कृषि विभाग के मुद्दों पर सरकार कर रही समाधान की कोशिश, महाराष्ट्र सरकार में...
मुंबई, 9 जून (आईएएनएस)। शिवसेना विधायक और राज्य कैबिनेट मंत्री उदय सामंत ने नाशिक की स्वराज्य संस्थाओं के चुनाव, किसान आंदोलन और इंडिया ब्लॉक की बैठक को लेकर कई अहम बयान दिए हैं। उन्होंने कहा कि नासिक चुनाव को लेकर राजनीतिक रणनीति तैयार की जा रही है और सभी संबंधित नेताओं से चर्चा जारी है।
टीएमसी में मची भगदड़, विपक्ष पहले अपना घर संभाले : मुख्तार अब्बास नकवी
नई दिल्ली, 9 जून (आईएएनएस)। पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) में कथित अंदरूनी कलह, प्रधानमंत्री मोदी के 12 वर्षों के कार्यकाल और विपक्षी गठबंधन की राजनीति पर तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि टीएमसी आज अपने ही बनाए राजनीतिक संकट में फंस गई है और विपक्ष का साझा मंच बनने से पहले ही बिखरता नजर आ रहा है।
योगी सरकार का मिशन शक्ति मॉडल: बदली बेटियों की तस्वीर, बढ़ा सुरक्षा और स्वाभिमान...
लखनऊ, 9 जून (आईएएनएस)। महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा को लेकर वर्ष 2017 से पहले राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा का विषय रहने वाला उत्तर प्रदेश अब महिला सशक्तीकरण के क्षेत्र में नई पहचान बना चुका है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में संचालित मिशन शक्ति अभियान ने प्रदेश में नारी सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को नई दिशा दी है। आज मिशन शक्ति अभियान सामाजिक परिवर्तन और महिला सशक्तीकरण का प्रभावी मॉडल बनकर उभरा है।
देहरादून में बिना लाइसेंस कोई भी व्यक्ति दवा का कारोबार नहीं कर सकता: ताजबर...
देहरादून, 9 जून (आईएएनएस)। देहरादून प्रशासन ने बिना लाइसेंस वाली फार्मेसी और अवैध दवा कारोबार पर शिकंजा कस दिया है। एडिशनल कमिश्नर एवं ड्रग कंट्रोलर ताजबर सिंह जग्गी ने स्पष्ट कहा कि बिना लाइसेंस कोई भी व्यक्ति दवा का कारोबार नहीं कर सकता। उन्होंने बताया कि पिछले दो वर्षों में बिना लाइसेंस वाली फार्मेसी और फर्जी डॉक्टरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए अब तक 89 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। प्रशासन की इस पैनी नजर से अवैध ड्रग्स के कारोबार पर अंकुश लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
पश्चिम बंगाल: तृणमूल कार्यालय पहुंची सीआईडी की टीम, पार्टी के पूर्व सांसद ने अंदर...
कोलकाता, 9 जून (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल पुलिस के आपराधिक जांच विभाग (सीआईडी) की एक टीम मंगलवार को कोलकाता के कालीघाट स्थित पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के आवास के निकट स्थित तृणमूल कांग्रेस पार्टी के कार्यालय में छापेमारी और तलाशी अभियान चलाने के लिए पहुंची।
बिहार: नालंदा विश्वविद्यालय ने मंगोलिया के दो प्रमुख संस्थानों से किया समझौता, शैक्षणिक और...
राजगीर, 9 जून (आईएएनएस)। बिहार के नालंदा विश्वविद्यालय ने भारत और मंगोलिया के बीच शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक संबंधों को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए मंगोलिया के दो प्रतिष्ठित संस्थानों के साथ समझौता ज्ञापनों (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं। 8 और 9 जून को मंगोलिया की राजधानी उलानबटार में आयोजित कार्यक्रमों के दौरान हुए इन समझौतों से शिक्षा, शोध, संस्कृति और बौद्ध अध्ययन के क्षेत्र में सहयोग के नए अवसर खुलेंगे।
झारखंडः केदारनाथ यात्रा पर रवाना हुए युवक की हजारीबाग में गोली मारकर हत्या
हजारीबाग, 9 जून (आईएएनएस)। झारखंड के हजारीबाग जिले के बरही थाना क्षेत्र में मंगलवार को अज्ञात अपराधियों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। युवक अपने मित्र के साथ केदारनाथ तीर्थ यात्रा पर जाने के लिए घर से निकला था। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और अपराधियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है। मृतक की पहचान हजारीबाग शहर के ओकनी निवासी विक्की सोनी के रूप में हुई है।
दिल्ली में 500 तिरंगे हटाने के आरोप पर सरकार घिरी, आम आदमी पार्टी ने...
नई दिल्ली, 9 जून (आईएएनएस)। दिल्ली में विभिन्न स्थानों पर लगाए गए विशाल राष्ट्रीय ध्वजों को हटाए जाने के मुद्दे पर आम आदमी पार्टी ने आरोप लगाया कि सरकार ने राजधानी में लगाए गए करीब 500 तिरंगों को हटवा दिया है, जो देशभक्ति और राष्ट्रीय गौरव के प्रतीक थे।
‘सही समय आएगा तो सबको जवाब मिलेगा’, सुरक्षा में कटौती पर तेजस्वी यादव का...
पटना, 9 जून (आईएएनएस)। राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव के परिवार की सुरक्षा में की गई कटौती को लेकर जमकर राजनीति हो रही है। राजद नेता और कार्यकर्ता इसका विरोध कर रहे हैं, वहीं जब तेजस्वी यादव, मीसा भारती और लालू प्रसाद यादव पटना पहुंचे तो उनकी सुरक्षा में कर्मियों की तैनाती नहीं थी। एयरपोर्ट पर सिर्फ राजद के कार्यकर्ता ही मौजूद थे।
रियायती सिलेंडरों में कटौती पर संदीप दीक्षित बोले-सरकार ने उज्ज्वला योजना की आत्मा खत्म...
नई दिल्ली, 9 जून (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना में सरकार द्वारा रियायती सिलेंडरों की संख्या घटाए जाने पर कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित ने तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने इस योजना को अंधकार स्कीम बना दी है।

