डाइमेंसिटी डी7300 एनर्जी के दुनिया के पहले बैच के दम पर टर्बो परफॉर्मेंस देगा...
नई दिल्ली, 2 सितम्बर (आईएएनएस)। मोबाइल प्रौद्योगिकी की तेजी से बदलती दुनिया में प्रोसेसर हमारे स्मार्टफोन का धड़कता हुआ दिल है, जो हमारी बढ़ती डिजिटल जरूरतों को पूरा करने के लिए लगातार विकसित हो रहा है।
इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक ने 7 वर्षों में डीबीटी के जरिए आम जनता को...
नई दिल्ली, 2 सितंबर (आईएएनएस) इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक (आईपीपीबी) द्वारा विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (डीबीटी) के जरिए बीते सात वर्षों में 45,000 करोड़ रुपये की राशि दी गई है। संचार मंत्रालय की ओर से यह जानकारी दी गई।
इंडिगो ने चेन्नई व जाफना के बीच शुरू की सीधी उड़ान
नई दिल्ली, 1 सितंबर (आईएएनएस)। इंडिगो एयरलाइंस ने रविवार को श्रीलंका के उत्तरी प्रांत में स्थित जाफना के लिए सीधी उड़ानें शुरू की। इसके पहले केवल कोलंबो के लिए ही उड़ानें थीं।
अगस्त में एईपीएस आधारित लेनदेन 100 मिलियन तक पहुंचा, आईएमपीएस में 12 प्रतिशत की...
नई दिल्ली, 1 सितंबर (आईएएनएस)। आधार इनेबल्ड पेमेंट सिस्टम (एईपीएस) के जरिए वित्तीय लेनदेन ने अगस्त महीने में 100 मिलियन का आंकड़ा पार कर लिया, जिसमें कुल लेनदेन की राशि 24,676 करोड़ रुपये रही। नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (एनपीसीआई) के आंकड़ों से इसके बारे में पता चला है।
10 करोड़ एनएसई निवेशकों में कम से कम 2.2 करोड़ महिलाएं
अहमदाबाद, 1 सितंबर (आईएएनएस)। भारतीय शेयर बाजार में खुदरा निवेशक अहम भूमिका निभा रहे हैं और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के कुल 10 करोड़ से ज्यादा निवेशकों में से कम से कम 2.2 करोड़ महिलाएं हैं।
मारुति, टाटा मोटर्स की बिक्री घटी, किआ इंडिया में 17 प्रतिशत का उछाल
नई दिल्ली, 1 सितंबर (आईएएनएस)। देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया और सबसे बड़ी वाहन कंपनी टाटा मोटर्स की बिक्री में अगस्त में गिरावट दर्ज की गई।
फोटो एडिट करना चाहते हैं तो गूगल फोटोज के एडिटिंग टूल का करें इस्तेमाल,...
नई दिल्ली, 3 अगस्त (आईएएनएस)। मोबाइल फोन में फोटो क्लिक कराने के बाद अक्सर लोग फोटो का बैकग्राउंड बदलने का प्रयास करते हैं। इसके लिए न जाने कितने ही फोटो एडिटिंग ऐप डाउनलोड करते हैं, लेकिन किसी भी ऐप पर बेहतर फोटो एडिटिंग का विकल्प नहीं मिलता है। ऐसे में फोटो का बैकग्राउंड बदलने का मिशन पूरा नहीं हो पाता है। लेकिन, अब मोबाइल यूजर अपनी फोटो के बैकग्राउंड को अपनी इच्छा के अनुसार बदल सकेंगे।
भारतीय स्टार्टअप्स ने जुलाई में जुटाई एक अरब डॉलर की फंडिंग : रिपोर्ट
नई दिल्ली, 3 अगस्त (आईएएनएस)। भारतीय स्टार्टअप कंपनियों को जुलाई महीने में एक अरब डॉलर से ज्यादा का फंड जुटाने में सफलता मिली है। स्टार्टअप में फंडिंग को आसान बनाने के लिए सरकार की ओर से आम बजट 2024-25 में एंजेल टैक्स को हटा दिया गया है।
आ रहा है इंटरनेट का हाईस्पीड अवतार, आपके ब्रॉडबैंड से 16 लाख गुना होगा...
नई दिल्ली, 2 अगस्त (आईएएनएस)। इंटरनेट स्लो चल रहा है, प्लान अभी तो नया लिया है। शायद नेटवर्क में कमी होगी। न जाने कितने ही सवाल मन में घर कर जाते हैं, क्योंकि, घर में इंटरनेट जो नहीं चल रहा है और अगर चल रहा है तो स्लो चल रहा है, जिससे न ही कोई वीडियो देख सकते हैं, और न ही कोई फाइल डाउनलोड कर सकते हैं।
भारत आईपीओ जारी करने में दुनिया का शीर्ष देश : सेबी चेयरपर्सन
मुंबई, 2 अगस्त (आईएएनएस)। भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) की चेयरपर्सन माधबी पुरी बुच ने शुक्रवार को कहा कि भारत आईपीओ लाने और उसे जारी करने में वैश्विक स्तर पर शीर्ष पर है।










