अक्टूबर में भारत में व्हाइट-कॉलर हायरिंग 10 प्रतिशत बढ़ी, फ्रेशर्स की नौकरियों में 6...
नई दिल्ली, 4 नवंबर (आईएएनएस)। बीते महीने भारत में व्हाइट-कॉलर हायरिंग एक्टिविटी में तेजी दर्ज हुई है। सोमवार को आई एक लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक, अक्टूबर में सालाना आधार पर व्हाइट-कॉलर हायरिंग एक्टिविटी में 10 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज हुई है। हायरिंग को लेकर तेल और गैस, फार्मा/बायोटेक, एफएमसीजी और आईटी जैसे सेक्टर में सबसे ज्यादा तेजी दर्ज हुई।
वित्त वर्ष 24 में कैशफ्री पेमेंट्स का घाटा बढ़कर 135 करोड़ रुपये हुआ, आय...
नई दिल्ली, 4 नवंबर (आईएएनएस)। फिनटेक कंपनी कैशफ्री पेमेंट्स ने वित्त वर्ष 24 में 135 करोड़ रुपये का घाटा दर्ज किया है, वित्त वर्ष 23 में यह आंकड़ा 133 करोड़ रुपये था। इस दौरान कंपनी की आय सालाना आधार 5 प्रतिशत बढ़कर 613.8 करोड़ रुपये से 642.7 करोड़ रुपये हो गई है।
वस्तुओं पर भारत का उपभोक्ता खर्च अगले पांच वर्षों में 7 प्रतिशत बढ़ जाएगा...
नई दिल्ली, 4 नवंबर (आईएएनएस)। वस्तुओं पर भारत का उपभोक्ता खर्च तेजी से बढ़ रहा है। एक नई रिपोर्ट के अनुसार, इस वर्ष उपभोक्ता वस्तुओं पर खर्च 1.29 ट्रिलियन डॉलर होगा और अगले पांच वर्षों में इसके 7.0 प्रतिशत तक बढ़ने की उम्मीद है।
एक ‘सीक्रेट प्रोजेक्ट’ के लिए ओपनएआई ने की गैबोर सेसेल की नियुक्ति
नई दिल्ली, 4 नवंबर (आईएएनएस)। सैम ऑल्टमैन द्वारा संचालित ओपनएआई ने एक सीक्रेट प्रोजेक्ट के लिए गैबोर सेसेल को नियुक्त किया है। वह पूर्व में 'पेबल' के पूर्व सीईओ और सह-संस्थापक रह चुके हैं।
एनएचएआई ने हाइवे पर ऑटोमेटिक टोल कलेक्शन के लिए बैंकों से मांगे आवेदन
नई दिल्ली, 3 नवंबर (आईएएनएस)। भविष्य में राजमार्गों को फिजिकल टोल प्लाजा फ्री करने के उद्देश्य से नेशनल हाइवेज अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) की ओर से द्वारिका एक्सप्रेसवे के लिए बैंकों से देश के पहले मल्टी-लेन फ्री फ्लो (एमएलएफएफ) के लिए आवेदन मांगे गए हैं।
2028 तक आधे से ज्यादा स्मार्टफोन जनरेटिव एआई से लैस होंगे
नई दिल्ली, 3 नवंबर (आईएएनएस)। 2028 तक आधे से ज्यादा स्मार्टफोन के जनरेटिव एआई तकनीक से लैस होने की संभावना है। एक नई रिपोर्ट के अनुसार फोन के उपयोग के अधिक मामले सामने आ रहे हैं और ये अलग-अलग मूल्य श्रेणियों में उपलब्ध हो रहे हैं।
आरबीआई की रिपोर्ट में खुलासा, 1992-2023 के दौरान आईसीटी की ग्रोथ रेट 13.2 फीसदी...
नई दिल्ली, 3 नवंबर (आईएएनएस)। आरबीआई के एक हालिया दस्तावेज के अनुसार, भारत में उत्पादन वृद्धि में सूचना और संचार प्रौद्योगिकी (आईसीटी) का योगदान 1992-2023 के दौरान 13.2 प्रतिशत हो गया है। जबकि यह 1981-1990 में 5.0 फीसदी था।
भारत ने जैव विविधता एक्शन प्लान किया अपडेट, 2030 तक 30 प्रतिशत क्षेत्र को...
नई दिल्ली, 2 नवंबर (आईएएनएस)। भारत ने जैव विविधता एक्शन प्लान को अपडेट करते हुए 2030 तक अपने स्थलीय, इनलैंड वॉटर, कोस्टल और मरीन एरिया के 30 प्रतिशत हिस्से को संरक्षित करने का लक्ष्य रखा है।
इसरो ने लॉन्च किया भारत का पहला एनालॉग अंतरिक्ष मिशन
नई दिल्ली, 2 नवंबर (आईएएनएस) । भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने अपने पहले एनालॉग अंतरिक्ष मिशन के लॉन्च की घोषणा की। एनालॉग अंतरिक्ष मिशन का उद्देश्य अंतरिक्ष में मौजूद चुनौतियों का अध्ययन करना है, जो भविष्य के अंतरिक्ष मिशनों में मददगार साबित होंगे।
संवत 2081 के साथ निवेशकों के लिए खुलेगा बेहतर निवेश का नया रास्ता
मुंबई, 2 नवंबर (आईएएनएस)। भारतीय शेयर बाजार संवत 2081 के आगमन के साथ ही निवेशकों के लिए बेहतर निवेश का नया रास्ता खोलने जा रहा है।










