कर्नाटक: 2.77 करोड़ रुपए की जबरन वसूली के मामले में कांग्रेस युवा नेता निष्कासित
मंगलुरु, 9 जून (आईएएनएस)। कर्नाटक के मंगलुरु में सामने आए 2.77 करोड़ रुपए के कथित उगाही (एक्सटॉर्शन) मामले में गिरफ्तार यूथ कांग्रेस नेता निजाम को पार्टी से तत्काल प्रभाव से निष्कासित कर दिया गया है। मंगलुरु जिला यूथ कांग्रेस कमेटी ने निजाम को जिला महासचिव पद और पार्टी की प्राथमिक सदस्यता दोनों से हटा दिया है।
टीसीएस नासिक मामले पर बोले एन चंद्रशेखरन, अगर कोई कर्मचारी दोषी पाया जाता है...
नई दिल्ली, 9 जून (आईएएनएस)। टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने मंगलवार को कहा कि अगर कंपनी की नासिक यूनिट के यौन उत्पीड़न के मामले में कोई कर्मचारी दोषी पाया जाता है तो कंपनी उसके खिलाफ सख्त एक्शन लेगी।
प्राचीन भारत में सबसे ज्यादा विश्वविद्यालय थे और यहां दुनिया भर से छात्र आते...
जयपुर, 9 जून (आईएएनएस)। राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े ने मंगलवार को कहा कि प्राचीन भारत में दुनिया में सबसे ज्यादा विश्वविद्यालय थे, यहां उच्च शिक्षा के 19 ऐसे केंद्र थे, जहां दुनिया भर से छात्र पढ़ने आते थे।
ऐतिहासिक कीर्तिमान : मोदी सरकार के 12 साल, ‘राष्ट्र प्रथम से राष्ट्र निर्माण तक’...
नई दिल्ली, 9 जून (आईएएनएस)। केंद्र में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के 12 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने सरकार की प्रमुख उपलब्धियों, सुधारों और कल्याणकारी पहलों को प्रदर्शित करने के लिए एक राष्ट्रव्यापी अभियान शुरू किया है।
विशाखापत्तनम स्टील प्लांट हादसे की जांच शुरू, केंद्र सरकार की तीन सदस्यीय समिति पहुंची
अमरावती/विशाखापत्तनम, 9 जून (आईएएनएस)। विशाखापत्तनम स्टील प्लांट में हाल ही में हुए हादसे की जांच के लिए केंद्र सरकार के इस्पात मंत्रालय द्वारा गठित तीन सदस्यीय समिति ने अपना काम शुरू कर दिया है। समिति के सदस्य बोकारो से विशाखापत्तनम पहुंचे, जहां उन्होंने हादसे से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जांच शुरू कर दी है।
झारखंडः जल जीवन मिशन की निगरानी के लिए रियल टाइम मॉनिटरिंग का निर्देश, जल...
रांची, 9 जून (आईएएनएस)। झारखंड सरकार ने जल जीवन मिशन की योजनाओं की निगरानी को और प्रभावी बनाने, भू-जल स्तर सुधारने तथा ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति व्यवस्था को मजबूत करने के लिए कई महत्वपूर्ण फैसले लिए हैं। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई पेयजल एवं स्वच्छता विभाग की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को योजनाओं के क्रियान्वयन और निगरानी को लेकर कई निर्देश दिए गए।
बिहार के कोचिंग संस्थानों को अब देना होगा जिला प्रशासन को छात्रों का पूरा...
पटना, 9 जून (आईएएनएस)। बिहार की राजधानी पटना में दो कोचिंगों के बीच हुए विवाद के बाद सरकार भी अब कोचिंग संस्थानों पर लगाम कसने की तैयारी में है। सरकार कोचिंग संस्थानों के लिए एक नीति बनाने की पहले ही घोषणा कर चुकी है। इस बीच, बिहार के कोचिंग संस्थानों को अब जिला प्रशासन को पढ़ने वाले विद्यार्थियों का पूर्ण विवरण भी देना होगा।
उम्मीद से ज्यादा छत्तीसगढ़ की जनता को भारत सरकार से मिला: सीएम विष्णु देव...
रायपुर, 9 जून (आईएएनएस)। पीएम नरेंद्र मोदी के 10 जून को भारत के सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाले प्रधानमंत्री बनने पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने उन्हें छत्तीसगढ़ की जनता की ओर से बधाई दी। उन्होंने कहा कि मैं प्रधानमंत्री मोदी को दिल से बधाई और धन्यवाद देता हूं। उन्होंने कहा कि जितनी उम्मीद भारत सरकार से हम लोगों ने की है, उससे कहीं ज्यादा भारत सरकार ने छत्तीसगढ़ की जनता को दिया है।
हादसे से पहले एमटी मारिवाक्स और अमेरिकी नेवी के बीच हुई थी बात: विदेश...
नई दिल्ली, 9 जून (आईएएनएस)। ओमान तट पर हादसे का शिकार हुए पलाऊ के झंडे वाले जहाज एमटी मारिवाक्स और यूएस नेवी के बीच बातचीत हुई थी। मंगलवार को साप्ताहिक मीडिया ब्रीफिंग में इसकी पुष्टि विदेश मंत्रालय ने की।
बिहार: मंत्री मिथलेश तिवारी ने धर्मेंद्र प्रधान से की मुलाकात, दोनों के बीच इन...
नई दिल्ली, 9 जून (आईएएनएस)। बिहार सरकार में शिक्षा मंत्री मिथलेश तिवारी ने दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से मुलाकात की। दोनों के बीच किन-किन मुद्दों पर बातचीत हुई? इस बारे में खुद मंत्री मिथलेश तिवारी ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में बताया।

