‘स्किल इंडिया डिजिटल हब’ ने पूरे किए 1 करोड़ से ज्यादा रजिस्ट्रेशन
नई दिल्ली, 9 दिसंबर (आईएएनएस)। स्किल इंडिया और नेशनल स्किल्स डेवलपमेंट मिशन के लेटेस्ट आंकड़ों के अनुसार, भारत के स्किल डेवलपमेंट, एजुकेशन, एम्प्लॉयमेंट और एंटरप्रेन्योरशिप से जुड़े 'स्किल इंडिया डिजिटल हब' प्लेटफॉर्म ने 1 करोड़ से ज्यादा रजिस्ट्रेशन के साथ मील का पत्थर हासिल कर लिया है।
एयरटेल ने एआई की मदद से 8 बिलियन स्पैम कॉल और 800 मिलियन स्पैम...
नई दिल्ली, 9 दिसंबर (आईएएनएस)। सरकार द्वारा दूरसंचार ऑपरेटरों को स्पैम कॉल और संदेशों के प्रसार को रोकने के निर्देश दिए जाने के बाद, भारती एयरटेल ने सोमवार को कहा कि उसने अपने एआई-संचालित, स्पैम-फाइटिंग समाधान को लॉन्च करने के ढाई महीने के भीतर 8 बिलियन स्पैम कॉल और 800 मिलियन स्पैम एसएमएस की पहचान की।
भारत में शहरी इन्फ्रास्ट्रक्चर में 2030 तक निवेश होंगे 143 लाख करोड़ रुपये :...
मुंबई, 9 दिसंबर (आईएएनएस)। भारत में आने वाले वर्षों में गुणवत्तापूर्ण शहरी इन्फ्रास्ट्रक्चर की मांग में इजाफा होगा। इस कारण से भारत 2030 तक इन्फ्रास्ट्रक्चर में 143 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा का निवेश कर सकता है। यह जानकारी सोमवार को जारी हुई एक रिपोर्ट में दी गई।
भारत में मजबूत लीजिंग के कारण मॉल में तेजी से भर रहे खाली स्पेस
मुंबई, 9 दिसंबर (आईएएनएस)। अनुकूल आर्थिक कारकों और बढ़ती समृद्धि के बीच रिटेल सेक्टर की वृद्धि से प्रेरित होकर, भारत में मॉल में खाली पड़े स्पेस को लेकर कमी आ रही है। सोमवार को आई एक रिपोर्ट के अनुसार, मॉल का खाली स्पेस जो कि 2021 में 15.5 प्रतिशत था, 2024 में घटकर 8.3 प्रतिशत रह गया है।
वैश्विक ऊर्जा सुरक्षा में जीवाश्म ईंधन की भूमिका रणनीतिक होती जा रही है: दोहा...
दोहा, 8 दिसंबर (आईएएनएस)। रोसनेफ्ट के सीईओ इगोर सेचिन ने कतर की राजधानी दोहा में 7-8 दिसंबर को आयोजित XXII दोहा फोरम में "संघर्षों के आर्थिक पहलू" विषय पर भाषण दिया। उनका यह भाषण फोरम के सबसे बड़े मंच अल दफना हॉल में हुआ, जिसमें लगभग 1400 लोग बैठ सकते हैं। उनकी प्रस्तुति के दौरान हॉल पूरी तरह भरा हुआ था।
अगले 2 से 3 वर्षों में देश में तेजी से घटेगी लॉजिस्टिक्स की लागत...
नई दिल्ली, 8 दिसंबर (आईएएनएस)। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी के कहा कि सरकार का लक्ष्य अगले दो-तीन वर्षों में देश में लॉजिस्टिक्स लागत को एकल अंक तक लाना है, जो फिलहाल दोहरे अंक में है।
भारतीय स्टार्टअप ने इस सप्ताह 18 सौदों से 250 मिलियन डॉलर जुटाए
नई दिल्ली, 7 दिसंबर (आईएएनएस)। भारतीय स्टार्टअप इकोसिस्टम ने इस सप्ताह 18 सौदों से 250 मिलियन डॉलर तक की क्यूमलेटिव फंडिंग जुटाई, इसमें 72 प्रतिशत की वृद्धि देखी गई है।
मजबूत आय वृद्धि और घरेलू पूंजी प्रवाह की बदौलत सेंसेक्स एक लाख के होगा...
मुंबई, 7 दिसंबर (आईएएनएस)। उभरते बाजारों (ईएम) में सबसे अच्छा प्रदर्शन करने के साथ भारतीय शेयर बाजार ने इस साल सितंबर में पहली बार 85,000 अंक का आंकड़ा पार किया।
मिंत्रा के “एंड ऑफ रीजन सेल” में दिखेंगे 9,500+ब्रांड्स के 3.5 मिलियन से अधिक...
बेंगलुरु, 7 दिसंबर (आईएएनएस)। भारत के प्रमुख फैशन और लाइफस्टाइल प्लेटफॉर्म मिंत्रा ने अपने 21वें एंड ऑफ रीजन सेल (ईओआरएस) की शुरुआत कर दी है, जो 17 दिसंबर तक चलेगा।
भारतीय अर्थव्यवस्था में मजबूती के कारण एफआईआई की लगातार बिकवाली का दौर थमा
नई दिल्ली, 7 दिसंबर (आईएएनएस)। विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने अपनी रणनीति में स्पष्ट बदलाव करते हुए खरीदार का रुख अपनाया है। बाजार पर नजर रखने वालों ने शनिवार को कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था में भू-राजनीतिक परिस्थितियों के बावजूद मजबूती बनी हुई है, जिससे एफआईआई की लगातार बिकवाली का दौर खत्म हो गया है।










