गुलमर्ग गोंडोला केबल कार परियोजना से एक साल में 110 करोड़ रुपए की कमाई
श्रीनगर, 3 अप्रैल (आईएएनएस)। पिछले सभी रिकॉर्ड तोड़ते हुए गुलमर्ग स्की रिसॉर्ट गोंडोला केबल कार परियोजना ने वित्त वर्ष 2023-2024 में दस लाख से अधिक पर्यटकों और स्थानीय लोगों को ले जाकर 110 करोड़ रुपये का राजस्व अर्जित किया है।
पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना ने असम में लोगों के जीवन को बदल...
नई दिल्ली, 2 अप्रैल (आईएएनएस)। पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना न केवल असम में बिजली की कमी को पूरा करने में मदद कर रही है, बल्कि लोगों को कई लाभ भी प्रदान कर रही है। राज्य में इस योजना के पहले लाभार्थी सेलेन काकोती ने मंगलवार को यह बयान दिया।
इनडीड का नया एआई-पावर्ड टूल तेजी से हायरिंग में मदद करेगा
बेंगलुरु, 2 अप्रैल (आईएएनएस)। ग्लोबल जॉब मैचिंग और हायरिंग प्लेटफॉर्म इनडीड ने मंगलवार को नियोक्ताओं के लिए हायरिंग प्रक्रिया को तेज और सरल बनाने के लिए स्मार्ट सोर्सिंग नाम से एक नया आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) संचालित टूल लॉन्च करने की घोषणा की।
आरबीआई वित्त वर्ष 2025 में ही कर सकता है रेपो रेट में कटौती :...
चेन्नई, 2 अप्रैल (आईएएनएस)। भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के एक शीर्ष अर्थशास्त्री ने कहा है कि भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) वित्त वर्ष 2025 की तीसरी तिमाही में ही रेपो रेट में कटौती कर सकता है।
देश में नौकरियों में तीन व गिग जाॅब्स में 184 प्रतिशत की बढो़तरी
नई दिल्ली, 2 अप्रैल (आईएएनएस)। भारत में फरवरी और मार्च में नियुक्तियों में ती प्रतिशत की वृद्धि हुई है, जबकि सफेदपोश गिग जॉब्स में पिछले साल के मुकाबले 184 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। मंगलवार को एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई।
वनप्लस नॉर्ड सीई4 शानदार फीचर्स के साथ भारत में आया
नई दिल्ली, 1 अप्रैल (आईएएनएस)। ग्लोबल टेक्नोलॉजी ब्रांड वनप्लस ने सोमवार को ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7 जेन 3 चिपसेट और 8 जीबी रैम के साथ नॉर्ड सीई4 स्मार्टफोन लॉन्च किया।
व्हाट्सएप ने फरवरी में भारत में रिकॉर्ड 76.28 लाख अकाउंट्स को बैन किया
नई दिल्ली, 1 अप्रैल (आईएएनएस)। मेटा के स्वामित्व वाले व्हाट्सएप ने सोमवार को कहा कि उसने 2021 के आईटी कानूनों के अनुरूप फरवरी में भारत में 76 लाख से अधिक अकाउंट्स को बैन कर दिया।
दो हजार रुपए के 97.69 फीसदी नोट वापस आ गए : आरबीआई
मुंबई, 1 अप्रैल (आईएएनएस)। आरबीआई ने सोमवार को कहा कि प्रचलन में मौजूद 2000 रुपये के 97.69 फीसदी नोट अब वापस आ गए हैं।
सेल का इस्पात उत्पादन 2023-24 में बढ़कर रिकॉर्ड 184 लाख टन पर पहुंचा
नई दिल्ली, 1 अप्रैल (आईएएनएस)। सार्वजनिक क्षेत्र की दिग्गज कंपनी स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) का बिक्री योग्य स्टील उत्पादन 31 मार्च 2024 को समाप्त वित्त वर्ष में में सात प्रतिशत बढ़कर 184 लाख टन के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया।
नए वित्तीय वर्ष में बढ़त के साथ हुई शेयर बाजार की शुरूआत
नई दिल्ली, 1 अप्रैल (आईएएनएस)। नए वित्त वर्ष की शुरुआत में सोमवार को भारतीय बाजार मजबूत स्थिति में रहा। निफ्टी 135.10 अंक या 0.61 प्रतिशत बढ़कर 22,462 पर बंद हुआ, जबकि सेंसेक्स 363.20 अंक या 0.49 प्रतिशत बढ़कर 74,014.55 पर बंद हुआ।










