ऐप्पल ने ‘लेट लूज’ इवेंट में किए बड़े ऐलान

नई दिल्ली, 8 मई (आईएएनएस)। ऐप्पल की ओर से आयोजित किए गए 'लेट लूज' इवेंट में कंपनी ने आईपैड प्रो, एम4 चिप, एम 2 चिप के साथ रिडिजाइन किए गए 11 इंच और 13 इंच की स्क्रीन के आईपैड एयर, आईपैड 2 के लिए फाइनल कट प्रो और आईपैड 2 एवं मैक 11 के लिए नए लॉजिक प्रो का अनावरण किया।

शेयर बाजार में थमी गिरावट; 22,300 पर सपाट बंद हुआ निफ्टी

मुंबई, 8 मई (आईएएनएस)। भारतीय शेयर बाजार बुधवार के कारोबारी सत्र में सपाट बंद हुआ। दिन के दौरान सभी बड़े सूचकांकों ने एक सीमित दायरे में कारोबार किया। बीएसई सेंसेक्स 45 अंक या 0.06 प्रतिशत की मामूली गिरावट के साथ 73,466 अंक और निफ्टी बिना किसी बदलाव के 22,302 अंक पर बंद हुआ।

25 अरब डॉलर तक पहुंच सकता है भारत-ताइवान के बीच व्यापार

नई दिल्ली, 8 मई (आईएएनएस)। भारत और ताइवान के बीच व्यापार में हाल के वर्षों में काफी बढ़ोतरी हुई है। दोनों देश आपसी सहयोग से लगातार निवेश और तकनीक साझा कर रहे हैं, जिससे भारत और ताइवान के बीच व्यापार 25 अरब डॉलर तक पहुंच सकता है। इंडस्ट्री से जुड़े लोगों की ओर से ये जानकारी दी गई है।

किसानों के लिए कारदेखो ग्रुप ने लॉन्च किया ट्रैक्टर्सदेखो

नई दिल्ली, 8 मई (आईएएनएस)। ऑटो टेक कंपनी कारदेखो ने बुधवार को नया ऑनलाइन प्लेटफॉर्म ट्रैक्टर्सदेखो पेश किया।

एयर इंडिया एक्सप्रेस की 78 उड़ानें हुई रद्द, एक साथ छुट्टी पर गए कर्मचारी

नई दिल्ली, 8 मई (आईएएनएस)। एयर इंडिया एक्सप्रेस के बड़ी संख्या में कर्मचारी एक साथ में बीमारी की छुट्टी पर चले गए हैं। इसके कारण एयरलाइन को पिछले 12 घंटे में 78 उड़ानों को रद्द करना पड़ा है। जानकारी के मुताबिक, कर्मचारियों की ओर से एक साथ बीमारी की छुट्टी लेने की वजह एयरलाइन में किया जा रहा बदलाव है, जिसका विरोध दर्ज करने के लिए ये कदम उठाया गया है।

लाल निशान में खुला शेयर बाजार; फार्मा, रियल्टी समेत कई सेक्टर में बिकवाली

मुंबई, 8 मई (आईएएनएस)। भारतीय शेयर बाजार की बुधवार के सत्र में कमजोरी के साथ शुरुआत हुई। यह लगातार चौथा सत्र है, जब बाजार मंदी के साथ कारोबार कर रहा है। शुरुआती कारोबारी में सुबह 9:25 तक सेंसेक्स 180.42 अंक या 0.26 प्रतिशत गिरकर 73,320.43 अंक पर और निफ्टी 41.50 अंक या 0.21 प्रतिशत गिरकर 22,261 अंक पर था।

डॉ रेड्डीज लैब का मुनाफा चौथी तिमाही में 36 प्रतिशत बढ़ा

मुंबई, 7 मई (आईएएनएस)। डॉ रेड्डीज लैब को वित्त वर्ष 2023-24 की जनवरी-मार्च तिमाही में 1.307 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा हुआ है जो पिछले साल की समान तिमाही के 959.2 करोड़ रुपये की तुलना में 36 प्रतिशत ज्यादा है।

पेटीएम में और पदाधिकारियों ने शीर्ष पद छोड़े, कंपनी ने पुनर्गठन प्रक्रिया का हिस्सा...

नई दिल्ली, 7 मई (आईएएनएस)। डिजिटल भुगतान सेवा कंपनी पेटीएम में शीर्ष स्तर के अधिकारियों के कंपनी छोड़ने का सिलसिला जारी है। कंपनी के यूपीआई एवं यूजर ग्रोथ के मुख्य कारोबार अधिकारी (सीबीओ) अजय विक्रम सिंह और ऑफलाइन भुगतान के सीबीओ बिपिन कौल ने अपने पद छोड़ दिये हैं।

साइबर क्राइम में शामिल 20 मोबाइल हैंडसेट को दूरसंचार विभाग ने किया बंद

नई दिल्ली, 7 मई (आईएएनएस)। केंद्रीय संचार एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के तहत आने वाले दूरसंचार विभाग ने मंगलवार को कहा कि उसके द्वारा साइबर क्राइम और फाइनेंसियल फ्रॉड में इस्तेमाल होने वाले कई मोबाइल नंबर और 20 मोबाइल हैंडसेट को ब्लॉक कर दिया गया है।

सुनीता विलियम्स 10 मई को अंतरिक्ष के लिए उड़ान भरेंगी (लीड-1)

नई दिल्ली, 7 मई (आईएएनएस)। रॉकेट के ऑक्सीजन रिलीफ वाल्व में आई समस्या के कारण भारतीय मूल की एस्ट्रोनॉट सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर का स्टारलाइनर मिशन टल गया है। अब यह 10 मई को लॉन्च हो सकता है।

खरी बात