देश में 95 प्रतिशत गांवों के पास है इंटरनेट की सुविधा : केंद्र
नई दिल्ली, 2 अगस्त (आईएएनएस)। 'डिजिटल इंडिया' पहल के तहत देश के 95 प्रतिशत गांवों में मौजूदा समय में 3जी या 4जी इंटरनेट की सुविधा उपलब्ध है। केंद्र सरकार की ओर से शुक्रवार को यह जानकारी दी गई।
ब्लैक बॉक्स लिमिटेड ने जुटाए 410 करोड़ रुपये, डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास और विस्तार...
मुंबई, 2 अगस्त (आईएएनएस)। डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर समाधान प्रदान करने वाली वैश्विक कंपनी ब्लैक बॉक्स लिमिटेड के निदेशक मंडल ने 410 करोड़ रुपये की पूंजी जुटाने के प्रस्ताव को सहमति प्रदान कर दी है। इस पूंजी का इस्तेमाल डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर में विकास और विस्तार के लिए किया जाएगा। ब्लैक बॉक्स दुनिया भर में कंपनियों को अत्याधुनिक प्रौद्योगिकी समाधान और सलाह सेवा प्रदान करती है।
दमदार नतीजों के बाद फूड डिलीवरी कंपनी जोमैटो का शेयर 12 प्रतिशत बढ़ा
मुंबई, 2 अगस्त (आईएएनएस)। फूड डिलीवरी कंपनी जोमैटो के शेयर में शुक्रवार को करीब 12 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली। शेयर में तेजी की वजह कंपनी की ओर से वित्त वर्ष 2024-25 की पहली तिमाही के दमदार नतीजे पेश करना था।
टेलीकॉम कंपनियों ने वायनाड में शुरू की सेवा, भूस्खलन के बाद हुई थी बाधित
नई दिल्ली, 2 अगस्त (आईएएनएस)। टेलीकॉम कंपनियों ने भूस्खलन से प्रभावित केरल के वायनाड में टेलीकॉम सेवाओं को फिर से शुरू कर दिया है। इससे लोगों को कनेक्टिविटी के साथ-साथ रेस्क्यू टीम को भी कम्युनिकेशन करने में आसानी होगी। सरकार की ओर से यह जानकारी दी गई है।
पावर, स्टाइल व इमर्सिव साउंड के साथ पोको ने एम6 प्लस 5जी व बड्स...
बेंगलुरु, 1 अगस्त (आईएएनएस)। भारत के कंज्यूमर टेक स्पेस में तेजी से विकास का पर्याय बन चुके ब्रांड पोको ने गुरुवार को पोको एम6 प्लस 5जी को लॉन्च किया। यह कंपनी की एम-सीरीज का एक आकर्षक उत्पाद है।
इलेक्ट्रॉनिक मैन्युफैक्चरिंग बढ़ाने के लिए आईटी मंत्रालय ने दिया 44,000 करोड़ रुपये की सहायता...
नई दिल्ली, 4 जुलाई (आईएएनएस)। भारत सरकार का जोर सेमीकंडक्टर के साथ घरेलू इलेक्ट्रॉनिक मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ाने पर है, जिससे देश को दुनिया के सप्लाई चेन हब के रूप में विकसित किया जा सके। इसके लिए आईटी मंत्रालय ने एक टास्क फोर्स का गठन किया था, जिसने सरकार को सुझाव दिया है कि घरेलू कंपनियों को 2030 तक 44,000 करोड़ रुपये की सहायता दी जाए।
भारत में बीएमडब्ल्यू की कार बिक्री 21 प्रतिशत बढ़ी
नई दिल्ली, 3 जुलाई (आईएएनएस)। भारत में लग्जरी कार बनाने वाली कंपनी बीएमडब्ल्यू ग्रुप इंडिया की बिक्री में 2024 की पहली छमाही में 21 प्रतिशत का इजाफा हुआ है।
भारतीय अर्थव्यवस्था वित्त वर्ष 25 की दूसरी छमाही में भी मजबूत रहेगी: नोमुरा
नई दिल्ली, 2 जुलाई (आईएएनएस)। मजबूत आर्थिक विकास दर और महंगाई कम रहने के कारण व्यापक स्तर पर भारतीय अर्थव्यवस्था की जड़ें वित्त वर्ष 25 की दूसरी छमाही में मजबूत रहेंगी। यह बात ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म नोमुरा की ओर से कही गई।
पीएलआई के कारण मोबाइल निर्यात में बढ़ रहा भारत का दबदबा, चीन और वियतनाम...
नई दिल्ली, 1 जुलाई (आईएएनएस) प्रोडक्शन लिंक्ड इनसेंटिव (पीएलआई) स्कीम के कारण भारत के मोबाइल फोन निर्यात को बड़ा बूस्ट मिला है। वित्त वर्ष 24 में भारत के मोबाइल निर्यात में इजाफा हुआ है। वहीं, चीन और वियतनाम का मोबाइल निर्यात घटा है।
‘ग्लोबल इंडियाएआई समिट’ एआई के विकास और पहुंच को बढ़ाएगा : केंद्र
नई दिल्ली, 1 जुलाई (आईएएनएस)। केंद्र सरकार ने सोमवार को कहा कि इस हफ्ते होने वाली 'ग्लोबल इंडियाएआई समिट' का उद्देश्य साझेदारी, ज्ञान के आदान-प्रदान, नैतिकता के साथ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) टेक्नोलॉजीज का समावेशी विकास करना है।










