विप्रो, टीसीएस की अगुवाई में सेंसेक्स 300 अंक चढ़ा

नई दिल्ली, 6 फरवरी (आईएएनएस)। बड़े आईटी शेयरों, विप्रो और टीसीएस की अगुवाई में बीएसई सेंसेक्स मंगलवार सुबह के कारोबार में 300 अंक से अधिक ऊपर है। सेंसेक्स 381अंक बढ़कर 72,124.43 अंक पर कारोबार कर रहा है। विप्रो में तीन फीसदी, टीसीएस में तीन फीसदी की तेजी है।

इंडसइंड बैंक में 9.5 प्रतिशत हिस्सेदारी हासिल करने के लिए एचडीएफसी को आरबीआई की...

मुंबई, 6 फरवरी (आईएएनएस)। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने इंडसइंड बैंक में 9.5 फीसदी तक हिस्सेदारी हासिल करने के एचडीएफसी बैंक के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।

माइक्रोसॉफ्ट ने न्यूज एजेंसी सेमाफोर के साथ की साझेदारी, एआई का करेगा इस्तेमाल

सैन फ्रांसिस्को, 6 फरवरी (आईएएनएस)। माइक्रोसॉफ्ट ने मीडिया प्लेटफॉर्म सेमाफोर और समाचार संगठनों के साथ अपनी साझेदारी की घोषणा की है ताकि पत्रकारों को कंटेंट तैयार करने के लिए जेनरेटिव आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के साथ काम करने में मदद मिल सके।

प्रीमियम डिजाइन और फ्लैगशिप फीचर्स से भरपूर वनप्लस 12आर

नई दिल्ली, 6 फरवरी (आईएएनएस)। ग्लोबल टेक्नोलॉजी ब्रांड वनप्लस अपना लेटेस्ट फ्लैगशिप स्मार्टफोन वनप्लस 12आर लेकर आया है जो भारत में यूजर्स को प्रीमियम डिजाइन और प्रीमियम फ्लैगशिप फीचर्स प्रदान करता है।

2030 तक 20 अरब डॉलर तक पहुंच जाएगा भारतीय उद्यम फिनटेक बाजार

नई दिल्ली, 6 फरवरी (आईएएनएस)। भारतीय उद्यम फिनटेक उद्योग विस्तार के लिए तैयार है। इसके 2030 तक लगभग 20 बिलियन डॉलर होने का अनुमान है। एक नई रिपोर्ट में मंगलवार को यह कहा गया है।

अशोक लेलैंड का शुद्ध लाभ तीसरी तिमाही में 60 प्रतिशत बढ़कर 580 करोड़ रुपये...

नई दिल्ली, 5 फरवरी (आईएएनएस)। भारी वाहन निर्माता अशोक लेलैंड ने सोमवार को चालू वित्त वर्ष की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही के लिए अपने वित्तीय परिणामों की घोषणा की। उसका एकल शुद्ध लाभ 60 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 580 करोड़ रुपये पर पहुँच गया।

बिल गेट्स को पछाड़ जुकरबर्ग बने दुनिया के चौथे सबसे अमीर इंसान

न्यूयॉर्क, 5 फरवरी (आईएएनएस)। मेटा प्लेटफॉर्म के सीईओ मार्क जुकरबर्ग अब दुनिया के चौथे सबसे अमीर व्यक्ति बन गये हैं। एक रिपोर्ट में कहा गया है कि मेटा के शेयर की कीमत में उछाल के बाद इस साल उनकी कुल संपत्ति किसी भी अन्य व्यक्ति से ज्यादा बढ़ी है जिससे वह इस मुकाम तक पहुँचे हैं।

ओईसीडी ने 2024 के लिए भारत का विकास अनुमान बढ़ाकर 6.2 प्रतिशत किया

नई दिल्ली, 5 फरवरी (आईएएनएस)। आर्थिक सहयोग और विकास संगठन (ओईसीडी) ने सोमवार को जारी अपने नवीनतम अंतरिम आर्थिक आउटलुक में 2024 के लिए भारत के विकास अनुमान को बढ़ाकर 6.2 प्रतिशत कर दिया है।

अडाणी टोटल गैस ने देश में एलएनजी पारिस्थितिकी तंत्र को मजबूत करने के लिए...

अहमदाबाद, 5 फरवरी (आईएएनएस)। देश की अग्रणी शहरी गैस वितरण कंपनी अडाणी टोटल गैस लिमिटेड (एटीजीएल) और दुनिया की अग्रणी क्रायोजेनिक तरल भंडारण कंपनी आईनॉक्स इंडिया लिमिटेड ने एलएनजी पारिस्थितिकी तंत्र को बढ़ावा देने के लिए एक समझौता किया है।

सॉफ्टवेयर विकास को अधिक उत्पादक बनाने में एआई के उपयोग के लिए भारत अच्छी...

नई दिल्ली, 5 फरवरी (आईएएनएस)। गूगल ने सोमवार को एक ब्लॉगपोस्ट में कहा कि भारत देश में सॉफ्टवेयर विकास को अधिक उत्पादक बनाने के लिए कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) का उपयोग करने के लिए अच्छी स्थिति में है।

खरी बात