न्यूयॉर्क में बोले ईरान के विदेश मंत्री, पश्चिम एशिया में तनाव कम हो
न्यूयॉर्क/तेहरान, 20 अप्रैल (आईएएनएस/डीपीए)। इजरायल और ईरान के बीच जारी "जैसे को तैसा" कार्रवाइयों के बीच ईरान के विदेश मंत्री हुसैन अमीरबदोल्लाहियान ने पश्चिम एशिया में तनाव कम करने की वकालत की है। न्यूयॉर्क में शनिवार को ईरानी मीडिया से रू-ब-रू होते हुए उन्होंने यह बात कही।
देश के जीडीपी में 8.3 फीसदी से अधिक का योगदान देता है गुजरात :...
अहमदाबाद, 20 अप्रैल (आईएएनएस)। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार को अहमदाबाद में एक कार्यक्रम में मौजूदा सरकार की "परिवर्तनकारी" आर्थिक नीतियों की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि 2014 से पहले मुद्रास्फीति दहाई अंक में थी और व्यवसाय विदेश भाग रहे थे। वर्तमान सरकार ने मुद्दों को प्रभावी ढंग से हल किया है।
तुर्की के राष्ट्रपति एर्दोगन करेंगे इस्तांबुल में हमास प्रमुख से मुलाकात
इस्तांबुल, 20 अप्रैल (आईएएनएस/डीपीए)। तुर्की के राष्ट्रपति रेसेप तैयप एर्दोगन शनिवार को इस्तांबुल में आतंकवादी संगठन हमास के राजनीतिक ब्यूरो प्रमुख इस्माइल हनियेह से मुलाकात करेंगे। माना जा रहा है कि दोनों गाजा युद्ध पर चर्चा करेंगे।
अमेरिका ने पाकिस्तान को मिसाइल पार्ट्स की आपूर्ति करने वाली तीन चीनी कंपनियों पर...
वाशिंगटन, 20 अप्रैल (आईएएनएस)। अमेरिका ने पाकिस्तान के मिसाइल कार्यक्रमों के लिए उपकरणों की आपूर्ति करने पर चीन की तीन और बेलारूस की एक कंपनी पर प्रतिबंध लगा दिया है।
पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प के मुकदमे के दौरान कोर्ट के पास आत्मदाह के बाद...
न्यूयॉर्क, 20 अप्रैल (आईएएनएस/डीपीए)। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ चल रहे आपराधिक मुकदमे के दौरान न्यूयॉर्क में कोर्टहाउस के सामने एक पार्क में आत्मदाह करने से एक व्यक्ति की मौत हो गई।
लाल सागर में हौथी आतंकियों के खिलाफ जर्मन युद्धपोत का अभियान खत्म
बर्लिन, 20 अप्रैल (आईएएनएस/डीपीए)। यमन में हौथी आतंकवादियों से व्यापारिक जहाजों की रक्षा का मिशन खत्म कर एक जर्मन युद्धपोत शनिवार सुबह लाल सागर से रवाना हो गया।
बगदाद के पास दो इराकी सैन्य ठिकानों पर बमबारी
बगदाद, 20 अप्रैल (आईएएनएस)। बगदाद के दक्षिण में बाबिल प्रांत में शनिवार आधी रात के बाद अज्ञात विमान से दो इराकी सैन्य ठिकानों पर बमबारी की गई।
इजरायल ने लेबनान पर किए हवाई हमले, 2 की मौत और 3 नागरिक घायल
बेरूत, 20 अप्रैल (आईएएनएस)। दक्षिणी लेबनान के कई गांवों पर इजरायली हवाई हमलों में दो हिजबुल्लाह लड़ाके मारे गए और तीन नागरिक घायल हो गए।
पीडीपी ने श्रीनगर में जारी किया घोषणापत्र
श्रीनगर, 19 अप्रैल (आईएएनएस)। जम्मू-कश्मीर की पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी की अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने शुक्रवार को लोकसभा चुनाव के लिए अपनी पार्टी का घोषणापत्र जारी किया। इसमें उन्होंने जनता से कई वादे किए और अपने इरादे बताए।
भाजपा प्रत्याशी कंगना रनौत ने पंचायत प्रतिनिधियों से मांगा सहयोग
मंडी, 19 अप्रैल (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी की मंडी लोकसभा क्षेत्र की प्रत्याशी कंगना रनौत ने शुक्रवार को सरकाघाट विधानसभा क्षेत्र में पंचायत प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंनेे पंचायत प्रतिनिधियों का परिचय जाना और चुनाव में उनसे सहयोग मांगा। बैठक की अध्यक्षता सरकाघाट के विधायक दिलीप ठाकुर व भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष वंदना योगी ने की।











