भारतीय घरेलू एयरलाइन उद्योग वित्त वर्ष 2024 में 20 प्रतिशत से अधिक परिचालन लाभ...
चेन्नई, 13 फरवरी (आईएएनएस)। क्रेडिट रेटिंग एजेंसी क्रिसिल रेटिंग्स लिमिटेड ने कहा कि वित्त वर्ष 2024 में परिचालन लाभ लगभग तीन गुना होने के बाद, घरेलू एयरलाइन उद्योग का परिचालन लाभ अगले वित्त वर्ष में 20 प्रतिशत से अधिक हो जाएगा।
कर्नाटक में 5,500 करोड़ रुपये का इलेक्ट्रिक स्टील प्लांट स्थापित करने को जेएसडब्ल्यू का...
मुंबई, 13 फरवरी (आईएएनएस)। अरबपति सज्जन जिंदल की अगुवाई वाली जेएसडब्ल्यू स्टील ने भारत में ग्रेन ओरिएंटेड विद्युत स्टील के निर्माण के लिए एक संयंत्र स्थापित करने के लिए 5500 करोड़ रुपये का निवेश करने के लिए जापान के जेएफई स्टील कॉर्पोरेशन के साथ एक समझौता किया है। जेएसडब्ल्यू ने एक बयान में मंगलवार को यह जानकारी दी।
भारत में फ्रेशर्स को नौकरी देने का इरादा 6 फीसदी बढ़ा, ई-कॉम और टेक...
नई दिल्ली, 13 फरवरी (आईएएनएस)। भारत में फ्रेशर्स को नौकरी देने का इरादा 2024 की पहली छमाही (जनवरी-जून 2024) में बढ़कर 68 प्रतिशत हो गया है। यह 2013 की पहली छमाही से छह प्रतिशत ज्यादा है, जिसमें ई-कॉमर्स और टेक स्टार्टअप आगे हैं। इसका खुलासा मंगलवार को जारी एक रिपोर्ट में हुआ है।
एआई के मामले में भारत पूरे विश्व का नेतृत्व कर रहा : रिपोर्ट
नई दिल्ली, 13 फरवरी (आईएएनएस)। एक गूगल रिपोर्ट मंगलवार को जारी की गई, जिसके मुताबिक, मौजूदा वक्त में एआई के मामले में भारत पूरे विश्व का नेतृत्व कर रहा है। वहीं, आगामी पांच सालों में 82 फीसद लोग इससे लाभान्वित होंगे।
भारत में लगभग 30 करोड़ रुपये मूल्य के नकली एचपी उत्पाद जब्त किए गए...
नई दिल्ली, 13 फरवरी (आईएएनएस)। नवंबर 2022 और अक्टूबर 2023 के बीच 30 करोड़ मूल्य के एचपी के नकली उत्पाद जैसे टोनर और स्याही कार्ट्रिज बरामद किया गया। मंगलवार को जारी एक रिपोर्ट से इसकी पुष्टि हुई।
स्विम-प्रूफ ड्यूरेबिलिटी के साथ ‘ऑनर चॉइस स्मार्टवॉच’ लॉन्च करने की तैयारी में ऑनर
नई दिल्ली, 13 फरवरी (आईएएनएस)। ऑनर एक बिल्ट-इन ऑनर हेल्थ ऐप के साथ नवीनतम स्मार्टवॉच पेश करने के लिए तैयार है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस ऑफ थिंग्स (एआईओटी) डिवाइस सेगमेंट में इसे सक्रिय जीवनशैली पर नजर रखने के लिए डिजाइन किया गया है।
निवेशकाें को आकर्षित करेगा भारतीय शेयर बाजार, चीन से रहेंगे दूर
नई दिल्ली, 13 फरवरी (आईएएनएस)। अल्केमी कैपिटल मैनेजमेंट के हेड क्वांट और पोर्टफोलियो मैनेजर आलोक अग्रवाल का कहना है कि चीनी शेयर बाजार ने, विशेष रूप से तीन वर्षों में गंभीर रूप से खराब प्रदर्शन किया है।
10 लाख करोड़ से अधिक के निवेश प्रस्तावों को जमीन पर उतारेगा ग्राउंड ब्रेकिंग...
लखनऊ, 13 फरवरी (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को एक महत्वपूर्ण बैठक कर आगामी 19-21 फरवरी को प्रस्तावित ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी 4.0 की तैयारियों की समीक्षा की। इस दौरान विभिन्न विभागों के अपर मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव, विकास प्राधिकरणों के सीईओ के साथ हुई इस विशेष बैठक में उन्होंने विभागवार और जनपदवार निवेश प्रस्तावों की समीक्षा की।
टाटा मोटर्स ने इलेक्ट्रिक कारों की कीमत 1.2 लाख रुपए घटाई
नई दिल्ली, 13 फरवरी (आईएएनएस)। टाटा मोटर्स ने मंगलवार को अपनी इलेक्ट्रिक कारों की कीमतों में 1.20 लाख रुपए तक की कटौती की। कंपनी ने इलेक्ट्रिक वाहनों की बैटरी सेल की लागत में गिरावट का लाभ उपभोक्ताओं को दिया है।
एडटेक यूनिकॉर्न फिजिक्सवाला का मुनाफा 91 फीसदी घटकर 9 करोड़ रुपए हुआ
नई दिल्ली, 13 फरवरी (आईएएनएस)। एडटेक यूनिकॉर्न फिजिक्सवाला (पीडब्ल्यू) ने 31 मार्च, 2023 के वित्तीय वर्ष में अपने लाभ में 91 प्रतिशत की भारी गिरावट दर्ज की।










