फोनपे, भारत कनेक्ट ने मिलकर ‘एनपीएस’ के लिए आसान योगदान करने की सुविधा लॉन्च...
नई दिल्ली, 6 नवंबर (आईएएनएस)। फोनपे ने बुधवार को अपने प्लेटफॉर्म पर भारत कनेक्ट के तहत एक नई बचत श्रेणी (न्यू सेविंग कैटेगरी) के रूप में एनपीएस (नेशनल पेंशन सिस्टम) में योगदान शुरू करने का ऐलान किया है। भारत कनेक्ट को पहले पहले बीबीपीएस के नाम से जाना जाता था।
अमेरिकी चुनाव में गूगल को बनाएं विश्वसनीय स्रोत: सुंदर पिचाई
सैन फ्रांसिस्को, 6 नवंबर (आईएएनएस)। व्हाइट हाउस की रेस निर्णायक मतगणना चरण में प्रवेश कर चुकी है। पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और उपराष्ट्रपति कमला हैरिस के बीच इस मुकाबले को लेकर गूगल की भूमिका अहम बनी हुई है। इसी बीच अल्फाबेट और गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने कंपनी के कर्मचारियों से कहा कि वे यह सुनिश्चित करें कि “हमारे द्वारा बनाए गए उत्पाद” जानकारियों के विश्वसनीय स्रोत पर आधारित हों। ताकि गूगल के हर यूजर तक सही जानकारियां पहुंच सके।"
एआई के दौर में एनवीडिया एप्पल को पछाड़कर दुनिया की सबसे बड़ी कंपनी बनी
सैन फ्रांसिस्को, 6 नवंबर (आईएएनएस)। दुनिया की सबसे बड़ी कंपनी बनने के मामले में ग्राफिक्स चिप निर्माता एनवीडिया ने मार्केट वैल्यू के आधार पर एप्पल को पीछे छोड़ दिया है। एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) के इस दौर में एनवीडिया का बाजार मूल्य 3.43 ट्रिलियन डॉलर हो गया है, जो एप्पल के 3.38 ट्रिलियन डॉलर से ज्यादा है।
दूसरी तिमाही के नतीजों से पहले ओला इलेक्ट्रिक के शेयर ने बनाया नया ऑल-टाइम...
नई दिल्ली, 5 नवंबर (आईएएनएस)। भाविश अग्रवाल के नेतृत्व वाली ओला इलेक्ट्रिक के शेयर में लगातार गिरावट जारी है। कंपनी का शेयर मंगलवार को 8.5 प्रतिशत गिरकर अपने अब तक के सबसे निचले स्तर 74.18 पर बंद हुआ।
शाओमी इंडिया के मुरलीकृष्णन कंपनी में साल के अंत तक ही संभालेंगे अध्यक्ष पद
बेंगलुरू, 5 नवंबर (आईएएनएस)। शाओमी इंडिया ने मंगलवार को घोषणा की कि वर्तमान अध्यक्ष मुरलीकृष्णन बी. इस साल के अंत तक ही अपने पद पर कार्यरत रहेंगे। कंपनी ने जानकारी दी कि वे एकेडमिक रिसर्च को लेकर अपने पैशन के चलते कंपनी में इस साल के अंत तक ही काम करेंगे।
स्विगी आईपीओ का वैल्यूएशन अधिक, पैसे लगाने से पहले निवेशक जोखिम का रखें ध्यान...
नई दिल्ली, 5 नवंबर (आईएएनएस)। ब्रोकरेज फर्म एंजेल वन ने कहा है कि स्विगी की 11,327 करोड़ रुपये की प्रारंभिक सार्वजनिक पेशकश (आईपीओ) में कई जोखिम और चुनौतियां हैं, जिन पर संभावित निवेशकों को विचार करना चाहिए।
भारत का ईवी चार्जिंग बाजार 2030 तक 3.7 बिलियन डॉलर तक पहुंचने का अनुमान:...
नई दिल्ली, 5 नवंबर (आईएएनएस)। इलेक्ट्रिक वाहनों के बढ़ते इस्तेमाल के साथ भारत का ईवी चार्जिंग बाजार तेजी से बढ़ने का अनुमान है। मंगलवार को आई एक नई रिपोर्ट के अनुसार, भारत का इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) चार्जिंग बाजार 2030 तक 3.7 बिलियन डॉलर तक पहुंच जाएगा।
ई-कॉमर्स साइट्स ने 1 लाख करोड़ रुपये की बिक्री दर्ज की, त्योहारी सीजन का...
नई दिल्ली, 5 नवंबर (आईएएनएस)। भारत के छोटे शहरों और कस्बों में निजी खपत और मांग बढ़ने के साथ त्योहारी सीजन ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म के लिए शानदार रहा। एक लेटेस्ट रिपोर्ट के अनुसार, प्रीमियमाइजेशन के बढ़ते ट्रेंड के साथ ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म ने महीने भर चलने वाले त्योहारी सीजन में सकल व्यापारिक मूल्य (जीएमवी) 1 लाख करोड़ रुपये से अधिक दर्ज किया है।
एनएसई ने वित्त वर्ष 25 की दूसरी तिमाही में कमाया 3,137 करोड़ रुपये का...
मुंबई, 4 नवंबर (आईएएनएस)। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) ने सोमवार को वित्त वर्ष 25 की दूसरी तिमाही के नतीजे जारी किए। कंपनी का कंसोलिडेटेड मुनाफा सालाना आधार पर 57 प्रतिशत बढ़कर 3,137 करोड़ रुपये हो गया है।
अमेजन इंडिया पर अब तक के सर्वाधिक 140 करोड़ ग्राहक खरीदारी के लिए आए,...
नई दिल्ली, 4 नवंबर (आईएएनएस)। अमेजन इंडिया को त्योहारी सेल के दौरान सबसे ज्यादा ग्राहक मिले। कंपनी ने ग्रामीण इलाकों में बढ़ती खपत का एक आदर्श उदाहरण देते हुए जानकारी दी कि, त्योहारी सेल के दौरान कंपनी को अब तक के सबसे ज्यादा 140 करोड़ ग्राहक मिले, जिनमें से 85 प्रतिशत से ज्यादा ग्राहक गैर-मेट्रो शहरों से आए।










