इराकी लड़ाकों ने सीरिया में अमेरिकी बेस पर दागे रॉकेट
बगदाद/दमिश्क, 22 अप्रैल (आईएएनएस)। इराक से पड़ोसी सीरिया में अमेरिकी सैन्य अड्डे की ओर पांच रॉकेट दागे गए। एक इराकी सुरक्षा सूत्र ने मीडिया को यह जानकारी दी।
इजराइल के चीफ ऑफ स्टाफ ने गाजा युद्ध जारी रखने को दी मंजूरी
तेल अवीव, 22 अप्रैल (आईएएनएस/डीपीए)। इजराइली चीफ ऑफ स्टाफ हरजी हलेवी ने गाजा में युद्ध जारी रखने को मंजूरी दे दी है। यह जानकारी सेना के प्रवक्ता डैनियल हगारी ने दी।
गाजा में फिलीस्तीनियों की मौत का आंकड़ा बढ़कर 34,097 : मंत्रालय
गाजा, 22 अप्रैल (आईएएनएस)। हमास द्वारा संचालित स्वास्थ्य मंत्रालय ने एक बयान में कहा, गाजा पट्टी पर चल रहे इजराइली हमलों में मरने वाले फिलीस्तीनियों की संख्या बढ़कर 34,097 हो गई है।
पीएम मोदी आज यूपी के अलीगढ़ में भरेंगे हुंकार, अमित शाह व जेपी नड्डा...
नई दिल्ली, 22 अप्रैल ( आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में चुनावी रैली को संबोधित करेंगे। वहीं केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा छत्तीसगढ़ में हुंकार भरते नजर आएंगे।
लोकसभा के पहले चरण के चुनाव में ‘इंडिया’ गठबंधन को भारी बहुमत : खड़गे
सतना, 21 अप्रैल (आईएएनएस)। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने मध्य प्रदेश के सतना जिले में पार्टी उम्मीदवार सिद्धार्थ कुशवाहा के समर्थन में आयोजित सभा में रविवार को दावा किया कि लोकसभा चुनाव के पहले चरण में 102 सीटों पर हुई वोटिंग में 'इंडिया' गठबंधन को भारी बहुमत मिलेगा। उन्होंने कहा कि आज लोगों के प्रमुख मुद्दे महंगाई और बेरोजगारी हैं, इससे सब पीड़ित हैं, केवल एक आदमी उससे पीड़ित नहीं है और वह हैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी।
रांची में ‘इंडिया’ गठबंधन के नेता बोले, हम संविधान व लोकतंत्र बचाने की लड़...
रांची, 21 अप्रैल (आईएएनएस)। 'इंडिया' गठबंधन ने रविवार को रांची में आयोजित उलगुलान न्याय रैली में अपनी ताकत और एकजुटता प्रदर्शित की। एक मंच पर इकट्ठा हुए गठबंधन के शीर्ष नेताओं ने इस बार के लोकसभा चुनाव को संविधान और लोकतंत्र बचाने की लड़ाई बताते हुए केंद्र की मौजूदा सत्ता को बदलने का आह्वान किया।
कांग्रेस नेता हरक सिंह की बहू अनुकृति गुसाईं भाजपा में शामिल
देहरादून, 21अप्रैल (आईएएनएस)। उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव संपन्न होने के बाद अब एक बार फिर कांग्रेस का दामन छोड़ चुके लोगों ने भाजपा ज्वॉइन करना शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में रविवार को देहरादून में प्रदेश भाजपा मुख्यालय में कांग्रेस से इस्तीफा देने वाली पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत की पुत्रवधु अनुकृति गुसाईं और कांग्रेस से उधमसिंह नगर की जिला पंचायत अध्यक्ष रेणु गंगवार तथा उनके पति सुरेश गंगवार भाजपा में शामिल हो गए।
केजरीवाल ने इंसुलिन लेने की बात क्यों छिपाई : सचदेवा
नई दिल्ली, 21 अप्रैल (आईएएनएस)। दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने एक बार फिर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर हमला बोला है। उन्होंने मुख्यमंत्री से प्रश्न करते हुए कहा कि अरविंद केजरीवाल को यह बताना चाहिए कि उन्होंने यह क्यों छुपाया कि वह इंसुलिन लेते थे।
रांची की रैली में बोलीं सुनीता केजरीवाल, जेल में मेरे पति को मारने की...
रांची, 21 अप्रैल (आईएएनएस)। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने रविवार को रांची में इंडिया गठबंधन की रैली को संबोधित करते हुए आरोप लगाया कि उनके पति को जेल में मारने की साजिश की जा रही है। वह शुगर के मरीज हैं, लेकिन उन्हें इंसुलिन लेने से रोका जा रहा है।
इजरायली हिंसा के विरोध में वेस्ट बैंक में हड़ताल
यरूशलेम, 21 अप्रैल (आईएएनएस/डीपीए)। तुल्कर्म और गाजा पट्टी के शरणार्थी शिविरों में इजरायल द्वारा फिलिस्तीनियों की हत्या के विरोध में वेस्ट बैंक में रविवार को हड़ताल है।











