कारोबारी हफ्ते के लगातार तीसरे दिन सपाट खुला भारतीय शेयर बाजार, सेंसेक्स 81,500 स्तर...

मुंबई, 11 दिसंबर (आईएएनएस)। भारतीय शेयर बाजार में सपाट शुरुआत हफ्ते के लगातार तीसरे दिन भी जारी रही। बाजार बुधवार को भी सपाट खुला। शुरुआती कारोबार में निफ्टी के फाइनेंशियल सर्विस और प्राइवेट बैंक सेक्टर में बिकवाली देखी गई।

कम जनसंख्या घनत्व वाले क्षेत्रों में तेजी से बढ़ रहा हाउसिंग प्राइस, प्राइम लोकेशन...

मुंबई, 10 दिसंबर (आईएएनएस)। भारत के टॉप सात शहरों के बाहरी इलाकों की आवासीय कीमतों में जबरदस्त उछाल देखा गया है। पिछले छह साल में ये बढ़ोतरी किसी भी प्राइम लोकेशन के मुकाबले अच्छी खासी कही जा सकती है।

भारतीय ईएसडीएम इंडस्ट्री का मूल्य वित्त वर्ष 2028 तक 9 लाख करोड़ रुपये के...

नई दिल्ली, 10 दिसंबर (आईएएनएस)। भारतीय इलेक्ट्रॉनिक्स सिस्टम डिजाइन और विनिर्माण (ईएसडीएम) इंडस्ट्री, जिसका मूल्य वित्त वर्ष 2023 में लगभग 2.09 लाख करोड़ रुपये था, वित्त वर्ष 28 तक 9.09 लाख करोड़ रुपये तक पहुंचने का अनुमान है। मंगलवार को आई एक लेटेस्ट रिपोर्ट के अनुसार, भारतीय ईएसडीएम इंडस्ट्री 5 वर्षों में 34 प्रतिशत की चक्रवृद्धि वार्षिक वृद्धि दर (सीएजीआर) से आगे बढ़ेगी।

गूगल मैप्स ने किए बड़े बदलाव, अब मुफ्त मिलेंगी यह सेवाएं

नई दिल्ली, 10 दिसंबर (आईएएनएस)। गूगल ने भारतीय डेवलपर्स को अपने मैप्स प्लेटफॉर्म से अधिक सुविधाएं प्रदान करने की घोषणा की है, जिसमें रूट्स, स्थान और एनवायरनमेंट एप्लीकेशन प्रोग्रामिंग इंटरफेस (एपीआई) और सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट किट (एसडीके) तक निशुल्क पहुंच शामिल है।

भारतीय आईटी इंडस्ट्री में 2025 में ‘स्पेशलाइज्ड टेक रोल’ की मांग 30 से 35...

नई दिल्ली, 10 दिसंबर (आईएएनएस)। भारतीय आईटी इंडस्ट्री में 'स्पेशलाइज्ड टेक रोल' की मांग 2025 में 30 से 35 प्रतिशत बढ़ सकती है। इसके साथ ही आने वाले वर्षों में कर्मचारियों के स्किल को बढ़ाने के लिए कंपनियां अधिक खर्च करेंगी। एक नई रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई।

सपाट खुला भारतीय शेयर बाजार, निफ्टी 24,600 स्तर से ऊपर

मुंबई, 10 दिसंबर (आईएएनएस) । भारतीय शेयर बाजार मंगलवार को सपाट खुला। शुरुआती कारोबार में निफ्टी के ऑटो, एनर्जी, प्राइवेट बैंक और इंफ्रा सेक्टर में बिकवाली देखी गई।

टाटा मोटर्स और किआ इंडिया यात्री वाहनों के पोर्टफोलियो में कीमतें बढ़ाएगी

नई दिल्ली, 9 दिसंबर (आईएएनएस)। टाटा मोटर्स ने सोमवार को इलेक्ट्रिक वाहनों (ईवी) सहित अपने यात्री वाहन (पीवी) पोर्टफोलियो की कीमतों में 3 प्रतिशत तक की बढ़ोत्तरी की घोषणा की।

भारतीय आईटी सर्विसेज इंडस्ट्री की वृद्धि दर वित्त वर्ष 26 में 6-7 प्रतिशत रहने...

नई दिल्ली, 9 दिसंबर (आईएएनएस)। भारतीय आईटी सर्विसेज इंडस्ट्री की वृद्धि दर वित्त वर्ष 26 में 6 से 7 प्रतिशत रह सकती है, जो कि बीते दो साल से 3- 4 प्रतिशत के बीच है। इसकी वजह अमेरिकी बाजार में मजबूत रिकवरी होना है। यह जानकारी एचएसबीसी रिसर्च की रिपोर्ट में सोमवार को दी गई।

भारतीय मनोरंजन और मीडिया इंडस्ट्री का राजस्व 2028 तक 3,65,000 करोड़ रुपये के पार...

नई दिल्ली, 9 दिसंबर (आईएएनएस)। देश में मनोरंजन और मीडिया इंडस्ट्री का राजस्व 2028 तक 3,65,000 करोड़ रुपये तक पहुंचने का अनुमान है, जो 8.3 प्रतिशत की चक्रवृद्धि वार्षिक वृद्धि दर (सीएजीआर) है। सोमवार को जारी एक रिपोर्ट में बताया गया कि भारतीय मनोरंजन और मीडिया इंडस्ट्री का राजस्व चार वर्षों में वैश्विक दर 4.6 प्रतिशत से आगे निकल जाएगा।

अदाणी कृष्णापट्टनम पोर्ट को 1 मार्च 2026 तक पेट्रोलियम आयात करने के लिए सरकार...

नई दिल्ली, 9 दिसंबर (आईएएनएस)। बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग मंत्रालय ने अदाणी समूह के आंध्र प्रदेश स्थित कृष्णापट्टनम पोर्ट को समुद्री मार्ग से पेट्रोलियम आयात करने की मंजूरी 1 मार्च, 2026 तक बढ़ा दी है।

खरी बात