर्नाटक के मुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार ने गुरुवार को घोषणा की कि राज्य सरकार सुशासन को मजबूत करने और नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए दो अलग-अलग मंत्रालय स्थापित करेगी। इनमें एक जन शिकायत (पब्लिक ग्रीवेंस) मंत्रालय और दूसरा प्रवासी भारतीय (एनआरआई) मंत्रालय होगा।

टीएमसी लूट और भ्रष्टाचार के आधार पर बनी पार्टी है, जितनी जल्दी खत्म हो,...

कोलकाता, 4 जून (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल सरकार में कैबिनेट मंत्री दिलीप घोष ने तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) पर जनता से बेरूखी करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि यह पार्टी लूट और भ्रष्टाचार के आधार पर बनी थी, इसलिए जितनी जल्दी यह खत्म हो जाए, उतना बेहतर है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया प्रथम विश्व योगासन चैंपियनशिप का शुभारंभ, अहमदाबाद में 4...

अहमदाबाद, 4 जून (आईएएनएस)। अहमदाबाद में 4 जून से 8 जून तक प्रथम विश्व योगासन चैंपियनशिप का आयोजन हो रहा है। गुरुवार की शाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल माध्यम से आधिकारिक तौर पर प्रथम विश्व योगासन चैंपियनशिप-2026 के शुरुआत की घोषणा की।

राज्यसभा चुनाव 2026 : भाजपा ने उम्मीदवारों की सूची जारी की, तरुण चुघ सहित...

नई दिल्ली, 4 जून (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने राज्यसभा के द्विवार्षिक चुनाव 2026 और ओडिशा में होने वाले राज्यसभा उपचुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया है।

बंगाल सरकार ने बदला गहरे समुद्री बंदरगाह परियोजना का स्थान, ताजपुर की जगह दादनपत्रबार...

कोलकाता, 4 जून (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने गुरुवार को राज्य की प्रस्तावित गहरे समुद्री बंदरगाह (डीप-सी पोर्ट) परियोजना के लिए नया स्थान घोषित किया। उन्होंने बताया कि पूर्वी मिदनापुर जिले के ताजपुर को इस परियोजना के लिए अनुपयुक्त मानते हुए अब उससे लगभग 10 किलोमीटर दूर स्थित दादनपत्रबार को नए स्थल के रूप में चुना गया है।

ग्लोबल साउथ के लिए वेनेजुएला के साथ भारत का करीबी सहयोग बहुत जरूरी है...

नई दिल्ली, 4 जून (आईएएनएस)। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज से मुलाकात की। पीएम मोदी ने कहा कि लैटिन अमेरिका में एक अहम पार्टनर के तौर पर, वेनेजुएला के साथ हमारा करीबी सहयोग ग्लोबल साउथ के लिए बहुत जरूरी है।

खरी बात